Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 115 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 115

सांडेराव-ढोला मे युवक की करंट लगने से हुई मौत,करीब बीस घंटे धरने पर बैठे सैकड़ों ग्रामीणसांडेराव-ढोला मे युवक की करंट लगने से हुई मौत,करीब बीस घंटे

0

तखतगढ़(पाली)। समीपवर्ती ढोला गांव में बिजली की लाइन में शनिवार शाम को आनलाइन शिकायत का फाल्ड निकालते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शव को लेकर रविवार सुबह से ढ़ोला के राजकीय अस्पताल में सैकड़ो ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में फाल्ट निकालते समय सांडेराव डिस्काम का लाइनमैन भी मौजूद था। घटना के बाद पीसीसी सचिव भूराराम सीरवी, सरपंच मेघाराम परमार, अधिवक्ता गणपतलाल व अमृतलाल, विजय मरूधर चौधरी, ईन्दाराम पिचावा सहित सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारी नहीं आए, जबकि सीओ व सांडेराव थाना प्रभारी सरजिल मलिक सहित पुलिस जब्ता मौके पर पहुंचे गए।

बताया जा रहा है कि ढोला निवासी संविदा लाइनमैन मोतीलाल(48) पुत्र मनाराम चौधरी डिस्काम में पांच साल से ठेके पर कार्य कर रहा था। शनिवार शाम को अपने गांव में फाल्ट निकालते समय सांडेराव डिस्काम का लाइनमैन भी मौजूद था। ऐसे में करंट लगने से पोल से नीचे गिर गया। पीसीसी सचिव सीरवी ने जिला कलक्टर नमित मेहता को घटना के बारे में जानकारी दी।

4c2c

सूचना पर जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा, सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष सुमेरसिंह, करणसिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि ढोला पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर किसी भी अधिकारी से वार्ता नहीं हुई है। गांव में बीते वर्ष राजेन्द्र चौधरी, भेराराम लखारा सहित अन्य हादसे घटित हुए हैं।

राजस्थान के इस घर में एकसाथ रहते हैं 185 लोग, एक दिन में खाते हैं ये 75 किलो आटा

आज के इस मॉडर्न दौर में जहां एक तरफ लोग अपने माता पिता को छोड़ कर अकेले बसने लगते हैं वही इस कलयुग के दौर में एक परिवार ऐसा भी है जो इन दिनों मिसाल बनकर कायम हुआ है। यह परिवार नसीराबाद उपखंड के रामसर गांव में रहता है और सभी एक साथ मिलजुल कर बहुत खुशी से रहते है। इस परिवार के मुखिया भंवरलाल माली है और परिवार के सभी अहम फैसले यही लेते है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इस घर के परिवार के लिए रोजाना 75 किलो आटे की रोटियां बनाई जाती है।

1 107 1

10 चूल्हों में रोटियां तैयार की जाती है। परिवार में कुल 55 पुरुष , 55 महिलाएं और 75 बच्चे है। इस परिवार में कुल 125 वोटर्स है जिसके कारण यह परिवार सरपंच के चुनाव के दौरान काफी अहम हो जाता है। किसी भी चुनाव में इस परिवार को काफी तवज्जो दी जाती है। परिवार के भागचंद माली ने बताया कि उनके दादा सुल्तान एक माली थी यह परिवार उन्ही का है। सुल्तान माली के 6 बेटे थे जिनमें से उनके पिता भवंर लाल सबसे बड़े है और उनके बेकी के छोटे भाई रामचंद्र, मोहन, छगन, बिरदीचंद और छोटू, शुरुआत से ही उनके दादा सुल्तान माली ने सबको एक साथ जोड़ कर रखा और एक संयुक्त परिवार में रहने की ही सीख दी।

भागचंद माली ने आगे बताया कि पहले उनका परिवार केवल खेती करता था लेकिन जैसे-जैसे परिवार बढ़ने लगा वैसे ही कमाई के साधन भी बढ़ने लगे। परिवार के मुखिया भंवरलाल ने कहा कि सयुंक्त परिवार में जो मजा है वो कही और नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सयुंक्त परिवार में रहने से किसी भी काम का भोझ एक व्यक्ति पर नहीं पड़ता और सयुंक्त परिवार में रहने से सभी आर्थिक रूप से भी मज़बूत होते है ।

