Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 119 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 119

जंतर-मंतर पर आधी रात मचा बवाल, पहलवानों और पुलिस में हाथापाई, विनेश फोगाट के भाई का सिर फटा

कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के बीच कथित तौर पर हाथापाई होने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और पहलवानों के प्रति एकजुटता प्रकट की। पार्टी ने यह दावा भी किया है कि पहलवानों से मिलने पहुंचे उसके सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार का घेराव किया है।

इस मामले पर कांग्रेस ने ट्वीट किया कि देश की बेटियों के साथ दिल्ली पुलिस के अत्याचार की जानकारी होते ही कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा मौके पर पहुंचे। तानाशाह की पुलिस ने उन्हें हिरासत में रखा है। देश की बेटियों के साथ कांग्रेस मज़बूती से खड़ी है। साफ संदेश है- डरो मत, हम साथ हैं। कांग्रेस सांसद हुड्डा ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली जंतर-मंतर पर चल रहे खिलाड़ी बेटियों  के धरने पर पुलिस द्वारा बदसलूकी की बात आ रही हैं जो अमानवीय और असहनीय हैं। जब रक्षक भक्षक हो जाएं तो न्याय की उम्मीद किस से करें? उन्होंने कहा कि सरकार अविलंब दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करे। हम इस विकट परिस्थिति में अपनी बेटियों के साथ हैं।

यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

wrestl

पहलवान अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। पहलवानों के धरने को लेकर बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा था कि अगर पार्टी कहेगी तो वो अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अभी कोई खास बयान सामने नहीं आया है। बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के धरने पर सवाल भी उठाया है। भाजपा सांसद का कहना है कि इस धरने में एक ही परिवार के लोग क्यों शामिल हैं? दूसरे पहलवान इस धरने में क्यों शामिल नहीं हैं…?

जयकारों से धर्ममयी हुई बारवा नगरी प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

बाली : उपखंड के बारवा गांव में लक्ष्मी नारायण धाम व संत आत्मानंद धाम में संत आत्मानंद सरस्वती महाराज की समाधि स्थल पर निर्मित मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। जगतगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, आसोतरा धाम के गादीपति तुलसारामजी महाराज, देवानंदजी महाराज, बालकदासजी महाराज, दीनदयालजी महाराज, खेतेश्वर गोशालाश्रम इन्द्रप्रस्थ खिरोडी महाराज गोवत्स विठ्ठलकृष्ण विठ्ठलश्री सहित देश के विभिन्न भागों से आए साधु-संतों, साध्वी के सान्निध्य में प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

राजपुरोहित समाज के स्वामी आत्मानंद सरस्वती धाम पर आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान कार्यक्रम में करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बारवा गांव पहुंचे। यहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। इस दौरान हजारों वाहन खड़े करने के लिए खेतों में पार्किंग व्यवस्था की गई। बारवा आने के लिए अलग-अलग चार प्रमुख मार्ग पर समारोह स्थल से कुछ पहले की गई व्यवस्था के कारण बाहर से आने वाले राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।

bads

प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। देश-विदेश के विभिन्न भागों से आए राजपुरोहित समाज के सदस्य के सम्मान में गांव के युवाओं, आयोजक मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान बाली पंचायत समिति के पूर्व प्रधान जेठू सिंह परिवार की तरफ से वर्तमान सरपंच इंदु चंदनसिंह राजपुरोहित ने समारोह में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने का जिम्मा लिया था।

विषम परिस्थितियों के कारण हेलीकॉप्टर दोपहर बाद बारवा गांव में उतर पाया। पुष्प वर्षा का कार्यक्रम दोपहर बाद आयोजित हुआ। तीसरे दिन करीब 100 से अधिक दानदाताओं का सम्मान किया गया। देश-विदेश से आए अतिथियों का भी बहुमान किया गया। आत्मधाम सेवा समिति बारवा, लक्ष्मी धाम सेवा समिति बारवा, गोशाला समिति बारवा, राजपुरोहित प्रवासी युवाओं एवं रोहिणी मित्र मंडल बारवा के पदाधिकारी व सदस्यो का सम्मान किया गया। गोवत्स विठ्ठलकृष्ण विठ्ठलश्रीपी महाराज ने स्वामी आत्मानंद सरस्वती के हाथों से प्रारंभ की गई 19 संस्थाओं को गति देने के लिए व संत आत्मानंद सरस्वती का सौवे वर्ष के उपलक्ष में जन्म शताब्दी समारोह मनाने को लेकर चर्चा की। महाप्रसादी के आयोजन व धार्मिक समारोह के बाद संतों का यहां से विधिवत प्रस्थान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

