Deprecated: The predefined locally scoped $http_response_header variable is deprecated, call http_get_last_response_headers() instead in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/index.php on line 2

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 122 Of 127 -
26 C
Bengaluru
Saturday, November 21, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 122

दिल्ली शराब घोटाला मामला: CBI ने अरविंद केजरीवाल को भेजा समन, 16 अप्रैल को हो सकती है पूछताछ

0

आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई शराब घोटाले को लेकर पूछताछ करने वाली है। इसके लिए तारीख तय कर दी गई है। आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया।

सीबीआई ने 16 अप्रैल को बुलाया
सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजी है। सीबीआई ने 16 अप्रैल को केजरीवाल को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाले में कुछ सबूत इकट्ठा करने के बाद अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। दिल्ली में स्थित सीबीआई के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल के दिन सुबह 11 बजे पहुंचना होगा। बता दें कि कथित शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। सिसोदिया फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब सीबीआई ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को समन किया है।

केजरीवाल पर आरोप?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम केजरीवाल पर आरोप लगा है कि शराब घोटाले में शामिल आरोपियों से उन्होंने बातचीत की। साथ ही केजरीवाल पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने शराब के व्यापारियों को दिल्ली में आकर व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित किया है। सीबीआई का कहना है कि केजरीवाल को लेकर कई सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं। सीबीआई अब 16 अप्रैल को केजरीवाल से पूछताछ करने वाली है।

AAP ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, अरविंद केजरीवाल को यह समन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने के बाद भेजा गया है। सीबीआई की इस कार्रवाई को संजय सिंह ने एक साजिश बताया है। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘सीबीआई की नोटिस से अरविंद केजरीवाल  डरने वाले नहीं हैं। वह पहले भी लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।’

बेटे के एनकाउंटर की खबर सुन कोर्ट में फूट-फूटकर रोया अतीक अहमद, बाहर निकलने पर चला जूता

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असर को एनकाउंटर में मार गिराया है। झांसी में असद के साथ शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारा गया। उमेश पाल हत्याकांड में जहां एक ओर अतीक अहमद व अशरफ को आज कोर्ट में पेश किया गया तो वहीं दूसरी ओर यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद को मार गिराया। इसके साथ ही उमेश पाल की हत्या करने वाला मोहम्मद गुलाम भी मारा गया है।

बेटे की मौत की ख़बर मिलने के बाद अतीक अहमद कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगा। असद अहमद के पांच बेटों में से असद तीसरे नंबर का बेटा था। एनकाउंटर की खबर सुनकर अशरफ भी हैरान रह गया। इसके अलावा अतीक को जब कोर्ट से बाहर निकाला गया तब उस पर जूता भी फेंका गया।

उमेश पाल हत्याकांड में गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाए गए गैंगस्टर अतीक अहमद ने खुद को असुरक्षित बताया है। मीडिया को अपना सुरक्षा कवच बताते हुए अतीक ने कहा कि उनका परिवार टूट गया है। मिट्टी में मिल गया है।

हाल ही में मीडिया से बातचीत कते दौरान अतीक ने उमेश पाल की हत्या में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए कबूल किया कि योगी राज में उसका माफियाराज खत्म हो गया और परिवार बर्बाद हो गया। अब तो बस रगड़ा जा रहा है। इस मामले में उनके भाई अशरफ को भी बरेली जेल से लाया गया है। आगे पूछने पर कि क्या वह डर गया है, तो अतीक ने कहा, “आप लोग हो तो डर नहीं लग रहा है।”

13 04

अतीक अहमद ने आगे कहा, “सरकार से अपील है कि घर की महिलाओं और बच्चों को परेशान न करें। हालांकि, असद के बारे में पूछे जाने पर अतीक ने कहा, ‘मुझे क्या पता। मैं जेल में हूँ।

बताया जा रहा है कि असद और मोहम्मद गुलाम आज झांसी के बड़ा गांव और चिरगांव थाना क्षेत्र के बीच परीक्षा डेम के इलाके में छिपे हुए थे। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि असद और गुलाम को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद वे मुठभेड़ में मारे गए।

असद और मोहम्मद गुलाम मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसलिए पुलिस और यूपी STAP की टीम ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच असद और मोहम्मद गुलाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई और दोनों शूटर असद और गुलाम मारे गए।

सलमान खान हिरण शिकार प्रकरण काकांणी के मुख्य गवाह श्री छोगाराम जी बुड़िया के हमारे बीच नहीं रहे।

