राजस्थान यूथ कांग्रेस का रिजल्ट जारी हो गया है। अभिमन्यु पूनिया युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। पूनिया का सचिन पायलट गुट का माना जाता है। पूनिया की जीत गहलोत गुट के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
श्री झुंझारजी महाराज की मुर्ती स्थापन एवं मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ
पाली: सोजत रोड के निकट शेखावास गांव में भायल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री झुंझारजी महाराज की मुर्ती स्थापन एवं नवनिर्मित भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन। 6 फरवरी 2023 शनिवार को शुभ मुहूर्त में जाजम स्थापन कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। वही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ हुआ जिसमें भायल परिवार के अनेक जोड़ों ने यज्ञ में आहुतियां दी। प्रतिदिन रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मन मोहक भक्ति भजनो पर नृत्य से श्रृद्धालुओं का मन मोह लिया।

समारोह में भायल परिवार द्वारा प्रसादी की शानदार व्यवस्था रही। वही भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मोके पर विशाल कलशयात्रा निकाली गई। सीरवी समाज के धर्म गुरु दीवान श्री माधोसिंहजी का भव्य बधावा किया गया। दीवान श्री माधोसिंहजी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के मार्ग पर चले माताजी द्वारा बनाए गए ग्यारह नियमों की पालना करे। प्रतिदिन सुबह शाम घर में सामुहिक रूप से आईमाताजी की आरती करें।

शेखावास के पंचों द्वारा विधिवत रूप से दीवान साहब को नजराना की रस्म अदा कर सामुहिक रूप से पोतियों के दौरान भोजन प्रसादी ग्रहण की, समस्त आयोजन में सीरवी समाज शेखावास का अहम योगदान रहा, इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित विविध धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी ।
आई माताजी व बाबा रामदेवजी के भजनो पर झूम उठे श्रद्धालु सहस्त्र चण्डी महायज्ञ मे बारी- बारी से आहुतियाँ दे रहे परिजन
कुक्षी : शहर के श्री आईजी रोड स्थित “माधवश्री प्रसादम” में सहस्त्र चंडी यज्ञ के दूसरे दिन शक्ति पंचायतन पूजन, देवी हवन किया गया। मुख्य यज्ञाचार्य शास्त्री के सी शर्मा ने कहा की हिन्दु धर्म ग्रंथो मे मनोबल,विद्याबल,धन बल तथा शरीर बल आदि उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु सहस्त्र चंडी यज्ञ का उल्लेख हे। इस महायज्ञ से हमारी युवा पीढ़ी को इसका लाभ प्राप्त होगा। नगर सिर्वी समाज के क्रमानुसार 108 परिवार के जोड़ों से यज्ञाचार्य कैलाश चंद्र शर्मा एवं उपाचार्य घनश्याम चाष्टा के मार्गदर्शन में ब्राह्मणों की टीम द्वारा चार भागों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कुंड में आहुति दिलवाई गई।

सायंकाल में आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण हुआ। इससे पूर्व गुरुवार रात्रि में श्री अंबिका तंदूरा भजन मंडल कुक्षी द्वारा सु-मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमे भगवती श्री आई माता के ” अम्बापुर अवतारि माता,बिलाड़े बिराजे हो तथा बाबा रामदेवजी के भजनो पर कई श्रोता झूम उठे। भजन संध्या में बालीपुर धाम के संत योगेश जी महाराज का भी आगमन हुआ। उन्होने भजन संध्या में भाग लेकर शुभ आशीष प्रदान किया।
रात्रिकालीन कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि बाबुलाल सेप्टा, ऊंकार अगल्चा, ज्ञानी काग,धन्नालाल काग,कैलाश सिद्ध सहित सिर्वी समाज सकल पंचो का रमेश सेप्टा, धर्मेन्द्र काग, पवन काग, कैलाश सेप्टा, राजेश जिराती,रतन जमादारी, गोविंद हम्मड,नारायण हम्मड, चेतन चोयल, किशन हम्मड, दिनेश जमादारी,चन्द्रेश सिद्ध, राहुल अगल्चा ने स्वागत किया। बालीपुर सरकार श्री योगेश जी महाराज के साथ बंटी महाराज, रामायण परमार, दिलीप , नरेंद्र, राज भी कार्यक्रम मे पधारे। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय शिक्षा सचिव नरेन्द्र सिर्वी ने किया व आभार सुनील सेप्टा ने माना।
मंगल कलश यात्रा के साथ सहस्त्र चण्डी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, श्री धाम बालीपुर के संत योगेश जी महाराज का मिला सानिध्य
कुक्षी :नगर मे क्षत्रिय सिर्वी समाज द्वारा श्री आईजी रोड़ स्थित नवनिर्मित “माधव श्री प्रसादम” मांगलिक भवन के शुभारंभ को लेकर सप्तदिवसीय कार्यक्रम के तहत 11 मई गुरुवार को सुबह श्री आई माताजी गादी पाट का पूजन किया गया जिसके लाभार्थी महेश रामाजी सिद्ध परिवार रहा। मंदिर परिसर से मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे 400 से अधिक महिलाये विशेष ड्रेस कोड मे सिर पर कलश लेकर चल रही थी।