65463

श्रीयादे माता की वर्षगांठ पर निकाली कलश व शोभायात्रा धीनावास में

सोजत : समस्त प्रजापति कुम्हार समाज 14 खेड़ा (गांव) चौताला की ओर से धीनावास गांव स्थित श्री श्रीयादे माता मंदिर की 27 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में कलश और शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में गांचा घोड़ी ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यकारिणी सदस्य अशोक राठोलिया मामावास ने बताया कि मंदिर की वर्षगांठ का कार्यक्रम 27 वर्ष में प्रथम आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां जोरो शोरो पर चल रही। अध्यक्ष हेमाराम कुंडलवाल अजीतपुरा ने बताया कि तीन दिवसीय हवन का भी आयोजन किया जा रहा है, 4 मई गुरुवार को रात्रि 8.30 से विशाल भक्ती संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा वही अंतिम दिन को भामाशाह सम्मान समारोह, महाप्रसादी और ध्वजा चढ़ाई जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सलाहकार निरंजन आर्य होंगे। विशाल भक्ती संध्या के मुख्य कलाकार चेतन प्रजापत मादलिया जोधपुर होंगे। कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर कोषाध्यक्ष (पोतेदार) घेवरराम मामावास, उपाध्यक्ष वेनाराम संडारडा, कोटवाल घीसाराम गागुड़ा, खारिया सोडा सरपंच सोहनलाल बासनी जोधराज, ओगडराम सुरायता, सुखदेव मामावास, रामचंद्र बासनी भदावता, छोटूराम अजीतपुरा, शुक्राराम हिंगावास, बुदाराम मालपुरिया खुर्द, भुंदराम धाकड़ी, जवरीलाल धीनावास ,ढगलाराम सुरायता, रूपाराम गागुड़ा, नेमीचंद बासनी भदावता, नारायणलाल मालपुरिया कला, मांगीलाल गागुड़ा, सेसाराम संडारडा, गणेशराम जाडन, मदनलाल जाडन, हरीराम अजीतपुरा, शंकरलाल संडारडा, मांगीलाल धीनावास, डूंगाराम बागावास, मांगीलाल धीनावास, भंवरलाल मालपुरिया कला, रामचंद्र बासनी जोधराज, वेनाराम मालपुरिया खुर्द, मांगीलाल धाकड़ी सहित पूरी कार्यकारणी सदस्य और समाज बंधू जुटे हुए है।

शरद पवार छोड़ेंगे एनसीपी अध्यक्ष का पद, ऐलान होते ही समर्थक करने लगे नारेबाजी, अजित पवार भी मीटिंग में मौजूद

शरद पवार ने मंगलवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। पवार ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि ‘मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला किया है’। बता दें कि इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि ‘रोटी पलटने का वक्त आ गया है। किसी ने मुझसे कहा कि रोटी सही समय पर पलटनी है। न पलटे तो कड़वी हो जाती है। इस बयान पर अजीत पवार ने कहा कि नए चेहरों को आगे लाना NCP की परंपरा रही है’। शरद पवार ने कहा, कई साल तक मुझे राजनीति में पार्टी को लीड करने का मौका मिला है। इस उम्र में आकर ये पद नहीं रखना चाहता। मुझे लगता है कि और किसी को आगे आना चाहिए। पार्टी के नेताओं को ये फैसला करना होगा कि अब पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा’?

