Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 121 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 121

CBI का समन मिलने पर क्या बोले सत्यपाल मलिक? कांग्रेस और सीएम अरविंद केजरीवाल ने

सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को बीमा मामले से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई ने कथित बीमा मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मौखिक तौर पर समन भेजा है। उन्हें एजेंसी ने 27 और 28 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है। हालांकि, इस संबंध में सीबीआई ने फिलहाल पुष्टि नहीं की है। 

केंद्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में दो प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों को लेकर केस दर्ज किया था। इसी मामले में सीबीआई ने सत्यपाल मलिक को बुलावा भेजा है। मलिक ने दावा किया था कि उन्हें दो फाइल साइन करने के लिए 300 करोड़ का ऑफर मिला था। हालांकि, सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में भी जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल से पूछताछ की थी।

कांग्रेस ने ली चुटकी

इस मामले पर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए कहा, “आख़िरकार पीएम मोदी से रहा न गया। सत्यपाल मलिक जी ने देश के सामने उनकी कलई खोल दी। अब CBI ने मलिक जी को बुलाया है। ये तो होना ही था। एक चीज और होगी… ‘गोदी मीडिया’ अब भी चुप रहेगा, लिखकर रख लीजिए।”

क्या था मामला

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहते हुए उन्हें दो फाइल को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। आरोपों के आधार पर अप्रैल में जम्मू-कश्मीर में दर्ज भ्रष्टाचार के दो मामलों के संबंध में एजेंसी ने उनसे पूछताछ की है।

तब दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में सत्यपाल मलिक से सवाल किए गए। इस पूछताछ में क्या कुछ निकला, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों ने कहा कि मालिक से पूछताछ आरोपी के रूप में नहीं हुई है, बल्कि एक तरह से उनके आरोपों पर उनका बयान दर्ज किया गया है। मालिक के आरोपों के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया था।

संत ने गौशाला में की आत्महत्या, खुदकुशी से पहले का वीडियो वायरल

0

राजस्थान के बाड़मेर जिले में गोशाला में एक साधु ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले साधु ने वीडियो बनाया और इसमें तीन लोगों का नाम लेकर कहा कि इन्होंने इतना टॉर्चर किया कि अब जान दे रहा हूं।घटना बाड़मेर ग्रामीण थाना क्षेत्र के दांता गांव की है। मामला शुक्रवार सुबह 5 बजे का है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। थानाधिकारी परबत सिंह ने बताया कि गांव दांता गांव में पाबूजी राठौड़ नाम की गौशाला है। यहां साधु दयालपुरी (70) पिछले 7-8 साल से इसका संचालन कर रहे हैं और वे यहीं रहते थे। कुछ स्टाफ भी गौशाला में था। रात में दयालपुरी समेत अन्य स्टाफ सो गया था।

साधु ने लगाया टॉर्चर करने का आरोप 

साधु दयालपुरी ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया। इसमें तीन लोगों पर आरोप लगाया। वीडियो में वे बोल रहे थे- जय गोपाल जय गौ माता… मेरा नाम दयालपुरी महाराज है। मैं श्री पाबूजी राठौड़ गौशाला चला रहा हूं। आज बहुत ही दुखद भरी खबर है। मैं मेरी जिंदगी को समाप्त कर रहा हूं। बड़े मन से और प्रेम से जीवन को समाप्त कर रहा हूं। चेनाराम बेनीवाल और उसकी पत्नी ने मुझे इतना टॉर्चर किया है कि मैं आज आत्महत्या कर रहा हूं। राम गोपाल जोशी गौशाला का अकाउंटेंट है। मैंने उस पर बहुत भरोसा किया, लेकिन वो मेरी गौशाला के सभी डॉक्युमेंट लेकर फरार हो गया। 2 दिन हो गए है वो डॉक्युमेंट लेकर फरार है। मास्टर माइंड चेनाराम और उसकी पत्नी है और यह लोग जेल जाने चाहिए।

पुलिस बोली मामला दर्ज, जांच जारी

परबत सिंह बताया कि रात में ही दयालपुरी ने गौशाला में टीनशेड पर रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह 5 बजे जब स्टाफ उठा तो दयालपुरी फंदे पर लटक रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाड़मेर के जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। बाड़मेर डीएसपी आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि घरवालों की रिपोर्ट पर 306 में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर संत दयालपुरी महाराज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि संत ने ये वीडियो खुदकुशी करने से पहले बनाया था। वहीं, इस वायरल वीडियो में संत ने एक महिला समेत तीन लोगों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। 