कर्नाटक में सिद्धारमैया मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ

कर्नाटक न्यूज़ डेस्क !!! कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार शनिवार को 24 कैबिनेट मंत्रियों राजभवन में शपथ दिलाया गया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और स्पीकर यू.टी. खादर ने नए मंत्रियों को बधाई दी। समारोह से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, सिद्दारमैया ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का आवंटन आज (शनिवार) या कल (रविवार) तक किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एच. के. पाटिल, एन. चेलुवरायस्वामी, सिद्दारमैया, के. वेंकटेश द्वारा शुरू किए गए अहिंदा आंदोलन के साथ खड़े होने वाले एकमात्र वोक्कालिगा विधायक ईश्वर खंड्रे, शरणबसप्पा बापूगौडा दर्शनापुर और आर.बी. थिम्मापुर ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली।

f2

कांग्रेस नेता शिवराज तंगाडगी, एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के करीबी शरणप्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मोगावीरा समुदाय से संबंधित मंकल वैद्य और जैन समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले डी. सुधाकर, संतोष लाड, एआईसीसी सचिव और तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी एन.एस. बोसेराजू, सीएम सिद्दारमैया के करीबी विश्वासपात्र भैरथी सुरेश, मधु बंगारप्पा और एम.सी. सुधाकर ने भी भगवान के नाम पर शपथ ली। कांग्रेस नेता एच.सी. महादेवप्पा ने सत्य और निष्ठा की शपथ ली। के.एन. राजन्ना ने बुद्ध, बसव, अंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि के नाम पर शपथ ली। कांग्रेस नेता शिवानंद पाटिल ने बसवन्ना के नाम पर शपथ ली। एसएस मल्लिकार्जुन ने भगवान कल्लेश्वर के नाम पर शपथ ली। लक्ष्मी हेब्बालकर ने जगज्योति बसवेश्वर, छत्रपति शिवाजी, बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, मतदाता और अपनी मां के नाम पार शपथ ली।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहीम खान ने अल्लाह के नाम पर शपथ ली। बेल्लारी जिले से शक्तिशाली भाजपा नेता बी श्रीरामुलु को हराने वाले बी नागेंद्र ने महर्षि वाल्मीकि और भगवान के नाम पर शपथ ली. कृष्णा बायरे गौड़ा, दिनेश गुंडु राव ने भी शपथ ली। सिद्दारमैया और शिवकुमार के अलावा आठ और मंत्री जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जरकिहोली, प्रियांक खड़गे, रामालिम्गा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान ने पिछले शनिवार को बेंगलुरु में शपथ ली थी। हालांकि, उनमें से किसी को भी अभी तक कोई पोर्टफोलियो आवंटित नहीं किया गया है। मधु बंगारप्पा, बी. नागेंद्र, एम.सी. सुधाकर, लक्ष्मी हेब्बलकर, भैरथी सुरेश, मंकल वैद्य और एन.एस. बोसेराजू ने पहली बार कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

पिचावा में श्री आई माताजी मंदिर पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन

जयकारों के बीच हुई प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा

पाली : पिचावा में श्री आई माताजी मंदिर वडेर का पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही धूमधाम सम्पन हुआ। जिसमें अंतिम दिन दिनाक 22 मई को प्रातः कालीन वेला में धर्मगुरु दीवान माधव सिंह के कर कमलों द्वारा शुभ मुहूर्त में श्री आई माताजी पाट, मूर्ति तथा अखंड ज्योति की स्थापना की गई तथा विभिन्न बोलियों के लाभार्थियों द्वारा ध्वजा,कलश की स्थापना की गई। इसके बाद धर्मगुरु दीवान साहब द्वारा धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने समाज के बंधुओं को धर्म के साथ-साथ शिक्षा पर जोर देने के लिए कहा, शिक्षा इसमें भी बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया।