शरद पवार ने कहा कि ‘1999 में एनसीपी के गठन के बाद से मुझे अध्यक्ष रहने का मौका मिला. आज इसे 24 साल हो गए हैं। 1 मई 1960 से शुरू हुई यह सार्वजनिक जीवन की यात्रा पिछले 63 सालों से बेरोकटोक जारी है। इस दौरान मैंने महाराष्ट्र और देश में अलग अलग भूमिकाओं में सेवा की है। पवार ने आगे कहा कि मेरा राज्यसभा कार्यकाल तीन साल का बचा है। इस दौरान मैं कोई पद न लेते हुए महाराष्ट्र और देश से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करूंगा’।

4faa

पद ना छोड़ने की अपील कर रहे कार्यकर्ता

बता दें कि शरद पवार के पद छोड़ने के ऐलान के साथ ही कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शरद पवार से पद ना छोड़ने की गुहार भी लगायी। इतना ही नहीं कुछ समर्थक तो रोते भी नजर आए। वही इसे लेकर अजित पवार ने कहा, हम परिवार के लोग और पार्टी के नेता साथ में बैठेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फैसला किया जाएगा। पार्टी की बैठक में आपकी भावनाओं के तहत ही शरद पवार फैसला करेंगे, ये आश्वासन मैं आपको दे सकता हूं’।

शरद पवार का सियासी सफर

शरद पवार के सियासी सफर पर एक नजर डाले तो 12 दिसंबर, 1940 को जन्मे शरद पवार ने 1967 से कांग्रेस के साथ अपनी राजनीति सफर की शुरूआत की थी। उन्होंने 1984 में बारामती से पहली बार लोकसभा चुनाव जीता। वही 20 मई, 1999 को कांग्रेस से अलग होकर 25 मई, 1999 को NCP बनाई। इस दौरान शरद पवार ने तारिक अनवर और पीए संगमा ने मिल कर एनसीपी बनाई थी। ये तीनों पहले कांग्रेस में थे। शरद पवार के नाम महाराष्ट्र का सबसे यंग मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। 1993 में उन्होंने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वही वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बता दें कि शरद पवार के पद छोड़ने के ऐलान के साथ ही कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शरद पवार से पद ना छोड़ने की गुहार भी लगायी। इतना ही नहीं कुछ समर्थक तो रोते भी नजर आए। वही इसे लेकर अजित पवार ने कहा, हम परिवार के लोग और पार्टी के नेता साथ में बैठेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फैसला किया जाएगा। पार्टी की बैठक में आपकी भावनाओं के तहत ही शरद पवार फैसला करेंगे, ये आश्वासन मैं आपको दे सकता हूं’।

धर्म और शिक्षा समाज विकास के दो पहिए दीवान, जयकारों के साथ हुआ सीरवी समाज भवन का उद्घाटन

पाली :मारवाड़ जक्सन निकटवर्ती चेलावास गांव में सीरवी समाज बडेर की 12वी.वर्षगांठ एंव नवनिर्मित भवन का उद्घाटन धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने किया। चेलावास ग्राम के मुख्य से होकर बडेर तक वरघोड़ा निकाला गया ।शोभायात्रा में ढोल के मधुर स्वर पर नृत्य करते युवा एंव मंगलगान करती महिलाएं शामिल हुई। जयकारों के साथ शोभायात्रा मंदिर पहुंची जहां दीवान माधवसिंह ने मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की ।सभा का शुभारंभ भवन में आईमाता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ । धर्मगुरू दीवान साहब ने कहा कि मंदिर प्रतिष्ठा के बाद समाज ने दिन दूनी चार चौगुनी प्रगति की।क्षेत्र पर माता की कृपा रही और समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ा।

42a

उन्होंने कहा कि समाज की हर संस्था को संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने क्षेत्र में भी ऐसा सुंदर भवन का निर्माण करेगें। बैल टीका की बोली के लाभार्थी बाबूलाल लछेटा, दीवान साहब के टीका की बोली के लाभार्थी खेताराम परिहार, भवन उद्घाटन बोली के लाभार्थी चिमनाराम चोयल और भी अन्य बोली के लाभार्थी ढगलाराम परिहार, घीसाराम काग,चिमनाराम चोयल, भंवरलाल काग वीरमराम पवांर, राजाराम पवांर ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर बोली में हिस्सा लिया । समाज की ओर से भवन निर्माण चढ़ावों के लाभार्थी परिवारों का सम्मान किया गया ।