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहन पर आतंकी हमले की जांच करेगी NIA, पांच जवान हुए हैं शहीद, बारिश और धुंध का उठाया फायदा

0

जम्मू कश्मीर के पुंछ में 20 अप्रैल को सेना के गाड़ी पर हुए आतंकी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए। जी-20 की शिखर बैठक के बीच हुए आतंकियों ने इस हमले के जरिए भारतीय एजेंसियों को कड़ी चुनौती दी है। इस हमले की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ( NIA) करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुंछ हमले की जांच के लिए एनआईए की टीम जम्मू कश्मीर जा सकती है। टीम घटनास्थल का दौरा कर जरूरी फैक्ट जमा करेगी। गुरुवार 20 अप्रैल दोपहर बाद करीब तीन बजे जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के एक वाहन में अचानक आग लगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में भारत के चार जवानों के शहीद होने की बात सामने आई। पहले यह एक हादसा लगा। लेकिन बाद में सेना की छानबीन के बाद कुछ और कहानी सामने आई।

पुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए पांचों जवानों की पहचान आई सामने

गुरुवार रात सेना ने पुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए पांचों जवानों की पहचान सार्वजनिक की। इस हमले में शहीद हुए पांच जवानों में से चार पंजाब के और एक ओड़िशा के रहने वाले थे। शहीदों की पहचान लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह और हवलदार मनदीप सिंह के तौर पर हुई है। लांस नायक देबाशीष बसवाल उड़ीसा के रहने वाले हैं, जबकि अन्य 4 शहीद पंजाब के निवासी हैं।

भीमबेर गली और पुंछ रोड पर हुआ था आतंकी हमला

सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार हमला दोपहर 3 बजे हुआ, जब सेना का ट्रक राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच चल रहा था। बताया गया कि सेना के जवान ट्रक से सब्जी और अन्य जरूरी सामान लेने गए थे। इसी दौरान सेना के ट्रक पर आतंकियों ने हमला किया था।

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी संगठन PAFF ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी PAFF नामक आतंकी संगठन ने ली है। PAFF का पूरा नाम पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (People’s Anti-Fascist Front) है। पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) जम्मू-कश्मीर में खासा सक्रिय है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा है। इसी साल जनवरी में गृह मंत्रालय ने इस संगठन पर नकेल कसते हुए इसे बैन किया था।

गोलीबारी और सेना के वाहन पर ग्रेनेड भी फेंके

गुरुवार शाम सेना की ओर से दिए गए बयान में कहा गया कि पुंछ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला किया गया था। आतंकियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की। साथ ही ग्रेनेड भी फेंके। जिससे वाहन में आग लगी और राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए। आतंकी हमले की पुष्टि के बाद सेना इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

कर्नाटक चुनाव में फूंक-फूंक कर कदम रख रही कांग्रेस, डीके शिवकुमार के बैकअप ने चौंकाया ,छोटे भाई ने उनके ही क्षेत्र से भरा पर्चा

0

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा से कुछ घंटे पहले एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस के सांसद डी के सुरेश ने बृहस्पतिवार को कनकपुरा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जहां से उनके बड़े भाई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार पार्टी के उम्मीदवार हैं। शिवकुमार ने 17 अप्रैल को कनकपुरा से अपना नामांकन दाखिल किया था। कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘बेंगलुरु ग्रामीण के सांसद डी के सुरेश ने कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया।”

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार का नामांकन रद्द होने की स्थिति में सुरेश ने बैकअप योजना के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। शिवकुमार 2008 से कनकपुरा सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने शिवकुमार का मुकाबला करने के लिए कनकपुरा से एक वरिष्ठ मंत्री और उसके प्रमुख वोक्कालिगा चेहरे आर अशोक को मैदान में उतारा है। सुरेश कर्नाटक से कांग्रेस के एकमात्र सांसद हैं।

जनता दल (सेक्युलर) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी के खिलाफ रामनगर से उन्हें मैदान में उतारे जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसी भी अटकलें थीं कि कनकपुरा में शिवकुमार के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार उतारने की भाजपा की योजना के बदले में सुरेश को पद्मनाभनगर सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। शिवकुमार ने भी पहले इस संबंध में संकेत दिया था।

