Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 120 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 120

‘जहरीले सांप की तरह PM मोदी…’, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दिया विवादित बयान, BJP ने लगाई फटकार

0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जहरीले सांप जैसे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी चखेगा, वह मर जाएगा। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘पीएम मोदी जहरीले सांप जैसे हैं। आप सोचेंगे कि जहर है या नहीं। लेकिन आपने चख लिया तो फिर मर जाएंगे।’ कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। उससे पहले खड़गे का यह बयान कांग्रेस के लिए चुनावी मुसीबत बन सकता है। खड़गे के बयान पर भाजपा ने हमला बोलना शुरू भी कर दिया है। पार्टी के आईटी हेड अमित मालवीय ने खड़गे के बयान का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि कांग्रेस की हताशा दिख रही है।

अमित मालवीय ने लिखा, ‘अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का कहना है कि पीएम मोदी जहरीले सांप हैं। सोनिया गांधी के मौत के सौदागर वाली टिप्पणी से जो बात शुरू हुई थी, वह जारी है। कांग्रेस लगातार नीचे गिर रही है। कांग्रेस की यह हताशा बता रही है कि वह कर्नाटक में अपनी जमीन खो रही है।’ इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने तो किसी का भी नाम नहीं लिया है। खड़गे ने कहा कि मैं किसी पर निजी हमला नहीं करता हूं। मैंने भाजपा को सांप जैसा बताया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी खड़गे के बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष तो बना दिया गया है, लेकिन उनकी कोई उनकी सुनता ही नहीं है। इसलिए उन्हें लगा कि ऐसा क्या बोल दूं कि सोनिया गांधी से भी आगे निकल जाऊं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से कभी कोई कहता है मोदी तेरी कब्र खुदेगी और कभी उन्हें सांप कहा जाता है। पीएम मोदी के खिलाफ इस तरह की भाषा कांग्रेस के लिए ही कब्र खोदने वाला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपके नेता तो विदेशी ताकतों के साथ भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचते हैं और उनसे मदद मांगते हैं। फिर भारत में देश के सबसे लोकप्रिय नेता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण देते हैं। कांग्रेस की हालत बिन पानी मछली जैसी हो गई है। वे सत्ता के लिए तड़प रहे हैं और हताशा में ऐसे बयान दिए जा रहे हैं।

भाजपा को हाथ लगा मुद्दा, चुनाव में घिरेगी कांग्रेस?

मल्लिकार्जुन खड़गे का यह बयान भाजपा को चुनाव में एक मुद्दा थमाने वाला है। भाजपा ने राज्य में बसवराज बोम्मई समेत किसी भी नेता को अपना सीएम फेस नहीं बनाया है। वह चुनाव को कांग्रेस बनाम मोदी ही रखना चाहती है। ऐसे में मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान भाजपा को आसानी से एक मुद्दा थमाने जैसा है। अब भाजपा की ओर से पूरे चुनाव को ही मोदी के अपमान से जोड़ा जा सकता है और आने वाले दिनों में कांग्रेस इस पर घिरी नजर आए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

प्रियंका गांधी की जनता से अपील- 45 साल पहले दादी को मुश्किल से बचाया, अब भाई को संकट से निकालें

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, जिस तरह से झूठे मामलों में फंसाकर भाई राहुल गांधी को संसद से बाहर किया गया है, 45 वर्ष पहले दादी इंदिरा के साथ भी ऐसा ही किया गया था। तब चिक्कमगलुरु के लोगों ने उन्हें फिर से संसद में पहुंचाया था। आज इसी तरह उनके पोते राहुल को भी झूठे मामले में संसद से बाहर किया गया है।

प्रियंका ने कहा, राहुल और मेरे पूरे परिवार को पूरा भरोसा है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी। भगवान का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा, क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह शृंगेरी में देवी शारदंबा की पूजा करने के बाद शंकराचार्य से मिलीं। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि संघर्ष के दौर में इंदिरा गांधी भी यहां आई थीं। उस दिन भी आज की ही तरह बारिश हो रही थी, यह शुभ संकेत होता है। आज फिर से तुम्हारा परिवार मुश्किल में है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