fb41360c afa

मंच संचालन नारायणलाल लचेटा ने किया ।उन्होनें कहा कि भवन हमारी आने वाली पीढ़ी भी भवन से आकर्षित होकर भविष्य में समाज के कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी बढ़ाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेलावास गांव के ठाकुर शरवणसिंह बलेबेट बडेर के पूर्व अध्यक्ष नारायण लाल गेहलोत, सह-कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राम गेहलोत, सह -सचिव दलाराम देवड़ा, एस.एच. आर लेआउट बडेर के अध्यक्ष फाउलाल परिहारिया, सीरवी समाज कर्नाटक के अध्यक्ष वीरमराम सोलंकी सहित कोटवाल राजाराम काग ,जिमेदार मेघाराम लचेटा एवं समस्त पंचगण मौजूद रहे।

राजस्थान में भीषण हादसा मोड़ पर अनियंत्रित हुई 2 कारें, 5 गोगामेड़ी माथा टेकने आ रहे, दोस्तों की मौत

हनुमानगढ़ : हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क हादसे में गूगामेड़ी मंदिर में माथा टेकने आ रहे 5 दोस्तों (Road Accident) की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। मोड़ पर अनियंत्रित होने से इनकी कारें सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे का शिकार हुए सभी लोग हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छानी बड़ी रोही में सड़क हादसे हो गया है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो 2 कार सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिरी हुई थी। दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को भादरा अस्पताल में पहुंचा दिया है। घायलों को हरियाणा के हिसार और अग्रोहा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया।

गड्ढे में गिरने से दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी देते हुए एसआई रामकरण ने बताया कि 2 कारों में 10 दोस्त हरियाणा से हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी में माथा टेकने आ रहे थे। (Road Accident) राजस्थान में प्रवेश करने के बाद झांसल गांव के पास जैसे ही मोड़ आया, कारें अनियंत्रित हो गईं और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में गिरने से दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के टायर निकल गए और पूरी बॉडी पिचक गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान चतर सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुलेखचंद सैनी निवासी गन्दापुर, विकास उर्फ विक्की पुत्र गुरमेल सिंह जाट निवासी जीवरेड़ी, सचिन पुत्र रामेश्वर दास निवासी घनगौरी, राजन पुत्र श्यामसिंह घनगौरी और नरेंद्र पुत्र जगतसिंह निवासी लाडवा, हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं घायलों में साहिल, राहुल, आकाश, अरविंद और विमल शामिल है। घायलों का इलाज हरियाणा के हिसार और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

क्या नीतीश कुमार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? CM के जवाब से बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज

0

नालंदा सीट से जेडीयू के लोकसभा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश कर दी है। नीतीश ने कहा कि अभी इस सब पर हमें कुछ नहीं कहना है।  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में जुटे हुए हैं। इस बीच नालंदा लोकसभा सीट से जेडीयू के लोकसभा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश कर दी है।

जब रविवार को नालंदा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी इस सब पर हमें कुछ नहीं कहना है। बता दें कि जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बयान दिया था कि मैं नीतीश कुमार से नालंदा से चुनाव लड़ने का अनुरोध करूंगा क्योंकि यह उनकी पारंपरिक सीट है और मैं उनका प्रतिनिधि हूं। हम चाहते हैं कि वह इस देश के प्रधानमंत्री बनें।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों की एकता की बात कर्नाटक चुनाव के बाद आगे बढ़ेगी। हमारी कई दलों के नेताओं से बात हुई है। आगे और भी नेताओं से बात होनी है। बिहार में विपक्षी एकता को लेकर बैठक करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग सभी नेताओं के साथ मिलकर बातचीत कर रहे हैं। अभी कुछ और लोगों से बातचीत होनी है। इसके बाद तय हो जायेगा कि कहां पर बैठक होगी। नीतीश ने कहा कि बहुत लोगों की राय है कि बैठक पटना में होनी चाहिए। सभी लोगों की राय से यह सब तय होगा। सभी लोग अगर चाहेंगे तो बिहार में जरूर बैठक होगी। यह खुशी की बात होगी। पर, यह कहां होगी, सबलोगों की राय से ही तय किया जाएगा। अभी एक राज्य (कर्नाटक) में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। कई पार्टियां उसमें लगी हैं। उसके बाद ही यह सब होगा। 