अस्थाई छात्रावास संचालन हेतु गोपाराम पंवार अपने पिताश्री की स्मृति में दिल्ली में 1 लाख दिये।

0

जोधपुर: अखिल भारतीय सीरवी समाज दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीरवी समाज भवन मय छात्रावास हेतु एक साल शिक्षा के नाम अभियान के तहत समाज में जागरूकता के साथ निधि संग्रहण का काम किया जा रहा है। समाज के वरिष्ठ महानुभावों से प्राप्त सुझावों अनुसार स्थाई छात्रावास बनने तक अस्थाई छात्रावास संचालन के निमित्त वर्तमान में भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लगभग 50 विध्यार्थीयों में से जरूरतमंद के लिए दिल्ली में किराए के भवन में सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए।
इसी कड़ी में गोपाराम पंवार, समन्वयक, एक साल शिक्षा के नाम अभियान ने अपने पिताश्री स्व. उर्जाराम पंवार निधन 19.04.2002 सुपुत्र स्व. लालाराम, बेरा- धोरायत, उचियार्ड़ा, बिलाड़ा की स्मृति में आज दि. 19.04.2023 को अस्थाई छात्रावास संचालन के निमित्त 1लाख रूपये संस्था के खाते में जमा करवाये है। गोपाराम पंवार ने इससे पूर्व संस्था में आजीवन संरक्षक सलाहकार सदस्यता के निमित्त 5 लाख रुपए का योगदान दे चुके हैं। एक साल शिक्षा के नाम अभियान में अबतक 120 शिक्षाप्रेमी भामाशाहों द्वारा लगभग 1.55 लाख रुपए की घोषणा कर लगभग 51 लाख रुपए संस्था को उपलब्ध भी करवा दिये हैं।

2b1f5016 4

कर्नाटक में चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार

0

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव के. सी. वेणुगोपाल एवं रणदीप सिंह सुरजेवाला (कर्नाटक प्रभारी), कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हुए। शेट्टर हुब्बल्लि-धारवाड़ मध्य सीट से छह बार विधायक रहे हैं।

भाजपा के उन्हें टिकट देने से मना करने के बाद उन्होंने रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें दूसरों के लिए रास्ता बनाने के वास्ते विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह आखिरी बार चुनाव लड़ना चाहते हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेट्टर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर अपमानित किया और पार्टी आज ‘‘सीमित लोगों” के नियंत्रण में है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुझे उस पार्टी से जबरन बाहर धकेला किया जिसे मैंने खड़ा किया था.. मैं आज कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों को अपनाते हुए उसमें शामिल हो रहा हूं।” शेट्टर रविवार को एक विशेष हेलीकॉप्टर से हुब्बल्लि से बेंगलुरु पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार, पूर्व मंत्री एम.बी. पाटिल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा के साथ बातचीत की थी। शेट्टर एक अनुभवी नेता हैं। उनका परिवार जनसंघ के दिनों से पार्टी से जुड़ा रहा है। वह कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। भाजपा में रहते हुए उन्होंने मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। 

download 3

सीबीआई के समक्ष पेश होंगे केजरीवाल, एजेंसी के मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में रविवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होंगे, जिसके मद्देनजर यहां सीबीआई मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अर्धसैनिक बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है और क्षेत्र में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू की गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चार से अधिक लोग एकत्र नहीं हों। 

उन्होंने बताया कि राउज एवेन्यू में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘आप’ कार्यालय और सीबीआई मुख्यालय के पास सड़कों पर अवरोधक लगाए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक किसी प्रकार की समस्या पैदा नहीं कर पाएं। अधिकारी ने कहा, अर्धसैनिक बलों सहित 1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।’ जांच एजेंसी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, सीबीआई ने केजरीवाल को पूर्वाह्न 11 बजे अपने कार्यालय बुलाया है। 

केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया था। ‘आप’ ने इस मामले को अपने नेताओं के खिलाफ साजिश बताया है। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को रविवार को पेश होने को कहा है क्योंकि इस दिन क्षेत्र में कार्यालय बंद रहते हैं। सीबीआई ने जब सिसोदिया को अपने मुख्यालय बुलाया था, तब भी उसने यही रणनीति अपनाई थी। उसने तब आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया था। इन आरोपों का संबंध दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति से है। सीबीआई शराब कारोबारियों द्वारा लाइसेंस पाने के लिए रिश्वत दिए जाने के आरोपों की जांच कर रही है। यह नीति अब निरस्त की जा चुकी है। 