मैसूर में सीखा डोसा बनाना
मैसूर में प्रियंका कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार व पार्टी राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ मयलारी होटल पहुंचीं। उन्होंने होटल के मालिक से कहा कि वह डोसा बनाना सीखना चाहती हैं। इसके बाद स्टाफ उनके साथ किचन पहुंचा। प्रियंका ने तवे पर डोसा तैयार तो कर दिया, लेकिन जब पलटने की बारी आई, तो डोसा टूट गया। इस दौरान वहां हंसी-ठहाकों के बीच चुनाव का पूरा तनाव गयाब हो गया।

ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में संत खेतारामजी पुण्यतिथि पर श्रद्धा का रेला हिलोरे लेता आया नजर

0

विश्व प्रसिद्ध खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में श्रद्धा का रेला हिलोरें लेता हुआ नजर आया।में गादीपति तुलसारामजी महाराज व महंत निर्मलदासजी महाराज के सानिध्य में ब्रह्माजी मंदिर का 39वां दो दिवसीय पाटोत्सव व खेतेश्वर महाराज की पुण्यतिथि हर्षोल्लास से मनाई गई। आयोजन को लेकर क्षेत्र के साथ ही देशभर से हजारों भक्त-भाविक ब्रह्मधाम तीर्थ पहुंचे। भक्तों ने मंदिर में दर्शन के साथ ही गुरु महाराज से आशीर्वाद लिया। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन को लेकर मंदिर की सजावट की गई।

मंदिर में विराजित प्रतिमाओं का नवीन वस्त्रों व आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण नारायणसिंह थापन की ओर से किया गया। इसके साथ ही विश्व शांति महायज्ञ में आहुतियां अर्पित की गई। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बुधवार को बड़ी तादाद में भक्त-भाविक पहुंचे। इस दिन ध्वजा का लाभ खेतसिंह मवड़ी ने लिया। खेतारामजी की समाधिस्थल व आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से पहुंचे साधु-संतों व भक्तगणों ने पुष्पांजलि अर्पित की। रात्रि को भजन संध्या का आयोजन हुआ।

2b55a4

भजन संध्या में विभिन्न गायक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद प्रवचन सभा में गादीपति तुलसारामजी महाराज ने कहा कि समाज में आपसी प्रेम भाव के साथ मिलजुल कर रहे। गोसेवा में भी अपना अमूल्य योगदान दे। जीवन में एक-दूसरे से आपसी स्नेह व भाईचारा रखकर सत्कर्म करे। वेदांताचार्य डॉ. ध्यानारामजी महाराज ने कहा कि समाज बंधु कुलगुरु खेतारामजी महाराज के बताए मार्ग पर चले। संगठन में ही शक्ति होती है। ट्रस्ट महामंत्री बाबूलाल कालूड़ी ने समाज में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। संचालन रामसिंह बोथिया ने किया।

मनुष्य जीवन अमूल्य है। इसका महत्व समझते हुए ईश्वर नाम का स्मरण करें व प्राणी मात्र की सेवा करें। यह बात संत तुलसारामजी ने कही। वे श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ के संस्थापक संत खेतारामजी की पुण्यतिथि के अवसर पर उद्बोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि छोटे बड़े सभी के साथ एक समान व्यवहार करते हुए प्रेम से जीवन यापन करें। माता-पिता, गुरुजनों का सदैव सम्मान करें। उनकी आज्ञा का पालन करें। वहीं गो सेवा व गो रक्षा करें। न्यास के महामंत्री बाबूलाल राजपुरोहित कालूड़ी ने बताया कि तीर्थ गादीपति ने संतों को दक्षिणा भेंट की। कार्यक्रम में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, रीको चेयरमैन सुनील परिहार, सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमराराम चौधरी, शंकरसिंह राजपुरोहित, कांग्रेस नेता महावीर सिंह सुकरलाई, धानसिंह भीनमाल, रालोपा नेता थानसिंह डोली, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूड़ी व भाजपा नेता कांतिलाल जसोल सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। न्यास के कोषाध्यक्ष रामसिंह राजपुरोहित बोथिया ने आभार ज्ञापित किया।

आदि गुरु शंकराचार्य जयंती व खेतेश्वर महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई

इसी तरह शहर के निजी रिसोर्ट में आदि गुरु शंकराचार्य जयंती व खेतेश्वर महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कनाना मठ महंत परशुरामगिरीजी महाराज, जनसेवक गोविंदसिंह राजपुरोहित कालूड़ी व वरिष्ठ पत्रकार चंद्रप्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। महंत ने बताया कि शंकराचार्य की जीवनी के बारे बताया कि छोटी उम्र में संन्यास लिया व भारतवर्ष में चोरों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की। इस अवसर पर कांतिलाल राजपुरोहित ने आदि गुरु शंकराचार्य जयंती व महापुरुष खेतेश्वर महाराज को भोग लगाया व प्रसादी वितरित की।

पीएम मोदी ने दंतेवाड़ा में जवानों पर हुए हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले की कड़ी निंदा की और इसमें शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में 10 पुलिसकर्मी और एक चालक की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं उन बहादुर कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्हें हमने हमले में खो दिया। उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह घटना अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुई जब राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक दल नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहा था। यह क्षेत्र राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 450 किलोमीटर दूर स्थित है। नक्सलियों ने माल ढुलाई वाली उस मिनी वैन को विस्फोट से उड़ा दिया जिसमें सुरक्षाकर्मी यात्रा कर रहे थे।

अब न होगी अफीम की मनुहार ओर न शादी में होगे डीजे व हल्दी रस्म नशे व महंगी शादी समारोह के खिलाफ जागरूकता

पाली : धनला गांव में समाज को अफीम व डोडा पोस्त मनुहार मुक्त करने के लिए नशा मुक्ति एवं समाज सुधार अभियान को 17 साल से अधिक समय हो गया हैं, इसमें प्रवासी स्थानों सहित मारवाड़ में परगना समितिवार बैठकें कर जागरूकता पैदा करने के लिए भरसक प्रयास किये गये, इससे धीरे धीरे समाज में जागरूकता बढी ओर अब लोग स्वेच्छा से अपने अपने गावों व आयोजनों को नशे की मनुहार से मुक्त रखने लग गये।


इसी कड़ी में आज दि.25.04.2023 को नशा मुक्ति एवं समाज सुधार को लेकर नई बडेर धनला में सीरवी समाज की मिटिंग सीए चुन्नीलालज लचेटा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें जगदीशसिंह बर्फा , ताराराम बर्फा , दलाराम देवड़ा, ढलाराम चोयल, सजाराम बर्फा, चुन्नीलाल, विरमराम, लखाराम लचेटा, नगाराम सोलंकी, चिमनाराम काग, छौगालाल चोयल, नारायण चोयल व वेनाराम भायल आदि बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मिटिंग में विस्तृत चर्चा कर निम्नलिखित निर्णय सर्वसम्मति से पास किया गये :- शादी ब्याह, मौत मरतंग , दशोटन या किसी प्रकार का सामाजिक प्रसंग पर अफीम व डोडा / तजारा सहित शराब की मनुहार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आजु बाजु के घर में जाकर भी उन चीज़ों का उपयोग नहीं होगा।, शादी ब्याह में प्रीवेडिंग सूटिंग, हल्दी रस्म व दुल्हे के दाढ़ी रखने पूर्ण रोक रहेगी।, शादी में बन्दोली पर डीजे का उपयोग सिर्फ़ दुल्हा दुल्हन के घर के सामने ही कर सकेगा।

शादी ब्याह या किसी भी सामाजिक प्रसंग पर ढोल पर पैसों की चढ़ाई/ उंआणी नहीं होगी।, बेबी बंम (लड़की के मुर्हत पर भेजने के समय ) फ़िज़ूल विडीयो तथा अनावश्यक फ़ोटोग्राफ़ी, कपडे, गिफ़्ट आर्टीकल्स पर पूरी रोक रहेगी।, पीहर/ बेटी वाले कभी भी साद लेकर नहीं जायेंगे। यह नई कुरिती व प्रथा चालु हुई है उस पर पूर्ण विराम रहेगा। *उक्त सभी निर्णय सर्वसहमति से लिये गये है इसलिए कोई भी इनका उल्लंघन करने पर समाज का दोषी ठहराया जायेगा व समाज के अग्रणी महानुभावों द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का सामूहिक बहिष्कार किया जायेगा।

अफीम मनुहार सहित शादी से सम्बंधित आयोजनों में अनावश्यक खर्च पर पूरी रोक लगने से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को बहुत राहत मिलेगी तथा अब नये नशेड़ी भी नहीं बनेंगे तथा युवा पीढ़ी भी अफीम की ओर आकर्षित नहीं होगी। समाज में अब धीरे धीरे नशे व मंहगी शादी समारोह के खिलाफ जागरूकता पैदा हो रही है। ये जानकारी गोपाराम पंवार राष्ट्रीय समन्वयक नशा मुक्ति एवं समाज सुधार अभियान द्वारा दी गई।

