Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 117 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 117

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून मंत्री, किरेन रिजिजू बनाए गए भू-विज्ञान मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंपा है। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने ये फैसला किया है।

किरेन रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद से भी इसी तरह कानून मंत्रालय छिना गया था। कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू के कार्यकाल में जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर उनके और न्यायपालिका में टकराव की खबरें अक्सर सुर्खिया बटोर रही थीं। रिजिजू शीर्ष न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति वाले कलीजियम सिस्टम पर सार्वजनिक तौर पर तीखे हमले करते रहे हैं। वह इसे ‘अपारदर्शी’ सिस्टम बताते हुए आलोचना करते रहे हैं। माना जा रहा है कि बीते कुछ महीनों में न्यायपालिका के साथ किरेन रिजिजू के बढ़ते तकरार और मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के बाद ये कदम उठाया गया है। इसके अलावा कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे भी इसकी एक प्रमुख वजह है। बीजेपी ने कर्नाटक चुनावों का विश्लेषण कर पाया कि दलित, पिछड़े और लिंगायत वोटरों के कांग्रेस की तरफ शिफ्ट होने की वजह से वहां पार्टी हारी है। इसलिए पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों वाले राज्यों में दलित वोटों पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

कानून मंत्रालय से किरेन रिजिजू की छुट्टी पर पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा ‘किरेन रिजिजू: कानून नहीं, अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय। कानूनों के पीछे का विज्ञान समझना आसान नहीं होता। अब विज्ञान के कानूनों के साथ भिड़ना। गुड लक माइ फ्रेंड!’

अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं। वह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्हें कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जाता है।

कौन हैं अर्जुन राम मेघवाल?

अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं। मेघवाल फिलहाल राजस्थान के बीकानेर सुरक्षित सीट से सांसद हैं। वह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है। भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेने के बाद उन्होंने 2009 में पहली बार भाजपा के टिकट पर बीकानेर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और वहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 में भी वहां से जीत दर्ज की है। मेघवाल को साल 2016 में मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री बनाया गया था। इसके बाद जल संसाधन राज्य मंत्री के रूप में भी उन्होंने काम किया। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्हें कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जाता है।

शिवकुमार ने खुद बताया क्यों स्वीकारा डिप्टी सीएम का पद बोले- कई बार बर्फ को टूटना पड़ता है

कर्नाटक में मुख्यमंत्री को लेकर लगातार चार दिन मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने फैसला ले लिया ह।
सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंच गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु में होगा।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस एक फॉर्मूला बनाने में सफल हो गई है। इसके तहत वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। पार्टी गुरुवार शाम तक आधिकारिक रूप से इसका ऐलान कर सकती है और शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। कहा जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद यह खींचतान खत्म हो सकी है। हालांकि, इसी बीच शिवकुमार के भाई और कांग्रेस सांसद डीके सुरेश फैसले पर असहमति जता चुके हैं।

नए फॉर्मूले पर क्या बोले शिवकुमार
शिवकुमार का कहना है कि कांग्रेस के हित पर उन्होंने हामी भरी है। उन्होंने कहा, ‘हमारी कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता है। आम चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में मुझे AICC अध्यक्ष और गांधी परिवार के सामने झुकना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी तनाव खत्म होना चाहिए और बातचीत शुरू होना चाहिए। अंत में कर्नाटक के लोगों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और हमें उसे पूरा करना होगा।’

शिवकुमार के भाई असहमत
सांसद डीके सुरेश ने भी खुलकर इस फैसले पर असहमति जता दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह खुश नहीं हूं, लेकिन कर्नाटक के हित में हम हमारे वादे पूरे करना चाहते हैं…। इसलिए डीके शिवकुमार को यह स्वीकार करना पड़ा। भविष्य में हम और भी देखेंगे, अभी लंबा रास्ता बचा है…।’ उन्होंने कहा कि मैं चाहता था कि शिवकुमार सीएम बनें। खबरें थी कि खुद शिवकुमार भी मुख्यमंत्री पद से कम किसी जिम्मेदारी के लिए सहमत नहीं थे।

2a13

हैवानियत से दहला राजस्थान, 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, कुल्हाड़ी से काटा सिर, फेंका 150 फीट दूर