सलमान खान काला हिरण शिकार प्रकरण काकांणी के मुख्य गवाह, हमारे मार्गदर्शक, सच्चे धर्म प्रेमी, सम्मानित बिश्नोई  श्री छोगाराम जी बुड़िया का हुआ असामयिक निधन । उक्त सलमान काला हिरण शिकार प्रकरण में अदालती पैरवी के दौरान श्री बुड़िया जी से पिछले 22 वर्षों में बहुत बार व्यक्तिगत संग्रष किया  ।

कल हिरण शिकार के मुख्य गवाह choga Ram बुढ़िया ।ससलमान खान काले हिरण शिकार में मजबूती से केस लड़ने वाला विश्नोई समाज था उनके गवाही देने वाले मुख्य गवाह होगा  बुढ़िया थे । बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, सोनाली, तब्बु और दुष्यंत सिंह पर आज फैसला सुना दिया गया है. कोर्ट ने सलमान को दोषी करार देते हुए अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है ।

बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, सोनाली, तब्बु और दुष्यंत सिंह पर आज फैसला सुना दिया गया है । कोर्ट ने सलमान को दोषी करार देते हुए अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है । अजीब संजोग है जुर्म 1 अक्टूबर 1998 को हुआ. तब भी दिन गुरुवार ही था और आज फैसले का दिन भी गुरुवार ही है ।

Scree

सलमान समेत तमाम सितारों पर काले हिरण के शिकार की फांस जस की तस बरकरार है। लेकिन सलमान की तरह ही इस मामले में इंसाफ का इंतजार कांकाणी गांव के लोगों को भी है । विश्नोई समाज के लोग काले हिरण और चिंकारे को अपने घर की संतानों की तरह मानते हैं । गांव के लोग भी इनके संरक्षण के लिए जान छिड़कते हैं ।

चश्मदीदों के मुताबिक, 1 अक्टूबर 1998 को जोधपुर के कांकाणी गांव में रात के करीब 2 बजे खेत के आसपास अंधेरे में हेडलाइट की रोशनी चमकी. सफेद रंग की जिप्सी एक ही इलाके में लगातार घुम रही थी। गांव के लोगों को समझते देर नहीं लगी कि यहां शिकारी आ धमके हैं। काले हिरण के शिकार की कोशिश में हैं।

राजस्थान को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानें किराया, रूट और समय

0

राजस्थान को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यह अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ जयपुर स्टेशन पर मौजूद रहे। वंदे भारत ट्रेन राजस्थान को देने के लिए गहलोत ने पीएम मोदी का आभार जताया। हालांकि, इस दौरान वह ट्रेन का सही नाम भूल गए और इसे ‘वंदे मातरम एक्सप्रेस’ बताया।

अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान को आजादी के बाद पहली बार रेलमंत्री मिला है। उन्होंने उम्मीद जाहिर कि कि वह राजस्थान में रेलवे का अधिक विकास करेंगे। पीएम मोदी का स्वागत करते हुए गहलोत ने कहा, ‘ सबसे पहले मैं अपनी ओर से, सबकी ओर से और पूरे प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत करता हूं। उनका आभार व्यक्त करते हैं कि आपने ‘वंदे मातरम एक्सप्रेस’ जिसका अपना महत्व है वह प्रदेश को दिया है।’ उन्होंने राजस्थान में रेलवे नेटवर्क के और विकास की मांग की।

गहलोत ने कहा कि मेरे पास कुछ सुझाव हैं, राजस्थान की भौगोलिक स्थिति देखते हुए रेलवे का नेटवर्क अधिक से अधिक हों। PM से और हमारे रेल मंत्री अश्विनी जी से कहूंगा कि राजस्थान में अधिक से अधिक काम हो आप इस पर ध्यान दें। गहलोत ने कहा कि तीन जिले बांसवाड़ा, टोंक और करौली जिला मुख्यालय होते हुए भी रेलवे कनेक्टिविटी से वंचित हैं।

राजस्थान के लोगों को जिस पल का इंतजार था उस पल के इंतजार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर खत्म कर दिया। इसी के साथ ही अब राजस्थान को उसका पहला वंदे भारत एक्सप्रेस मिल गया है। अजमेर टू दिल्ली जाने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने वर्चुअली रवाना किया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने लगभग हंसते हुए मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि अशोक गहलोत जी के तो दोनों हाथ में लड्डू हैं। 