गौरतलब है कि 24 अप्रैल को नीतीश कुमार कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले थे। तब, ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार से आग्रह किया था कि पटना में सभी दलों की मीटिंग आप बुलायें। पटना से ही जयप्रकाश नारायण ने भी तत्कालीन केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की थी।

मुस्कुराने का सेहत से सीधा संबंध हैः रक्षा छाजेड

जीवन के लिये बहुत जरूरी है इससे न केवल चेहरे की सुंदरता में चार चाँद लगते है साथ ही दिल की धड़कन भी सामान्य रहती हैं। हँसने की आदत कई बीमारियों से बचाती है यह शरीर मी बूस्टर की तरह कार्य करती है जिससे तनाव कम होता है अतः कहा जा सकता है कि मुस्कुराने का सेहत से सीधा संबंध है। यह बात जीतो बैंगलुरु नार्थ की महिला विंग द्वारा शेषाद्रिपुरम स्थित ग्लोबल स्विम एसोसियेशन में खुशहाल जीवन पर आयोजित जुंबा -झूम बराबर कार्यक्रम में प्रशिक्षक रक्षा छाजेड ने कही।

उन्होंने कहा कि मुस्कुराने से सकारात्मकता एवं आत्मविश्वास बढ़ता है फिर भी केवल 30% लोग ही दिन भर में 20 बार मुस्कुराते है। उन्होंने कहा कि हंसने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन बनता है जिससे तनाव कम होता है और ऐसे हार्मोन के रिलीज होने से खुशी का अनुभव होता है दर्द का ऐहसास कम होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को हंसने की थेरेपी भी करवाई। दूसरे सत्र में टीम स्प्लैश की प्रशिक्षक ने बताया कि एक्वा जुंबा हमारी बॉडी की बढ़ाता है और साथ ही हमे और फिट रखता है।

यह एक मजेदार फिटनेस फॉर्म है जो कि का मजेदार डांस वर्कआउट है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी मशहूर है और लाइफस्टाइल की तरह बनने की दिशा में बढ़ते जा रहा है। ट्रेनर ने सभी को संगीत की धुन पर जुंबा एक्सरसाइज का प्रशिक्षण दिया। तीन बेच और दो-दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ नवकार मंत्र से हुआ। अध्यक्ष बिन्दु रायसोनी ने सभी का स्वागत किया। जीतो नॉर्थ महिला मेंटर निशा सामर ने मुस्कुराहट पर टिप्स दिये। नार्थ सचिव व महिला विंग संयोजक कमल पुनमिया एवं महिला उपाध्यक्ष रेश्मा पुनमिया का पूर्ण सहयोग रहा।

रक्षा छाजेड का परिचय रेश्मा पुनमिया एवं टीम स्प्लैश का परिचय उपाध्यक्ष लक्ष्मी बाफना ने दिया। सह-संयोजिका मीना बरलोटा ने संचालन किया। दीपू जैन, रूपाली चोपड़ा, मनीषा दोषी, सोमना सिसोदिया, खुशबू वेदमुथा, लता जैन, मनीषा दोषी, साधना धोका, सुर्यकला सियाल का सहयोग रहा। लगभग सौ सदस्यों की उपस्थिति रही ।

कर्नाटक चुनाव : बेंगलुरु में पीएम मोदी के मेगा रोड शो ने BJP प्रत्याशियों में भरा जोश

0

बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक के उत्तर बेंगलुरु क्षेत्र में एक विशाल रोड शो किया, जहां भारी भीड़ देखने को मिली। मेगा रोड से पीएम ने चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों में जोश भरने का काम किया। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

मोदी राज्य में अपनी तीसरी जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम करीब 5 बजे बेलगावी जिले के कुडाची से यहां पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन में सवार होकर रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान भगवा टोपी पहने मोदी के साथ उत्तर बेंगलुरु के सांसद डीवी सदानंद गौड़ा और भाजपा विधान परिषद सदस्य सी. नारायणस्वामी थे। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े और उन पर पुष्पवर्षा की।