0

राजस्थान के जालोर जिले के पादरली गांव में बुधवार को एक व्यक्ति ने 22 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी संकलाराम भील (50) को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जालौर की पुलिस अधीक्षक किरण कंग ने बताया कि युवक किशोर सिंह ने कथित तौर पर नशे की हालत में भील को गाली दी थी और उसके पोते की पिटाई की थी। पादरली गांव में दोनों पड़ोसी थे।

कंग ने कहा कि आरोपी ने गुस्से में कुल्हाड़ी से युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। स्थिति नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के परिजनों के साथ कुछ स्थानीय लोग मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

आहोर के थानाधिकारी गिरधर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बुधवार शाम बाइक पर किशोर सिंह का पीछा किया और जब वह रुका तो आरोपी ने पीछे से कुल्हाड़ी से तीन बार हमला किया, जिससे पीड़ित की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी मृतक का सिर उठाकर ले गया और घटना स्थल से 150 मीटर दूर फेंक दिया।

सत्यपाल मलिक को मिलने लगी सच बोलने की सजा? करीबियों के 9 ठिकानों पर CBI का छापा

बीमा घोटाला मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पूछताछ के हफ्तों बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उनसे जुड़े स्थानों पर जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में नौ स्थानों पर तलाशी ले रही है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कथित बीमा घोटाला मामले में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में नौ जगहों पर ये छापेमारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई सत्यपाल मालिक के पीएस रहे कंवर राणा के दिल्ली के नांगलोई स्थित घर में छापेमारी कर रही है।

क्या है मामला?

यह मामला अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से जुड़ी एक बीमा योजना में अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ा हुआ है। मलिक द्वारा मामले में उन्हें रिश्वत देने के प्रयास के आरोप लगाने के बाद यह मामला दर्ज किया गया था। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि उनके पास मंजूरी के लिए दो फाइलें आई थीं.. इनमें से एक फाइल अनिल अंबानी की बीमा कंपनी और दूसरी आरएसएस से जुड़ी थी। उनके ऊपर दबाव था कि वह इन फाइल्स को क्लियर करें।

सत्यपाल मलिक ने कहा था कि उन्हें बताया गया था कि यह सब घोटाला था और उन्हें इसके लिए 150 करोड़ की पेशकश भी की गयी थी। उनके द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों के बाद अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

पुलवामा हमले को लेकर खुलासा कर आए थे चर्चा में

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यापाल मलिक ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान पुलवामा हमले को लेकर कई खुलासे किए थे और इसे केंद्र सरकार की लापरवाही का नतीजा बताया था। मलिक ने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की चूकों के कारण फरवरी 2019 में पुलवामा में सैनिकों पर घातक हमला हुआ और उन्हें इसके बारे में बोलने से मना किया था। सत्यपाल मलिक इस हमले के दौरान जम्मू-कश्मीर के ही राज्यपाल थे। इस घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

पूर्व राज्यपाल का आरोप है कि पुलवामा हमला गृह मंत्रालय की लापरवाही का नतीजा था। मलिक ने दावा किया कि सीआरपीएफ ने अपने जवानों के लिए विमान मांगा था लेकिन गृह मंत्रालय ने देने से इनकार कर दिया। उसके बाद सीआरपीएफ ने जिस रास्ते से जवानों को भेजा पहले वहां की अच्छे से पड़ताल नहीं की।

हैदराबाद के गन्डी मैसम्मा में आई मां ट्रेडिंग शोरूम का भव्य शुभारम्भ

हैदराबाद : मेडचल के निकट गन्डी मैसम्मा चौरास्ता क्षेत्र में निम्बेडा कलां हॉल गाजुलारामाराम हैदराबाद निवासी युवा समाजसेवी जगदीश चुन्नीलाल सोलंकी के नवीन प्रतिष्ठान ‘आई मां ट्रेडिंग’ शोरूम का उद्घाटन। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेशाध्यक्ष स्वामी तेजानन्दज महाराज एवं सीरवी समाज महासभा तेलंगाना प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष हरजीराम काग कई विशिष्ट महानुभावों की उपस्थिति में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।

इस दौरान जगदीश सोलंकी, गोविन्दराम हाम्बड, डाॅ हीराज बोईनपली, तेजाराम हाम्बड, राहुल हाम्बड, सचिन सोलंकी , गीता सोलंकी, हेमलता सोलंकी, राखी हाम्बड, रमेश राठौड़, मांगीलाल गहलोत, गोतम राठौड, बुधाराम राठौड, भोमाराम चोयल, मुलाराम, मगलाराम मुलेवा, प्रकाश पवार, ताराचंद परिहार, पंडित गोविंदराम ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत सत्कार कर आभार प्रकट किया।