कलश यात्रा श्री आई माताजी मंदिर से शुरु होकर बड़ी हताई, श्री राम चौक,छोटी हताई,सोनी मोहल्ला,रेटकुआ,मंगलवारिया, मेन बाजार,श्री आईजी रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल माधवश्री प्रसादम मांगलिक भवन पहुंची। मंगल कलश यात्रा में अम्बिका आश्रम बालीपुर धाम के संत योगेश जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ महिलाएं विशेष ड्रेस कोड के साथ बड़ी संख्या श्री आई माताजी के भजनो पर नृत्य करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा मे विशेष ड्रेस कोड मे युवाओ के साथ पुरुष वर्ग भी शामिल थे।

यज्ञाचार्य कैलाशचन्द्र शर्मा एवं उप यज्ञाचार्य घनश्याम चाष्टा के सानिध्य में मुख्य यजमान कांतिलाल किशोर गेहलोत दम्पति के हाथो पूजन प्रारंभ कराया गया। सप्तदिवसीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ परिसर को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया है। यज्ञ समिति प्रमुख डॉक्टर धन्नालाल बरफा ने बताया कि सहस्त्रचंडी महायज्ञ हेतु नौ कुंड का निर्माण किया गया वहीं समाज के सभी परिवारों द्वारा यज्ञ मे आहुतिया दी जाएगी।तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। जस्थान से आए शिल्पकारो के साथ समिति के सदस्यो के सहयोग से आकर्षक यज्ञशाला का निर्माण किया गया हे। कलश यात्रा के पूरे मार्ग मे शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी।


सिद्धिविनायक ग्रुप के युवाओं द्वारा ठंडाई का वितरण किया गया वही देवी कृपा ग्रुप, क्षत्रिय ग्रुप, शिव संगठन ग्रुप का सराहनीय योगदान रहा। मंगल कलश यात्रा मे अखिल भारतीय सिर्वी महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष सीए भगवान लछेटा, इन्दौर के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश काग, भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, सिर्वी समाज सकल पंच अध्यक्ष कान्तिलाल गेहलोत, उपाध्यक्ष बाबुलाल गेहलोत, कोषाध्यक्ष रमेश काग, कोटवाल कैलाश काग, वरिष्ठ पंच गोमाजी सेप्टा, बाबूलाल मुलेवा,मंगाजी बरफा, केंद्रीय समिति सदस्य कैलाश काग, प्रांतीय शिक्षा सचिव नरेन्द्र सिर्वी,जिला महासचिव प्रकाश भायल,पूर्व तहसील अध्यक्ष विक्रम चोयल, तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र शिन्दे, हरिदास स्मारक ट्रस्ट उपाध्यक्ष राजेश राठौर सहित वरिष्ठ समाजजन शामिल थे।

रात्रिकालीन रंगारंग कार्यक्रम होंगे। कलश यात्रा एवं रात्रि कालीन कार्यक्रम समिति प्रमुख ने बताया कि 11 मई को श्री आई माताजी का जमा जागरण अंबिका तंदूरा भजन मंडल द्वारा किया जाएगा वही 12 मई रात्रि को सामाजिक गरबा एवं डांडिया रास होगा एवं 13 मई को संगीत में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा इसी के साथ 14 मई को सामाजिक गरबो का आयोजन होगा व 15 मई को सिर्वी समाज बिलाड़ा धाम राजस्थान से गैर नृत्य टीम द्वारा आकर्षक गैर नृत्य का आयोजन किया जाएगा 16 मई को धर्मगुरु दीवान साहब द्वारा धर्म सभा को संबोधित कर अतिथि सम्मान का कार्यक्रम होगा।