सड़कों पर भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे नजर आये और रोड शो के रास्ते में कलाकारों के एक समूह ने लोकप्रिय नृत्य ‘डोलू कुनिता’ का प्रदर्शन किया। लगभग 5.3 किलोमीटर लंबा रोड शो मगदी रोड, नाइस रोड जंक्शन से सुमनहल्ली सहित उत्तर बेंगलुरु के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगा। रोड शो के चलते यातायात जाम देखा गया। पुलिस ने लोगों को यातायात परामर्श जारी कर कहा था कि वे उन सड़कों का इस्तेमाल करने से बचें, जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा। रोड शो के रास्ते में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

मोदी शनिवार सुबह दिल्ली से बीदर पहुंचे। उन्होंने बीदर के हुमनाबाद, विजयपुरा शहर और बेलगावी जिले के कुडाची में जनसभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री शनिवार को बेंगलुरु में रात्रि विश्राम करेंगे और रविवार की सुबह राजभवन से निकलकर कोलार शहर, रामनगर जिले के चन्नापटना और हासन जिले के बेलूर में जनसभाएं करेंगे। मोदी दिल्ली वापस जाने से पहले रविवार को मैसूरु में रोड शो भी करेंगे।

कांग्रेस ने 91 बार किया अपमानित : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘जहरीला सांप’ वाली टिप्पणी को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अब तक 91 बार अलग-अलग तरह से उन्हें अपमानित कर चुके हैं। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस उनके खिलाफ अपशब्द कह रही है क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के सभी स्रोत बंद कर दिये हैं। कांग्रेस पर कर्नाटक में लिंगायत समुदाय का भी अपमान करने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी ने बाबासाहेब आंबेडकर और वीर सावरकर को भी अपशब्द कहे हैं।

कर्नाटक में 29 मार्च को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद पहली बार प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि लोग उसकी गालियों का वोटों से जवाब देंगे और वे (कांग्रेस नेता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जितना कीचड़ उछालेंगे, उतना ही कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक नया नारा ‘इ बारिया निरधारा, बहुमतदा बीजेपी सरकारा’ (इस बार का निर्णय, बहुमत की भाजपा सरकार) दिया और विश्वास जताया कि पूर्ण बहुमत हासिल करके पार्टी सत्ता बरकरार रखेगी।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस आम आदमी के बारे में बात करने वाले, उनके (कांग्रेस के) भ्रष्टाचार को सामने लाने वाले और स्वार्थ की उनकी राजनीति पर वार करने वाले हर व्यक्ति से नफरत करती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कांग्रेस की नफरत गहरी होती जाती है। इस चुनाव में भी कांग्रेस ने एक बार फिर मुझे अपशब्द कहना शुरू कर दिया है।

बीदर जिले के हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी ने मेरे खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे इस तरह के अपशब्दों की सूची बनाई और मुझे भेजा। अभी तक कांग्रेस के लोग 91 बार अलग-अलग तरह से मुझे अपशब्द कह चुके हैं। अगर कांग्रेस ने अपशब्दों के इस शब्दकोष पर समय व्यर्थ करने के बजाय सुशासन और अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर ध्यान दिया होता, तो उसकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती।’’

कि कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी की तुलना जहरीले सांप से की थी। हालांकि, विवाद पैदा होने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ थी।