दरअसल पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा? यह हम आपको बताते हैं। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अशोक गहलोत जी आपके तो दो-दो हाथ में लड्डू हैं। रेलमंत्री भी राजस्थान के हैं और रेलवे के चेयरमैन भी राजस्थान के हैं। जो काम आजादी के बाद होना था अब तक नहीं हो पाया। आपका मुझपर इतना विश्वास है कि आपने मुझ पर भरोसा रखा है। 

दरअसल कार्यक्रम की शुरुआत में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की तीन जिलों बांसवाड़ा, टोंक और करौली को रेल नेटवर्क से पूरी तरह से जोड़ने का आग्रह पीएम मोदी से किया था। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने ये भी कहा था कि अगर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चाहेंगे तो यह रेल नेटवर्क का काम पूरा हो सकता है।

इसके बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया तो राजस्थान की जनता को नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए शुभकामानाएं दीं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों में रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भी अपनी बातें रखीं। पीएम मोदी ने कहा कि पहले रेलवे में काफी भ्रष्टाचार होता था और लोगों की जमीन लेकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। 

पीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने रेलवे के आधुनिकिकरण, सुरक्षा और स्वच्छता को काफी नजरअंदाज किया। पीएम ने अपना संबोधन खत्म करने से कुछ वक्त पहले राजस्थान में सचिन पायलट को लेकर मचे घमासान पर भी चुटकी ली। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया। पीएम ने गहलोत के सामने कहा कि मैं आपका शुक्रगुजार हूं कि राजस्थान में मचे एक राजनीतिक उथलपुथल के बीच भी आपने आज के कार्यक्रम के लिए समय निकाला। 

इसके बाद पीएम ने अशोक गहलोत द्वारा तीन जिलों में रेल नेटवर्क की मांग पर कहा कि आपके तो दोनों हाथ में लड्डू है। रेल मंत्री भी राजस्थान के ही हैं और रेलवे के चेयरमैन भी राजस्थान के ही हैं। वैसे तो उन सभी पर काम आजादी के बाद ही हो जाना चाहिए था पर अब तक नहीं हुआ। पीएम मोदी ने अशोक गहलोत से यह भी कहा कि आप मुझपर बहुत ही ज्यादा भरोसा करते हैं इसके लिए आपका धन्यवाद। पीएम ने कहा कि आपका मुझ पर इतना भरोसा है, आपने वो काम भी मेरे सामने रखे हैं। आपका विश्वास मेरी मित्रता की ताकत है। एक मित्र के नाते आप जो भरोसा रखते हैं, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 170-180 उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम तक येदियुरप्पा

0
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने काफी सस्पेंस के बाद मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पहली लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए लगभग 170 से 180 उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम जारी करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “सूची आज शाम तक जारी कर दी जाएगी।” कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता ने कहा कि सूची को अंतिम रूप देने के लिए आज एक और बैठक है, उन्होंने कहा कि उन्हें आज शाम तक इसके जारी होने का भरोसा है। उन्होंने कहा कि पहली सूची में 170 से 180 नामों की घोषणा की जाएगी।

बेंगलुरु के केआर पुरम में 40 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई

0

बेंगलुरु : बेंगलुरु में केआर पुरम इलाके के टीसी पल्या मेन रोड में एक 40 वर्षीय महिला का शव मिला, पुलिस ने सोमवार को कहा। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान अंबिका के रूप में हुई है और कहा कि उसके पति की कुछ महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। केआर पुरम पुलिस ने कहा, “सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शरीर पर चोट के निशान पाए। पुलिस के मुताबिक हत्या तीन दिन पहले हुई थी लेकिन रविवार देर शाम मामला सामने आया।

पुलिस ने कहा कि हत्या के तत्काल कारण का पता नहीं चल सका है और जांच की जा रही है।
केआर पुरम पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।


इससे पहले, अप्रैल में गुरुवार को एक 30 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर खुद को फांसी लगाकर जान दे दी थी और एक सेना अधिकारी के भाई ने महीने के पहले सप्ताह में नशे में धुत तीन लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला करने के बाद दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने कहा कि गुरुवार दोपहर बेंगलुरू में हनूर बंदे के पास होन्नप्पा लैयूर में एक 30 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आगे कहा, “चॉकलेट नहीं लाने से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया।”