कर्नाटक सूत्रों की बड़ी खबर! सिद्धारमैया ही होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कल हो सकता है ‘शपथ ग्रहण

 कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर हाईकमान ने सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है और उन्हें राजी किया जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर तीन दिनों तक चली खींचतान के बाद कांग्रेस ने सिद्धारमैया के पक्ष में फैसला लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया गुरुवार को ही सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्हें फिलहाल अकेले ही शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद उनकी कैबिनेट पर विचार होगा। डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं, जिसकी रेस में स्वाभाविक रूप से डीके शिवकुमार हैं। हालांकि वह पार्टी पर दबाव बनाने के लिए कहते रहे हैं कि यदि उन्हें सरकार की कमान नहीं मिली तो वह सिर्फ एक विधायक रहेंगे।

इस बीच हाईकमान डीके शिवकुमार को मनाने में जुटा है। कहा जा रहा है कि आज शाम तक या फिर कल डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर फैसला हो सकता है। राहुल गांधी फिलहाल डीके शिवकुमार से बात कर रहे हैं और उन्हें राजी किया जा रहा है कि वह डिप्टी सीएम बन जाएं। डीके शिवकुमार को यह भी समझाया गया है कि सिद्धारमैया की उम्र हो गई है और अब आगे वही चेहरा होंगे। इसलिए वह डिप्टी सीएम पद पर राजी हो जाएं और बदले में उन्हें अहम मंत्रालय दे दिए जाएंगे। 

इस तरह कुछ बड़े मंत्रालयों के साथ डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान कर्नाटक में राजस्थान जैसे हालात नहीं पैदा होने देना चाहता। वहां 2018 में अशोक गहलोत सीएम बने थे और तब से ही सचिन पायलट से उनकी अनबन है। इसका असर इसी साल होने वाले चुनाव में भी दिख सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सभी को साथ लेकर चलना चाहती है। उससे यह संदेश जाएगा कि डीके शिवकुमार की भी अहमियत है और 2024 में भी एकजुटता से चुनाव लड़ने में मदद मिलेगी। डीके शिवकुमार के कुछ समर्थकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है ताकि सरकार में बैलेंस बना रहे।

सिर्वी समाज धर्मगुरु के आगमन पर भायल परिवार ने किया बधावा

कुक्षी मे निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत

कुक्षी :सिर्वी समाज द्वारा नवनिर्मित माधवश्री प्रसादम मांगलिक भवन का शुभारंभ एवं सहस्त्र चंडी महायज्ञ महोत्सव के तहत धर्मगुरु दीवान साहब माधवसिंह जी राठौर के आगमन पर जिला महासचिव प्रकाश भायल, सौरभ भायल, विशेष भायल, गौरव भायल,रचित भायल दम्पति ने बधावा किया। भायल परिवार ने धर्मगुरु के बधावे के सत्रह लाख रुपए की सबसे महंगी बोली लगाई थी।धर्मगुरु के सम्मान मे मंगलवार दोपहर को नगर में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकली।

इसमें हजारों आई पंथ सिर्वी बंधुओं ने भागीदारी निभाई। लगभग 2 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में 20 से अधिक विविध प्रकार की समान वेशभूषा में बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं एवं युवा वर्ग सहित विभिन्न समिति के पदाधिकारियों ने प्रथक-प्रथक ड्रेस कोर्ट की वेशभूषा में शोभा यात्रा को ऐतिहासिकता प्रदान की। अपनी भव्यता को रेखांकित करती इस शोभायात्रा में ऐसी युक्त सुसज्जित रथ पर धर्मगुरु दीवान माधव सिंह जी राठौर बिलाड़ा धाम विराजमान थे वही दूसरे रथ पर संत योगेश जी महाराज बालीपुर धाम एवं तीसरे रथ पर संत अयोध्यादास जी महाराज कनक धाम कोटेश्वर विराजमान थे।