मोदी ने कहा कि गरीबों और देश के लिए काम करने वालों का अपमान करना कांग्रेस का इतिहास रहा है। मैं इकलौता नहीं हूं, जिस पर इस तरह का हमला किया गया है। पिछले चुनाव में उन्होंने ‘चौकीदार चोर है’ अभियान चलाया था, फिर उन्होंने कहा ‘मोदी चोर’ है, फिर उन्होंने कहा ‘ओबीसी समुदाय चोर’ है और अब कर्नाटक में चुनाव प्रचार शुरू होते ही उन्होंने मेरे लिंगायत भाइयों और बहनों को चोर बताने की हिमाकत दिखाई है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कान खोलकर सुनें, जब भी आपने किसी को अपशब्द कहे हैं, उन्होंने (मतदाताओं ने) आपको इस तरह से दंड दिया है कि आप उसे सहन नहीं कर पाए। इस बार कर्नाटक के लोगों ने अपशब्दों और उनके गौरव को पहुंचाई गई क्षति का वोटों के जरिये जवाब देने का फैसला किया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें अपशब्द कहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसने बाबासाहेब आंबेडकर को भी अपशब्द कहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने एक बार खुद कहा था कि कांग्रेस ने बार-बार उन्हें अपशब्द कहे। कांग्रेस ने बाबासाहेब आंबेडकर को ‘राक्षस’, ‘राष्ट्रद्रोही’, ‘दगाबाज दोस्त’ कहा था… आप सुनकर हैरान रह जाएंगे। आज भी हम देखते हैं कि कांग्रेस कैसे वीर सावरकर को अपशब्द कहती है। कांग्रेस ने इस देश के दिग्गज नेताओं को अपशब्द कहे हैं। मोदी ने कहा कि इसे देखते हुए मुझे लगता है कि कांग्रेस मेरा सम्मान करती है, जैसा कि उसने बाबासाहेब आंबडेकर और वीर सावरकर का किया, क्योंकि कांग्रेस उसी तरह से मुझे भी अपशब्द कहती है। मैं इसे अपने लिए उपहार के तौर पर मानता हूं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मेरे लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने दीजिए, मैं देश और उसके लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा। आपके आशीर्वाद से उनके सभी अपशब्द मिट्टी में मिल जाएंगे। कांग्रेस के लोग समझ लें कि आप हम पर जितना कीचड़ उछालेंगे, उतना ही कमल खिलेगा। बाद में बेलगावी जिले के कुडची में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने नया नारा ‘इ बारिया निरधारा, बहुमतदा बीजेपी सरकारा’ (इस बार का निर्णय, बहुमत की भाजपा सरकार) दिया और विश्वास जताया कि पूर्ण बहुमत हासिल करके पार्टी सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उनके खिलाफ अपशब्द कह रही है क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के सभी स्रोत बंद कर दिये हैं। मोदी ने दावा किया कि सिर्फ भाजपा ही कर्नाटक में स्थिर और मजबूत सरकार दे सकती है।

प्रधानमंत्री ने 10 मई के विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया। उल्लेखनीय है कि 2008 और 2018 में पार्टी को बहुमत नहीं मिला था, जब वह (विधानसभा चुनावों में) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। उन मौकों पर पार्टी को अपना पाला बदलने वाले विपक्षी दलों के विधायकों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनानी पड़ी थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के रास्तों को बंद कर दिया है। कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार है। कांग्रेस के शासन के दौरान ‘भ्रष्टाचार काल’ था, जबकि भाजपा के शासन के दौरान ‘अमृत काल’ है। कांग्रेस चिंतित है क्योंकि उसके सभी स्रोत बंद कर दिये गये हैं, इसलिए वे ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे लगा रहे हैं। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है, जबकि लोग कमल का खिलना सुनिश्चित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने विजयपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस नेता सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के लोग ‘थकी और हारी’ हुई कांग्रेस को नहीं, बल्कि जोश से भरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनेंगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता अपनी सेवानिवृत्ति के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनका सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा है-‘यह मेरा आखिरी चुनाव है। मुझे एक मौका दें। वे किस दयनीय स्थिति में पहुंच गए हैं।

लापरवाह कार चालक ने राह चल रहे अधेड़ को मारी टक्कर, मौके पर मौत

0

देवड़ा : सिवाना समदड़ी स्टेट हाईवे 66 पर देर शाम देवड़ा गांव बाबा रामदेव जी मंदिर के पास सिवाना की तरफ जा रही अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पर जा रहे चरवाये ओर भेड़ बकरियों के रेवड़ को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से चरवाए की मौके पर ही मौत गई, टक्कर में आधा दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो गई।

घर की तरफ आ रहे थे तभी तेज रफ्तार ( स्वीफ्ट कार ) गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मंगलाराम करीब 50 फीट दूर जाकर मुंह के बल जा गिरे जिसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथ ही रेवड़ की करीब 7 भेड़ों की मौत हो गई और कुछ भेड़ों घायल बताई जा रही हैं।

46860bc

घटना की सूचना पर समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर भीड़ मौके पर जमा हो गई हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी नीरज शर्मा सिवाना एसडीएम दिनेश बिश्नोई, समदड़ी तहसीलदार हनवंत सिंह समदड़ी थाना अधिकारी सहीराम बिश्नोई मौके पर पहुंचे।