राजस्थान के लोग पाताल से पानी निकाल देंगे

0

अभिनव राजस्थान पार्टी की ओर से मोहता भवन बीकानेर में रविवार को विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें अभिनव जिला सचिव मुकेश सरगरा के माध्यम से कुरड़ायां, फालकी, मुगदड़ा, लिलिया, गेमलियावास, जसवंताबाद, आकेली ए सहित विभिन्न जगहों से लोग बसों के द्वारा इस जन सभा में शामिल हुए।

अभिनव राजस्थान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने अक्षया तृतीया पर 23 संकल्पों का जिक्र किया जिसमें भारत के नागरिक का सम्मान होगा, पुलिस तंत्र 1861 के सिस्टम नहीं चाहिए राजस्थान में इतने प्रकरण दर्ज है कि अगर इस गति से चले तो 700 साल लगेंगे केस निपटाने में लेकिन नई व्यवस्था के बाद पुलिस पीड़ित के घर जाकर एफआईआर करेगी 7 दिन बाद कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी जितने भी पुलिसकर्मी है उनकी ड्यूटी 8 घंटे होगी अन्य कर्मचारियों की तरह वह भी परिवार के साथ होंगे।

खेती से जुड़े संकल्प में उन्होंने कहा कि जैविक खेती को महत्व देंगे सिक्किम की तरह राजस्थान में भी जैविक मंडियों की स्थापना की जाएगी। राजस्थान के पश्चिमी भाग में केर, सांगरी, जैसी देसी सब्जी को महत्वता दिलाएंगे इनकी मार्केटिंग अमेरिका, यूरोप जैसे देशों में की जाएगी। गाय बचेगी तो गोचर बचेगी मनरेगा को आपस में जोड़ेंगे।

संत खेतेश्वर महाराज का 111वां जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया राजपुरोहित समाज

0

बेंगलूरु : शहर के मैसूर रोड स्थित राजपुरोहित समाज भवन परिसर में शनिवार को संत खेतेश्वर महाराज का 111वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। भवन में शनिवार रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भवन में खेतेश्वर महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भजन गायक रतनसिंह राजपुरोहित, अरुण सिंह एण्ड पार्टी की ओर से नारायणसिंह राजपुरोहित, सचिव संत खेतेश्वर स्तुति में एक से शंकरसिंह राजपुरोहित, महेंद्रसिंह बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां राजपुरोहित बन्नूर, युवा संगठन के दी।

अध्यक्ष ढगलसिंह, कोषाध्यक्ष इस अवसर पर मुख्य अतिथि भरतसिंह, उपाध्यक्ष अजीतसिंह के रूप में शामिल हुए राजस्थान राजपुरोहित एवं कानसिंह आहोर तहसील के विधायक राजपुरोहित, पू सिंह, छगनसिंह राजपुरोहित, जैतारण कांतिलाल राजपुरोहित, अविनाश तहसील के विधायक अविनाश सिंह राजपुरोहित, बंशीलाल गहलोत, शैतानसिंह राडावास, राजपुरोहित, ओमसिंह विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजपुरोहित मोहराई, जयप्रकाश हरिराम सारस्वत का संस्था की राजपुरोहित, घनश्यामसिंह, ओर से सम्मान किया गया। इस महेशसिंह, वीरसिंह सहित समाज कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

a8d

“सच बोलने की कीमत चुकाई”, सरकारी बंगला खाली करते समय बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

नई दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लुटियंस दिल्ली में स्थित अपना सरकारी आवास शनिवार को खाली कर दिया और कहा कि उन्होंने ‘‘सच बोलने की कीमत’’ चुकाई। साथ ही, उन्होंने लोगों के मुद्दे उठाना जारी रखने का वादा किया।

वह 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर कुछ समय के लिए रहने चले गए। मानहानि के एक मामले में दोषसिद्धि के बाद लोकसभा की सदस्यता गंवाने के बाद उन्हें (राहुल को) 22 अप्रैल तक यह बंगला खाली करने को कहा गया था।

सांसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है। वह बीते 19 साल से इस घर में रह रहे थे। बंगला खाली करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैंने ‘सच बोलने की कीमत चुकाई’ हैं। उन्होंने बंगला खाली करने के बाद कहा कि हिंदुस्तान की जनता ने उन्हें यह घर दिया था, जहां वह 19 साल से रह रहे थे। वहीं उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वढेरा ने कहा कि भाई ने जो बोला वह सच है। उन्होंने सरकार के खिलाफ बोला, इसलिए ये सब हो रहा है, वह बहुत हिम्मत वाले हैं। मैं भी उनके साथ हूं।

सूत्रों ने कहा कि अपना घर बदलने के बाद राहुल गांधी अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके 10, जनपथ स्थित आवास पर रहेंगे। उन्होंने बंगाल खाली करने से पहले ही 14 अप्रैल को अपने दफ्तर और कुछ निजी सामानों को मां सोनिया गांधी के आधिकारिक आवास में शिफ्ट कर दिया था। बता दें कि सूरत कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में बीते दिनों राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दी थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे।

फ़ालना में राजपुरोहित समाज के आराध्य देव संतश्री खेतेश्वर महाराज का जन्म कल्याण महोत्सव आयोजित

0

फालना में राजपुरोहित समाज के आराध्य देव संत श्री खेतेश्वरजी महाराज का 111 वां जन्म कल्याण महोत्सव राजपुरोहित छात्रावास फालना में प्रबुद्ध समाजबन्धुओं एवं छात्रावास मैं उपस्थित छात्रों के सानिध्य में भगवान खैतेश्वरजी की आरती एवं दीप प्रजवलित कर कर दाता के जयकारे लगा कर भक्तिमय वातावरण में मनाया गया ।

इस दौरान शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मूलसिंह श्री सेला,नारायणसिंह बारवा, आईदानसिह फालना गांव, सुरेश राजपुरोहित बारवा, हरिसिंह खुडाला, जितेन्द्रसिंह चांचौडी, जयरूपसिंह फालना गाव, गुमानसिंह पराखिया, कमलेशसिंह फालना गांव, चम्पालाल नौसरा, जितेन्द्रसिंह फालना गांव, राजेन्द्रसिंह बारिया, संजीतसिंह बंसत, देवीसिंह पलासिया सहित कई समाजबन्धुओं ने दिव्य संत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का
संकल्प लिया ।

केरल यात्रा के दौरान PM मोदी को मिली सुसाइड अटैक की धमकी, BJP दफ्तर को मिला पत्र, पुलिस ने अलर्ट किया जारी

केरल में भाजपा की इकाई को एक पत्र मिला है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के दौरान जान को खतरा होने का दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक़, भाजपा मुख्यालय में 17 अप्रैल को पहुंचे पत्र को केरल पुलिस को सौंप दिया गया है। इसे भेजने वाले का नाम एनार्कुलम निवासी जोसेफ जॉनी है। पार्टी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने पुलिस को पत्र सौंपा है। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में जॉनी ने पत्र भेजने से इनकार किया है। प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को कोच्चि पहुंच रहे। हैं और रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे युवाओं की एक सभा को संबोधित करेंगे ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी केरल यात्रा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य कार्यालय में एक धमकी भरा पत्र मिलने के बाद केरल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पत्र में प्रेषक का नाम और अन्य विवरण शामिल थे। उसने 24 अप्रैल को मोदी की कोच्चि यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी थी।

पुलिस ने पत्र में उल्लेखित व्यक्ति की पहचान कर ली है, लेकिन उसने किसी भी संलिप्तता से इनकार करते हुए दावा किया है कि उसके विरोधियों द्वारा उसे फंसाने के लिए उसके नाम का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, सुरक्षा उपायों को कड़ा कर दिया गया है और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने अतिरिक्त विवरण मांगा है।

इस बीच, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का सुरक्षा अभ्यास की रूपरेखा वाला एक पत्र मीडिया में लीक हो गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा है कि सभी निर्धारित कार्यक्रम होंगे। मोदी के 24 अप्रैल को कोच्चि पहुंचने और अगले दिन तिरुवनंतपुरम में राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री की केरल यात्रा से राज्य के विकास को गति मिलेगी। इस यात्रा से केरल के लोगों में काफी उम्मीदों को पैदा करती हैं। पीएम मोदी रोड शो करेंगे। लोग स्वेच्छा से उनका स्वागत करने आएंगे।