सप्तदिवसीय कार्यक्रम मे आईजी सेवा समिति, श्री रामायण मंडल,श्री अंबिका तंदुरा भजन मंडल, श्री गणगौर ज्वारा मण्डल,श्री देवी कृपा ग्रुप,जीजी सा ग्रुप -1, जीजीसा ग्रुप- 2, श्री गुरुकृपा ग्रुप, श्री क्षत्रिय ग्रुप, श्री खेड़ापति ग्रुप,श्री सिद्धिविनायक ग्रुप, श्री जय ग्रुप,श्री ऋद्धि सिद्धि ग्रुप, श्री माजीसा ग्रुप, श्री शिव संगठन, श्री जय गणेश ग्रुप, श्री उत्तरमुखी हनुमान जी ग्रुप, श्री माँ आईजी ग्रुप, श्री मुक्तेश्वर महादेव मुक्तिधाम सेवा समिति, श्री आईजी समस्त महिला मंडल का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।

59 बार परीक्षा में फेल… हिम्मत नहीं हारी, 60 वीं बार में बना तहसीलदार
सफलता न मिलने पर कोई कितनी बार कोशिश करता होगा एक बार, दो बार या 10 बार। लेकिन राजस्थान के बाड़मेर ने कामयाबी के लिए जो प्रयास किए हैं वह कई लोगों के लिए सीख है। जो 59 से ज्यादा बार फेल हुआ, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। राजस्थान का एक लड़का ऐसा भी है जिसे 59 बार कोशिश करने पर भी सफलता नहीं मिली।
लेकिन वह कभी भी पीछे नहीं हटा और बस कोशिश करता रहा। नतीजा यह निकला कि अब 60 वीं बार में उसे सफलता मिल गई है। और वह अब एक तहसीलदार बन गया है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बाडमेर जिले के रहने वाले रमेश राजपरोहित की ।

छतरपुर में कथा करवाना शख्स को पड़ा भारी! कथावाचक धीरेंद्र आचार्य के शिष्य ने भगा ली उसकी पत्नी
छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है। यहां एक शख्स को कथा करवाना काफी महंगा पड़ गया। कथावाचन के लिए आए कथावाचक धीरेंद्र आचार्य का शिष्य ही यजमान की पत्नी को भगाकर ले गया। पीड़ित पति ने कोतवाली थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, फरियादी की पत्नी एक महीने बाद मिल गई। फिर पुलिस ने उसे बयान लेने थाने बुलाया। लेकिन महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। उसने चित्रकूट धाम के धीरेंद्र आचार्य के शिष्य नरोत्तम दास दुबे के साथ रहने की इच्छा जताई।
यह मामला साल 2021 में शुरू हुआ था। उस समय महिला के पति राहुल तिवारी ने गौरीशंकर मंदिर में रामकथा का आयोजन करवाया था। कथा करने के लिए चित्रकूट के कथावाचक धीरेंद्र आचार्य बुलाए गए थे। वे अपने शिष्य नरोत्तम दास दुबे के साथ रामकथा करने आए थे।

पीड़ित राहुल का आरोप है कि कथा के दौरान उसकी पत्नी को नरोत्तम दास दुबे ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। फिर एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर दोनों बातें करने लगे थे। इसी बीच बीते पांच अप्रैल को नरोत्तम दास उसकी पत्नी को भगाकर ले गया।
छतरपुर एसपी अमित सांघी ने मामले को लेकर कहा कि विवाद की वजह से महिला अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी। इसलिए कोई केस नहीं बनता है। फिर भी पुलिस जांच कर रही है।
वार्ड पंच को सम्मान तथा फसल बीमा को लेकर सभा आयोजित हुई
नागौर : खींवसर के गोदारों की ढाणी, पांचला सिद्धा में सोमवार को अभिनव राजस्थान पार्टी की उपखंड स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ जिसमें पार्टी के मीडिया प्रभारी रविन्द्र बावरी रतकुड़िया ने बताया की जिसमें मुख्य मुद्दे पंचायत राज सुधार, फसल बीमा योजना, कृषि मंडी व्यवस्था, गोवंश, रोजगार पर बाते और संगठन विस्तार के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि पंचायतराज अधिनियम के पारित होने के तीस साल बाद भी इसकी घोर उपेक्षा हो रही है।