पुलिस ने कहा कि युगल नंदिनी और गौतम कॉलेज से एक-दूसरे को जानते थे और दो बच्चों के साथ विवाहित थे। पुलिस के अनुसार, सहकारनगर में एक सैलून में काम करने वाले गौतम अपने कार्यस्थल के लिए निकल रहे थे, तभी दोनों में बहस हो गई। नंदिनी ने गौतम से चॉकलेट खरीदने के लिए कहा। पुलिस ने कहा कि वह यह कहकर चला गया कि वह चॉकलेट लेकर लौटेगा, लेकिन नंदिनी की कॉल का जवाब नहीं दिया।


पुलिस ने कहा कि एक सैन्य अधिकारी के भाई ने बेंगलुरू में तब दम तोड़ दिया जब नशे में धुत तीन लोगों ने जोर से संगीत पर आपत्ति जताने के लिए कथित तौर पर उस पर और उसकी बहन पर हमला किया।
पुलिस ने कहा कि लॉयड नेमैया ने मंगलवार 4 अप्रैल को एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर JPC की मांग को लेकर NCP प्रमुख महाराष्ट्र में सहयोगी कांग्रेस से असहमत

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अदाणी समूह के खिलाफ जेपीसी की मांग को व्यर्थ बताया है और इससे मामला कतई नहीं सुलझ सकता है। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को आवश्यकता से अधिक महत्व दिया गया और इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से ही करवाई जानी चाहिए। कांग्रेस की हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जेपीसी जांच की एकतरफा मांग पर शरद पवार ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने महाराष्ट्र सहयोगी के विचारों से सहमत नहीं हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और देश के सबसे बड़े राजनेताओं में से एक, शरद पवार ने भी अदाणी ग्रुप का मजबूती दृढ़ता से समर्थन किया। इसके साथ ही उन्होंने हिंडन रिपोर्ट से बनाए गए नैरटिव की आलोचना की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर चर्चा होना बेहद ज़रूरी होता है, और विचार-विमर्श को नजरअंदाज करने से समूचे सिस्टम को नुकसान होगा। अदाणी हिंडनबर्ग विवाद में उनका कहना था, “विपक्ष द्वारा हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को जरूरत से ज्यादा अहमियत दी गई, जबकि इस फर्म का बैकग्राउंड किसी को भी नहीं पता। हमने तो इनका नाम भी नहीं सुना।”

जेपीसी अप्वाइंट करने से मामला नहीं सुलझेगा –

शरद पवार ने कहा, “ऐसा लगता है, इस मामले में एक इंडस्ट्रियल ग्रुप को टारगेट किया गया। लेकिन जेपीसी अप्वाइंट करने से मामला नहीं सुलझेगा, बल्कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से ही सच्चाई देश के सामने आएगी। इस मामले में जेपीसी की आवश्यकता ही नहीं है, उसका कोई महत्त्व नहीं होगा।” उन्होंने कहा, “मेरा मानना अलग है। कई मामलों पर जेपीसी अप्वाइंट हुई थी। एक बार कोका कोला के मामले पर जेपीसी अप्वाइंट हुई थी, जिसका चेयरमैन मैं था। तो JPC इससे पहले कभी नहीं हुई, ऐसी बात नहीं है। जेपीसी की डिमांड गलत नहीं होती, लेकिन जेपीसी की डिमांड क्यों की गई? जेपीसी की डिमांड इसलिए की, क्योंकि किसी Industrial Organization की जांच होने की आवश्यकता है।”

जेपीसी को इस मामले में उचित नहीं करार देते हुए शरद पवार ने कहा, “जांच करने के लिए डिमांड होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पहल कर रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जजों, एक्सपर्ट प्रशासकों, एक्सपर्ट इकोनॉमिस्ट की टीम को गाइडलाइन भेजी, समय दिया और जांच करने के लिए कहा। दूसरी तरफ विपक्ष की मांग थी कि संसद की समिति नियुक्त की जाए। अगर संसदीय समिति नियुक्त की जाती है, तो संसद में तो सत्तारूढ़ दल का ही बहुमत है। मांग भी सत्तापक्ष के खिलाफ थी, सो, जब सत्तारूढ़ दल के खिलाफ मांग होने पर उसकी जांच करने के लिए अगर सत्तारूढ़ दल के लोग ही रहेंगे, तो सच्चाई कहां तक सामने आएगी, इस बारे में आशंका पैदा हो सकती है। इससे तो सुप्रीम कोर्ट, जिसमें किसी का प्रभाव नहीं, वह जांच करती, तो शायद ज्यादा सच्चाई देश के सामने आती। इसलिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा जांच का ऐलान करने के बाद जेपीसी का महत्त्व रहा नहीं। इसकी आवश्यकता नहीं रही।”