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, प्रयागराज मेंं मेडिकल के लिए ले जाते समय हुई फायरिंग

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। झांसी में 13 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में अहमद का बेटा असद और उसका एक साथी मारा गया था। उनका अंतिम संस्कार दिन में पहले किया गया था।

शूटिंग कैमरे में कैद हो गई क्योंकि मीडियाकर्मी मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते उन्हें फालो कर रहे थे। कम से कम दो व्यक्तियों को अहमद और उनके भाई पर करीब से गोली चलाते हुए देखा गया, जो जमीन पर गिर गए थे, जबकि पुलिस ने जल्द ही हमलावरों पर काबू पा लिया।

सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव के कारण अहमद और अशरफ के गोलियों से छलनी शवों को मौके से हटा लिया गया। दोनों को 2005 के उमेश पाल हत्याकांड की सुनवाई के लिए यहां लाया गया था।

समाजवादी पार्टी से संसद और उत्तर प्रदेश विधान सभा के एक पूर्व सदस्य, अहमद को इलाहाबाद पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से लगातार पांच बार विधान सभा सदस्य के रूप में चुना गया था।

इस साल 24 फरवरी को, राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की उनके पुलिस गार्ड के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 25 फरवरी को अतीक अहमद, उनकी पत्नी साहिस्ता परवीन, उनके दो बेटों, उनके छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में एक मेडिकल कॉलेज के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। झांसी में 13 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में अहमद का बेटा असद और उसका एक साथी मारा गया था। उनका अंतिम संस्कार दिन में पहले किया गया था।

शूटिंग कैमरे में कैद हो गई क्योंकि मीडियाकर्मी मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते उन्हें फालो कर रहे थे। कम से कम दो व्यक्तियों को अहमद और उनके भाई पर करीब से गोली चलाते हुए देखा गया, जो जमीन पर गिर गए थे, जबकि पुलिस ने जल्द ही हमलावरों पर काबू पा लिया।

सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव के कारण अहमद और अशरफ के गोलियों से छलनी शवों को मौके से हटा लिया गया। दोनों को 2005 के उमेश पाल हत्याकांड की सुनवाई के लिए यहां लाया गया था।

समाजवादी पार्टी से संसद और उत्तर प्रदेश विधान सभा के एक पूर्व सदस्य, अहमद को इलाहाबाद पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से लगातार पांच बार विधान सभा सदस्य के रूप में चुना गया था।

इस साल 24 फरवरी को, राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की उनके पुलिस गार्ड के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 25 फरवरी को अतीक अहमद, उनकी पत्नी साहिस्ता परवीन, उनके दो बेटों, उनके छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

पूर्व सांसद जाखड़ का फूंका पुतला, राजपुरोहित समाज बोला- हम किस पार्टी को वोट देते हैं इसका सर्टिफिकेट देने वाले वे कौन,

0

पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के बयान के बाद राजपुरोहित समाज ने घोर विरोध जताया और शनिवार शाम को कचरे के ठेले में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ का पूतला लेकर सूरजपोल चौराहे पर पहुंचे। वहां पूर्व सांसद के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। रास्ते में पूर्व सांसद के पोस्टर पर कालिख भी पोती।

बता दें कि पाली के पूर्व सांसद ने जोधपुर में दिए गए इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पाली जिले में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया। चुन्नीलाल चाड़वास को पाली कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया था जबकि पुरोहित कांग्रेस को वोट देते नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया वार वायरल हुआ। पुरोहित जाति किस को वोट देती है और किसको नहीं इसका सर्टिफिकेट देने वाले पूर्व सांसद कौन होते हैं। यह बात राजपुरोहित समाज ने कही। शनिवार शाम को वीर दुर्गादास नगर स्थित समाज भवन में बैठक कर पूर्व सांसद के बयान की निंदा की। उसके बाद रैली के रूप में बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग सूरजपोल पहुंचे। पूरे रास्ते वे पूर्व सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