वार्ड सभा का आयोजन किसी भी गांव में नहीं हो रहा है। यह सीधे-सीधे संविधान, संसद और महात्मा गांधी का अपमान है। वार्ड पंच के चुनाव का कोई अर्थ नहीं रह गया है। वर्ष में चार बार वार्ड पंच की अध्यक्षता में वार्ड सभा की बैठक अनिवार्य है और सभी स्थानीय मसलों का उसमें फैसला होना होता है, लेकिन किसी ने ऐसी सभा के बारे में सुना तक नहीं है।

अभिनव राजस्थान पार्टी की बैठक में मौजूद सदस्य गण सोनाराम हुड्डा कांटिया, महादेव गोदारा पिपलिया, हजारी राम गोदारा पिपलिया, मनोज नाथ कालबेलिया खींवसर, आईदानराम सोऊ नारवा कलां, महिपाल ताडा ताडावास, गोविंद हुड्डा जसनाथपुरा, ओमप्रकाश विश्नोई चावंडिया, मोहनराम जाट (थोरी) खटोड़ा, चेतनराम सोऊ सोवो की ढाणी, जोगाराम नदवानी, रामनिवास नायक खींवसर, श्रवन नायक खोड़वा, दामोदर भार्गव खींवसर तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

फालना रेल्वे स्टेशन प्रबंधक और रेल्वे यातायात निरीक्षक का स्वागत
पत्रिका सम्पूर्ण भारत में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षा सारथी संत आत्मानंद महाराज की मूर्ति एवं मंदिर की प्रतिष्ठा बारवा में हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न होने पर रेलवे की ओर से कार्यक्रम में सकारात्मक सहयोग देने के लिए आत्म धाम सेवा समिति की ओर से फालना रेलवे स्टेशन प्रबन्धने का सम्मान किया गया।
स्टेशन प्रबंधक आरके सिंह, यातायात निरीक्षक मौजीराम मीणा का कोषाध्यक्ष कैलाशसिंह राजपुरोहित बारवा, प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित बारवा ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
आसोतरा में ब्रह्मा मंदिर संत खेतारामजी ने गांव-गांव रामधुन लगाकर सवा रुपए के अंशदान से तैयार किया
:यह कहानी संत खेतारामजी महाराज की है। यह कहानी त्याग, तपस्या और भक्ति के स्वरूप की है। जिसे 8 साल के शोध के बाद 430 पन्नों की एक किताब में 81 अध्यायों में उतारा गया है। इसे लिखा है इतिहासकार जबरसिंह राजपुरोहित ने संत खेतारामजी महाराज जन्म से ही भक्ति में लीन हो गए उन्होंने आसोतरा में बने बह्माजी मंदिर की नींव रखी और म मंदिर निर्माण तक तपस्या में डूब गए। उन्होंने गांव गांव घूमकर सवा रुपए का अंशदान इकट्ठा करके मंदिर निर्माण शुरू किया। इतिहासकार जबरसिंह राजपुरोहित बताते हैं कि दिव्य संत खेतारामजी महाराज के अवतरण से लेकर बहालीन तक उनकी जीवनी को अवतरित किया गया है।
श्री खेतेश्वर गुरू ग्रन्थ प्रस्तावना स्वयं दिव्य संत के 87 वर्षीय भतीजे हड़मानसिंह सराणा ने नए आयाम भी दिए हैं। ग्रन्थ में दिव्य 70 वर्ष पूर्व सांवलरामजी रामावत राखी एवं खिंवजी बापू द्वारा हस्तलिखित पुस्तकें, अन्य स्रोतों व लेखक का 1975 से 1984 तक दिव्य संत के संपर्क में रहने के चलते शोध की सफलता सम्भव हुई। पुष्कर के बाद विश्व में ब्रह्माजी में का दूसरा मंदिर आसोतरा में बनाने वाले संत का पुश्तैनी गांव तो बालोतरा के पास सराणा था, लेकिन अकाल के चलते माता-पिता शेरसिंहजी व सिणगारी देवी बिजरोल रहते थे। इसी कारण संत का जन्म सांचौर के पास खड़ा बिजरोल गांव में 22 अप्रैल 1912 को हुआ था। बचपन में माता देवलोक सिधार गई। बाद में पिता शेरसिंहजी बच्चों को लेकर । वापस सराणा आ | थोड़े समय बाद ये भी भी देवलोक हो गए।