संसद में गतिरोध ठीक नहीं –

पवार ने कहा, “संसद में गतिरोध को लेकर मुझे लगता है, जो कुछ हो रहा है, वह ठीक नहीं है, लेकिन हम यह भी नजरअंदाज नहीं कर सकते कि इससे पहले भी यह हुआ था। डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, मैं खुद उनकी सरकार में था। तब 2G मुद्दे पर कई दिन पूरा सेशन बाधित हुआ था और जब यह हुआ, तब जिम्मेदार लोग एक साथ बैठे थे, हमने यह चर्चा की थी कि चाहे जो भी हो, मतभेद हों, आरोप हो सकते हैं, लेकिन फोरम लोगों की समस्याएं रखने के लिए महत्त्वपूर्ण है। मुझे याद है, गुलाम नबी आज़ाद पार्लियामेंट अफेयर मिनिस्टर थे, विपक्ष तगड़ा था, कई मामलों पर विपक्ष सदन का कारोबार नहीं चलने देता था, लेकिन गुलाम नबी विपक्षी नेताओं के साथ बैठकर कुछ न कुछ रास्ता निकालने की कोशिश करते थे और हाउस चलता था।”

धारावी के रिडेवलेपमेंट से जुड़े सवाल पर शरद पवार ने कहा, “धारावी हो, मोतीलाल नगर हो, वहां रिडेवलेपमेंट करके एक तो वहां रहने वाले लोगों को अच्छा मकान मिलेगा। मुंबई का जो चेहरा अलग दिखाई देता है, उसमें सुधार होगा। धारावी में छोटे-मोटे उद्योग बहुत हैं, लोग वहां पर अलग-अलग तरह के बिज़नेस करते हैं, इंडस्ट्री चलाते हैं, कारोबार करते हैं। उन लोगों को एक अच्छा इंफ़्रास्ट्रक्चर मिलेगा, सुविधा मिलेगी, उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी, तो शहर के लिए इस क्षेत्र के लिए फ़ायदे की बात है। आज जो धारावी के बारे में, हमारे मन में हमेशा एक बात आती है कि प्लेन बॉम्बे में लैंड होते समय धारावी के स्लम दिखाई देते हैं। ये दूर करने के लिए वहां रिडेवलेपमेंट कई सालों से चालू है, तो मुझे लगता है ये अच्छी बात है।

 गहलोत-वसुंधरा के बाद पीसीसी चीफ डोटासरा को हुआ कोरोना, प्रदेश में 61 नए संक्रमित मिले

0

जयपुर, राजस्थान में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कोरोना संक्रमित होने के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। प्रदेश में बुधवार को पहली बार 2023 में नए संक्रमितों की संख्या 50 पार गई है। प्रदेश के 13 जिलों में बुधवार को 61 नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि, 17 संक्रमितों के रिकवर होने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 233 हो गए।

प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को संक्रमित पाए गए थे। इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर दी। इसके बाद बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी कोरोना पॉजिटिव आ गए। उन्होंने शुरूआती लक्षण के बाद जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद डोटासरा ने खुद को अपने आवास पर आइसोलेट कर लिया। डोटासरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मुझे पूर्ण रूप से आइसोलेशन में रहना होगा। आप सभी भी सावधान रहें।

चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को प्रदेश के सभी 33 जिलों में कोरोना सैम्पल्स की जांचों का दायरा बढ़ गया। सभी जिलों में की गई 2517 सैम्पल्स की जांच में 13 जिलों में 61 संक्रमित मिले। इनमें सर्वाधिक 14 नए संक्रमित राजसमंद जिले में मिले। इसके बाद जोधपुर में 11, अलवर में सात, बीकानेर, जयपुर और उदयपुर में पांच-पांच, सीकर में चार, टौंक, झालावाड़, चूरू और भीलवाड़ा में दो-दो तथा बूंदी और सिरोही में एक-एक नया संक्रमित सामने आया। जबकि, 17 संक्रमितों के रिकवर होने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 233 रह गए। राजस्थान में कोरोना के नए मामले पिछले 20 दिन से बढ़े है। विशेषज्ञ कोविड के बढ़ने के पीछे ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट एक्सबीबी1.16 को कारण मान रहे हैं। राजस्थान में इस वैरिएंट के पिछले दो सप्ताह में 70 फीसदी से ज्यादा केस सामने आए हैं। इस कारण राजस्थान में संक्रमण दर एक से बढ़कर तीन फीसदी के ऊपर चली गई है। कोविड के बढ़ते केसों को देखते हुए खांसी-जुकाम और बुखार के सस्पेक्ट मरीजों के लिए डॉक्टर्स ने कोविड जांच को अनिवार्य कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप को किया गया गिरफ्तार, 1.22 लाख डॉलर का लगा जुर्माना, एडल्ट स्टार को दिए थे रुपये !