WhatsApp Image 2023 05 16 at 7.05.55 PM

विशालता को आकार देकर भव्य व ऐतिहासिक शोभायात्रा में मां आई जी के भक्ति गीतों पर बिलाड़ा धाम राजस्थान से पधारे गैर मंडल के सदस्यो ने राजस्थानी वेशभूषा में आकर्षक नृत्य कर सबका मन मोह लिया। परियों की वेशभूषा में शुभ श्वेत वस्त्र धारण कर नन्ही-नन्ही बालिकाओं ने जैसे परीलोक को धरती पर उतार दिया वही चनिया चोली पहनी किशोरियों और युवतियों ने सैकड़ों की संख्या में गरबा नृत्य कर आकर्षक प्रस्तुति से गुजराती लोक नृत्य को निमाड़ के धरती पर उतारा। महिला मंडल की लगभग एक हजार महिलाओं ने समान वेषभूषा वाली साड़ियों में अलग ही छाप छोड़ी।

लगभग 20 से अधिक प्रकार के ड्रेस कोड में सिर्वी समाज के पुरुष एवं महिला वर्ग की समितियों, मंडलों के द्वारा विभिन्न प्रकार की वेशभूषा पहन रखी थी। नगर का चप्पा चप्पा धर्ममय होकर जब श्रद्धा व आस्था की एक नई कहानी लिख रहा था वही पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्रसिंह हनी बघेल, पूर्व मुकामसिंह किराड़े, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विरेंद्रसिंह बघेल, जिला पंचायत सदस्य चंचल पाटीदार, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मनोहरलाल मुकाती, कैलाश मुकाती वीआईपी, केंद्रीय समिति सदस्य टीकमचंद पंवार, शान्तिलाल पड़ीयार रायपुरिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष कालुजी लछेटा लोनसरा, महेन्द्र परिहार पुंजापुरा, आई माता मंदिर प्रजापत नगर इंदौर अध्यक्ष दीपालाल सोलंकी, धार निमाड़ जिलाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती, बड़वानी जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी, खरगोन जिलाध्यक्ष हरिराम कोटवाल, पेटलावद जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश चोयल, महेश्वर ट्रस्ट पूर्व अध्यक्ष पृथ्वीसिंह सोलंकी,उपाध्यक्ष लक्ष्मण परिहार, ओमकारेश्वर ट्रस्ट उपाध्यक्ष भानालाल सोलंकी, युवा संगठन जिलाध्यक्ष नरेन्द्र देवड़ा, तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र शिन्दे सहित वरिष्ठ समाजजन शामिल होकर धर्मगुरू व संतो का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

WhatsApp Image 2023 05 16 at 7.05.54 PM 1

शोभायात्रा में आठ बैंड, 40 देशी ढोल, पर गरबा नृत्य करते हुए हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ नवनिर्मित माधवश्री प्रसादम मांगलिक भवन से हुआ जो आईमार्ट, साईं मंदिर, विजय स्तंभ चौराहा, सिनेमा चौपाटी, पड़ाव, अम्बे माता पाटीदार चौक, दाता हरि चौक, जवाहर चौक, मेन बाजार, सुतार मोहल्ला, आईजी द्वार होकर माधवश्री प्रसादम मांगलिक भवन पर 3 घंटे के सफर के साथ पहुंची। मार्ग में नगर के सभी धर्मों व समाज सहित भाजपा व कांग्रेस के मंच से स्वागत सत्कार कर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन व नगर परिषद का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

नगर मे निकली भव्य शोभायात्रा मे आईजी सेवा समिति, श्री रामायण मंडल,श्री अंबिका तंदुरा भजन मंडल, श्री गणगौर ज्वारा मण्डल,श्री देवी कृपा ग्रुप,जीजी सा ग्रुप -1, जीजीसा ग्रुप- 2, श्री गुरुकृपा ग्रुप, श्री क्षत्रिय ग्रुप, श्री खेड़ापति ग्रुप,श्री सिद्धिविनायक ग्रुप, श्री जय ग्रुप,श्री ऋद्धि सिद्धि ग्रुप, श्री माजीसा ग्रुप, श्री शिव संगठन, श्री जय गणेश ग्रुप, श्री उत्तरमुखी हनुमान जी ग्रुप, श्री माँ आईजी ग्रुप, श्री मुक्तेश्वर महादेव मुक्तिधाम सेवा समिति, श्री आईजी समस्त महिला मंडल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सिर्वी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम के अशोक राठौर मंडवाड़ा एवं मनोज काग ने लाइव प्रसारण किया।