नन्हें खेतारामजी का मन भक्ति में लीन था। पास में ही सांईजी की बेरी नामक आश्रम में दरवेश पंथी सिद्ध संत मलंग सांईजी के संपर्क में आए। सांई मलंग शाहजी इनके ज्ञान गुरु बने और भाइयों से इनको सन्यास जीवन की स्वीकृति दिलवाई। सांसारिक जीवन का त्याग कर सांईजी के सानिध्य में अपने तपस्याकाल जीवन की शुरुआत की। ब्रह्माजी मंदिर बनाने का हठ, कइयों ने कहा- यह त्याग दो श्री खेतेश्वर इतिहास दिव्य संत खेतरामजी महाराज ब्रह्माजी मंदिर बनाने की मन में ठान ली। तब ज्ञान गुरु ने कहा कि एक व्यक्ति अपने जीवन में मंदिर का संकल्प पूरा नहीं कर सकता, इसके लिए तीन-तीन पीढ़िया देवलोक हो जाती है, क्योंकि माता सावित्री का ब्रह्मा को श्राप है, जो कोई उनका मंदिर बनाएगा, वो साधक जीवित नहीं रहेगा, इसलिए ऐसा विचार त्याग दो दिव्य संत अपनी बात पर अड़े रहे। तब ज्ञानगुरु सांईजी ने कहा कि यदि यह संकल्प पूरा करना है तो साधना के वक्त साधक की सुरक्षा स्वयं भैरव करें, मां ब्रह्माणी का उस पर आशीर्वाद हो।
इसके जसा कहा वैसा ही किया। की सिद्धि प्राप्त करनी जरूरी है। मंदिर बनाने ज्ञानगुरु के लिए भैरव और ब्रह्माणी संत को 22 मार्च 1941 को सोनाणा भेजा, जहां वे लंबे समय तक ठहराव कर भैरव सिद्धि प्राप्त की। इस दौरान गोडवाड़ क्षेत्र में छत्तीस जाति के सैकड़ों भक्त जुड़ते गए। दिव्य संत ने नाडोल आशापुरा मंदिर पर पुजारी नवलजी फोन्दर से पशुबली बंद करवाई। मित्र भेरपुरी के पुत्र रूपपुरी को संत दीक्षा प्रेरणा देकर महान जैन संत रूपमनि के रूप में पार्दुभाव किया। सोनाणा के खिंवजी बापू जैसे अनुभवी साथी को अपने साथ रखा और उनसे आत्मीय लगाव बनाए रखा।
बजरंग दल पर प्रतिबंध का मतलब हिंदू आस्था का मजाक बनाना, कांग्रेस पर योगी आदित्यनाथ का हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बजरंग दल पर प्रतिबंध का प्रस्ताव कर उसने हिंदू आस्था का ‘मजाक उड़ाने’ का प्रयास किया है और बहुसंख्यक समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ (एक भारत, महान भारत) को पसंद नहीं करते हैं, वे ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) जैसे ‘राष्ट्र-विरोधी’ संगठनों का समर्थन कर रहे हैं। आदित्यनाथ ने कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में राम की भूमि से हनुमान (कर्नाटक) की भूमि पर आए हैं। आदित्यनाथ गोरखनाथ मठ के प्रमुख भी हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच जुड़ाव इस तथ्य को रेखांकित करता है कि वे अभिन्न रूप से एक हैं और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को मूर्त रूप देते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा, “बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का मतलब है कि कांग्रेस हिंदू आस्था का मजाक बनाने की कोशिश कर रही है। हिंदू समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और इसे स्वीकार नहीं करेगा।”