न्यूयॉर्क-अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज अदालत में पेश होने के बाद पहले गिरफ्तार किया गया और फिर जुर्माना करने के बाद रिहा कर दिया गया।  पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े आपराधिक मामले में मंगलवार को मैनहैटन की अदालत में पेश होने पहुंचे ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने ट्रंप को करीब 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया। जुर्माना राशि स्टॉर्मी डेनियल्स को दी जाएगी।

इस मामले में अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। ट्रंप आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं। इससे पूर्व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को यहां एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद अमेरिका के सर्वोच्च पद पर रहे पहले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अब उन पर एक पोर्न स्टार की चुप्पी खरीदने के लिए पैसे देने का आरोप लगेगा।

उसके बाद एक सामान्य अपराध संदिग्ध की तरह मामला दर्ज किया गया था, सिवाय इसके कि उन्हें हथकड़ी नहीं लगाई गई थी या आसपास परेड नहीं की गई थी, वह औपचारिक रूप से आरोपित होने के लिए न्यूयॉर्क राज्य के कार्यवाहक सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जुआन मर्चन के समक्ष ले जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे । उनकी स्थिति को देखते हुए गुप्त सेवा की निगरानी में गिरफ्तारी हुई, जिस पर पूर्व राष्ट्रपतियों की रक्षा करने का आरोप लगाया गया है, जिससे यह एक अजीब परिदृश्य बन गया है। ट्रंप अपने ट्रंप टॉवर पेंटहाउस से चार मील दूर एक काफिले में स्थानीय अदालतों के भवन में आए, क्योंकि उनके समर्थकों और विरोधियों ने अलग-अलग रैलियां कीं। उन्हें साइड एंट्रेंस से अंदर ले जाया गया।

ट्रंप देश के 246 साल के इतिहास में गिरफ्तार होने वाले और मुकदमे का सामना करने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति बने। इस घटना ने अमेरिका को एक अज्ञात कानूनी और राजनीतिक क्षेत्र में धकेल दिया। वह अगले साल के राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी उम्मीदवार हैं, रिपब्लिकन की तरफ से नामांकन के लिए अग्रणी उम्मीदवार हैं और रियलक्लियर पॉलिटिक्स द्वारा किए गए चुनाव सर्वेक्षण में वह राष्ट्रपति जो बाइडेन से केवल दो प्रतिशत पीछे हैं।

ट्रंप पर 2016 के चुनाव से पहले कथित तौर पर अपने पूर्व वकील माइकल कोहेन के माध्यम से पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने का आरोप है, जिन्होंने 2006 में उनके साथ संबंध होने का दावा किया था। कोहेन को 130,000 डॉलर अदायगी के संबंध में एक संघीय अदालत में दोषी ठहराया गया और तीन साल की सजा सुनाई गई। संघीय अभियोजकों ने ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलाने से इनकार कर दिया था। कोहेन स्थानीय न्यूयॉर्क मामले में प्रमुख गवाह है। चूंकि हश मनी पेमेंट और एक्स्ट्रा-मार्शल अफेयर्स अवैध नहीं हैं, इसलिए यह संभावना है कि आरोप बहीखाता पद्धति में अनियमितताओं के बारे में होंगे कि उन्हें कैसे रिकॉर्ड किया गया था और अगर उन्हें अभियान वित्त कानूनों के उल्लंघन में बनाया जा सकता है।

मीडिया द्वारा रिपोर्ट किए गए कुछ लीक में कहा गया है कि ट्रंप पर दो दर्जन से अधिक आरोप लगाए जाएंगे, उनमें से कुछ गंभीर आपराधिक आरोप या गुंडागर्दी के साथ अधिकतम चार साल की जेल की सजा होगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने मैनहट्टन अभियोजक एल्विन ब्रैग से अदालत में जारी होने से पहले सीलबंद अभियोग के प्रकटीकरण के खिलाफ कानूनों का उल्लंघन करने के लिए खुद को चार्ज करने के लिए कहा। ट्रंप के वकीलों ने कहा है कि वह मुकदमे में आरोपों से लड़ेंगे जो महीनों बाद होगा।