WhatsApp Image 2023 05 16 at 7.05.54 PM

स्वागत सत्कार से अभिभूत सिर्वी समाज सकल पंच अध्यक्ष कान्तिलाल गेहलोत,उपाध्यक्ष बाबूलाल गेहलोत, कोषाध्यक्ष रमेश काग, कोटवाल कैलाश काग, वरिष्ठ पंच गोमाजी सेप्टा, बाबूलाल मुलेवा,मंगाजी बरफा एवं आईजी सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश काग ने सभी समाज संगठनों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया 17 मई बुधवार को माधवश्री प्रसादम का शुभारंभ व नव कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति धर्मगुरु दीवान साहब जी के सानिध्य एवं यज्ञाचार्य शास्त्री केसी शर्मा, उप यज्ञाचार्य घनश्याम चाष्टा के मार्गदर्शन में होगी पश्चात महाआरती के साथ श्रद्धालु महाप्रसादी ग्रहण करेंगे।उक्त जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी हीरालाल सिर्वी कापसी ने दी।

दो सगी बहनों ने रचाई एक ही लड़के से शादी, एक B.Ed तो दूसरी 8वीं पास; दूल्हा बोला- दोनों पत्नियों को खुश रखूंगा

राजस्थान के टोंक जिले में एक युवक ने दो सगी बहनों से शादी की है। बड़ी बहन ने मानसिक रूप से कमजोर छोटी बहन को जिंदगी भर संबल देने के लिए जीवन लिए यह समझौता किया। टोंक जिले के उनियारा उपखंड के मोरझाला की झोपड़िया गांव में दुल्हन कांता मीणा ने अपनी छोटी बहन के साथ गत 5 मई को एक ही मंडप में एक ही दूल्हे हरिओम मीणा के साथ विवाह के बंधन में बंध गई। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। 

मामले के अनुसार उनियारा उपखंड के मोरझाला की झोपड़िया गांव निवासी रामप्रसाद मीणा अपने पुत्र हरिओम मीणा के विवाह के लिए निवाई के सोन्दडा खादया की ढाणी में बाबूलाल मीणा के घर रिश्ता भेजा। जहां बाबूलाल ने रिश्ता तो कबूल कर लिया। लेकिन उन्होंने बेटी कांता की ऐसी शर्त रखी, जिस पर रामप्रसाद सोचने पर मजबूर हो गए। कांता के पिता बाबूलाल ने रामप्रसाद मीणा के सामने अपनी दोनों बेटियों की एक साथ उनके बेटे हरिओम के साथ विवाह करने की शर्त रखी। इसमें दुल्हन कांता के पिता ने उन्हें बताया कि उनकी छोटी बेटी सुमन मानसिक रूप से कमजोर है। इस कारण वे दोनों बेटियों का एक साथ विवाह करेंगे। अगर शर्त मंजूर हो तो रिश्ते को आगे बढ़ाएं। इस पर दूल्हे के पिता और दुल्हा इस बात को लेकर सहमत हो गए।

दूल्हा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है 

दूल्हा हरिओम ने स्नातक तक पढ़ाई की है और वह वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वह दुल्हन कांता के इस फैसले को लेकर खुश है। उसे इससे कोई आपत्ति नहीं हैं।उसने अपनी पत्नी की इस पहल की प्रशंसा की। उसने कहा कि वह दोनों सगी बहनों से शादी करके खुश है और उन्हें हमेशा खुश रखने का प्रयास करेगा। उसने यह कदम ससुराल पक्ष की इस पीड़ा को देखकर उठाया है। वही दुल्हन कांता ने उर्दू में स्नातकोत्तर किया है और उसकी छोटी बहन सुमन आठवीं तक पढ़ी-लिखी है। इस दौरान यह विवाह समारोह कोई चोरी छुपे तरीके से आयोजित नहीं हुआ।

सांसद चौधरी द्वारा आयोजित होने वाले ‘सांसद खेल हाकुम्भ’ का हुआ शानदार आगाजमैराथन में दौड़ा पाली, बच्चों से लेकर बुजुर्गों में दिखा अभूतपूर्व जोश

0


पाली : सोमवार को पाली में कुछ अलग ही नजारा था। अलसुबह हजारों प्रतिभागियों के जोश, उमंग और उत्साह के साथ विवेकानंद सर्किल से सांसद खेल महाकुंभ का आगाज किया गया। इस मैराथन दौड़ को आयोजन कर्ता और पाली सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पी.पी. चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन मुख्यतः पाली में विवेकानंद सर्किल से सोमवार सुबह सांसद खेल महाकुंभ के भव्य आगाज के रूप में आयोजित हुई। सुबह करीब 7 बजे विवेकानंद सर्किल से रवाना होकर यह मैराथन अम्बेडकर सर्किल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