84ca8

इस दौरान सचिव जुगलकिशोर, मदन सिंह जागरवाल, हुकम सिंह सेपटावास, भैरू सिंह मादड़ी, मदन सिंह जागरवाल, नेम सिंह रावलवास, चंदनसिंह बाड़वा, रतन सिंह वणदार, राजेन्द्र सिंह बाडवा, सोमप्रकाश तालकिया, कैलाश सिंह पिलोवनी, चैनसिंह रावलवास, हनुमान सिंह गोडावड़, भंवरसिंह धांगडवास, मनीष राजपुरोहित, नंदूसिंह बाडवा गणपतसिंह आऊवा, गोविन्दसिंह धुरासनी, भैरूसिंह ठाकुरला, मोहनसिंह हेमावास, जब्बर सिंह राजपुरोहित, कुशाल सिंह शिवतलाव, बाबूसिंह वायद, जितेन्द्र सिंह पिलोवनी, गजेन्द्रसिंह ढाबर, मांगूसिंह दूदावत सहित बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोग शामिल रहे।

चाड़वास बोले; पूर्व सांसद कौन होते है टिप्पणी करने वाले
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास बोले कि राजपुरोहित समाज किसको वोट देते है और किसको नहीं। इस पर टिप्पणी करने वाले पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ कौन होते है। उनके इस बयान से राजपुरोहित समाज काफी आहत हुआ है। राजपुरोहित विकास समिति पाली के अध्यक्ष कुंदनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पूर्व सांसद जाखड़ ने राजपुरोहित समाज के प्रति अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। इससे राजपुरोहित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

pali0

अवैध डोडा पोस्त की तस्करी पर बाडमेर पुलिस की कार्रवाई, जमकर हुई मुठभेड़ में जब्त की 3 स्कॉर्पियो

0

सरहदी बाड़मेर जिले लगातार बढ़ रही अवैध डोडा पोस्त की तस्करी के खिलाफ बाड़मेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।सिवाना थाना क्षेत्र में 3 अवैध डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो गाड़ियों को पुलिस ने बरामद किया है वही कार्रवाई के दौरान पुलिस व तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक जोगाराम नामक तस्कर को पांव में गोली लगी है। इस दौरान सिवाना पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी तीन स्कॉर्पियों पकड़ी हैं, जो तस्कर छोड़कर पहाड़ों की तरफ भाग गए। तस्कर और पुलिस के बीच फायरिंग भी हुई। एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। घायल तस्कर को सिवाना हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

घटना रमणिया रोड की है। बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद, बालोतरा डीएसपी निरज शर्मा सिवाना पहुंचे हैं।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोडा पोस्त से भरी तीन स्कॉर्पियों गाड़ी रमणीया गांव आ रही है। पुलिस ने सुबह करीब 4 बजे रमणिया- पादरू रोड पर नाकाबंदी की। तस्कर नाकाबंदी तोड़कर अंधाधुध फायरिंग कर भागने लगने । पुलिस ने पीछा कर गाड़ियों के टायर फोड़े। 6 तस्कर तीनों स्कॉर्पियों छोड़कर पहाड़ों की तरफ भाग गए, पुलिस ने पीछा किया।

तस्करों ने पुलिस पर दोबारा फायरिंग शुरू कर दी। इस पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दी। इसमें एक तस्कर के पैर पर गोली लगी। तस्कर जोगाराम घायल हो गया। पुलिस ने तस्कर जोगाराम और सदर थाना के तस्कर खीयाराम को हिरासत में लिया है। चार तस्कर पहाड़ों की तरफ भाग गए। पुलिस की टीमें तलाश कर रही है।

तस्कर जोगाराम का सिवाना हॉस्पिटल में करवाया इलाज

पुलिस व तस्करों की मुठभेड़ में घायल तस्कर जोगाराम को सिवाना हॉस्पिटल लाया गया। इलाज चल रहा है। वहीं, तस्करों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल भी बरामद की है। वहीं, पुलिस पकड़े तस्करों से पूछताछ कर रही है। सिवाना हॉस्पिटल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात है।

स्कॉर्पियों को ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाद कर लाए चौकी

जानकारी के मुताबिक पुलिस तीन स्कॉर्पियों को जब्त किया है। इसमें पुलिस ने दो स्कॉर्पियों को हाइड्रा मशीन से उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाद कर मोकलसर चौकी पहुंचाया। पुलिस ने अब तक कुल तीन स्कार्पियों गाड़ी को जब्त कर लिया है।

6 आरोपी डिटेन, दो लोडेड पिस्टल जब्त

पुलिस व तस्करों के बीच मुठभेड़ मामले में सिवाना पुलिस ने 6 आरोपियों को दस्तयाब किया। जिनसे बालोतरा डीएसपी नीरज शर्मा पूछताछ कर रहे है। वहीं आरोपियों के पास से चार लोडेड पिस्टल पर जब्त की गई।