इस मैराथन दौड़ के प्रति आम जन में जबरदस्त उत्साह नजर आया। जिसके चलते मैराथन में 65 साल के वृद्ध से लेकर छोटे बच्चों, युवा लड़के लड़कियों और उनके अभिभावकों ने भी भागीदारी निभाई। आमजन के साथ ही शहर के खिलाड़ियों ने भी इस मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया। खेल एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य: इस अवसर पर सांसद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेल एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढाने के उद्वेश्य से सभी लोकसभा क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव आयोजित करवाए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2023 05 15 at 4.39.15 PM 1

इसके चलते पाली संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जो कि आगामी 15 जुलाई तक जारी रहेगा। इस आयोजन में पाली लोकसभा के युवा खिलाड़ियों, शहरवासी, ग्रामीण भाग लेंगे। इस अवसर पर अन्य मेहमानों ने भी अपने संबोधन में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग, व्यायाम को आवश्यक बताया। प्रतिभागियों को पिलाया ज्यूस: विवेकानंद सर्कल से रवाना होकर कलेक्ट्रेट होते हुए जब यह मैराथन अम्बेडकर सर्किल पहुंची, तो वहां मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों को ज्यूस पिलाया गया। सभी धावक विशेष सफेद टीशर्ट पहने नजर आए, जो पाली सांसद चौधरी की ओर से निःशुल्क दी गई। सभी को रिफ्रेशमेंट भी करवाया गया। मैराथन के बाद बांगड़ महाविद्यालय में कई इनडोर व आउटडोर गेम्स भी आयोजित किए गए। इनमें फुटबॉल, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़ सहित अन्य आयोजन भी हुए। विजेताओं को मोमेंटो प्रदान किए गए।

WhatsApp Image 2023 05 15 at 4.39.16 PM

सांसद चौधरी ने इस शानदार आयोजन के लिए सम्मिलित हुए आमजन, सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय, कॉलेज, नेहरू युवा केन्द्र, जिला प्रशासन, नगर परिषद् और स्वच्छता सिपाहियों के प्रति अपना विशेष आभार जताया। ये रहे मौजूद, संभाली व्यवस्थाएं: इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, पाली विधायक ज्ञानचंद पारख, सोजत विधायक शोभा चौहान, जिला प्रमुख रश्मिसिंह, अंतराष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी चंद्रकांता राजपुरोहित, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं भाजपा महामंत्री सुनील भंडारी, सुरेश चौधरी, कन्हैयालाल ओझा, भंवर चौधरी, हेमंत चौधरी, पुखराज पटेल, दिग्विजय सिंह राठौड़, त्रिलोक चौधरी, राहुल मेवाड़ा, सुरजपालसिंह मेवाड़ा, नरेश मेहता, निशांत दवे, राजेश परमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला।

कर्नाटक जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

निम्बाहेड़ा : कर्नाटक में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर कनेरा बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश धाकड़ पुर्व सरपंच तुलसीराम धाकड़ के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी कर मिठाई वितरण करके जश्न मनाया। कर्नाटक में जनता ने जुमलेबाजी झुठ , धार्मिक उन्माद एवं नफ़रत के खिलाफ सत्य इमानदारी और विकास और मोहब्बत की विचारधारा को मतदान कर ऐतिहासिक फैसला लेकर देश की राजनीति को नई दिशा देने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

इस अवसर पर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश धाकड़, पुर्व सरपंच तुलसीराम धाकड़, तिलकराज जैन, पुर्व जनपद किशनलाल मेष, श्रीनिवास नायमा, घनश्याम धाकड़ मनोहर खेड़ी, सुनील बेनीपुरिया, दिलीप मेघवाल, विकास व्यास, मोहम्मद नासीर, मुकेश बेनीपुरिया, एवंत सेठीया, गोरीलाल सुथार, पंकज राठौर,उदयराम अहीर, सुनील अहीर, गोपाल, निर्मल मनोहर खेड़ी, विकास बडावली, लोकेश लुणखंदा गणपत राठौर, अक्षत खटोड़, मोहम्मद अकील, अयुब भाई, दीपक बीर दीपक गोस्वामी, विष्णु, मनीष अंकित पवन बीर, सोनू सुथार, दीपक वैष्णव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

f