02a9

उन्होंने बताया की शिक्षित समाज ही विकसित समाज हो सकता है।साथ ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इसके बाद विभिन्न वडेरो से पधारे हुए पदाधिकारियों,जमादारो, कोटवालो का साफा, माला व मोमेंटो देकर स्वागत सत्कार किया गया। समारोह में पाली सांसद पी पी चौधरी साहब, भंवरलाल ,सुरेश ,प्रकाश , विजय मरुधर, भूराराम , सहित समाज के अनेक गणमान्य बंधुओं ने भाग लिया।

एसटी सोमशेखर का सीरवी समाज बैंगलोर दक्षिण केन्गेरी बडेर में स्वागत

बैंगलोर : सीरवी समाज बेंगलोर दक्षिण केन्गेरी मंदिर प्रांगण में समाज द्वारा यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री एसटी सोमशेखर का सम्मान किया। यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार 4 बार जीत दर्ज कराने ले लोक लाडले विधायक पूर्व मंत्री श्री एसटी सोमशेखर का चुनाव जीतने के बाद प्रथम बार मां आई जी के दर्शन करने आने पर सीरवी समाज ट्रस्ट बेंगलुरु दक्षिण केंगेरी के अध्यक्ष कन्हैयालाल लछेटा, सचिव सुरेश सीरवी, कार्यकारिणी कमेटी पूर्व अध्यक्ष मंगलाराम हाम्बङ, ढगलाराम लचेटा, रुपाराम राठौर, सुरेश हाम्बङ, खिवाराम पवार, हीराराम सोलंकी, भवरलाल पवार ने माला और साफा से बहुमान किया गया। इस मोके पर समाज के अनेक गणमान्य उपस्तिथ रहे ?

सीरवी समाज परगना समिति की बैठक में किया निर्णय प्री वेडिंग शूट-हल्दी की रस्म पर पाबंदी, शादी से पहले नहीं घूमने जा सकेंगे लड़का-लड़की

पाली: एक दूसरे की देखा देखी शादियों में प्री वेडिंग शूटिंग का खर्चा जिस कदर बढ़ रहा है, उसकाे राेकने के लिए सीरवी समाज परगना समिति ने उस पर राेक ही लगा दी है। पदाधिकारियाें का कहना है कि प्री वेडिंग हमारी संस्कृति के भी खिलाफ है। समिति के दायरे में जाे-जाे गांव आते हैं। उसमें रहने वाले समाज के लाेग अपने बच्चाें की शादी में प्री वेडिंग शूटिंग नहीं करवा सकेंगे।

pre

इसके साथ ही शादी से पहले लड़का व लड़की काे बाहर घूमने जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। ये निर्णय साेनाई मांझी में कूकाराम परिहार की अध्यक्षता में आयाेजित सीरवी समाज परगना समिति की सभा के दाैरान लिए गए। समिति के उपाध्यक्ष पूनाराम राठाैड़ ने बताया कि प्री वेडिंग शूटिंग में शादी का खर्चा ताे बढ़ता ही है। साथ ही में समाज की परंपरा के विरुद्ध भी है। पहले कुंवारे बच्चे एक-दूसरे की शक्ल तक नहीं देखते थे, लेकिन समय के दाैर के साथ समाज ने छूट दी ताे प्री वेडिंग का चलन बढ़ गया।

इसलिए इसकाे राेका गया है। मीडिया प्रभारी जगदीश भायल ने बताया कि बैठक में मोहनलाल सोलंकी, गंगाराम काग, मोहनलाल भायल, घीसाराम वरफा, महासचिव मानाराम काग आदि ने भी अपने विचार रखे।

शादी-विवाह के दौरान मानने होंगे ये नियम

सीरवी समाज परगना समिति पाली की सोनाई मांझी गांव में आयोजित बैठक में की गई है। इस बैठक में शादी-विवाह में होने वाले व्यर्थ खर्चों को भी कम करने के लिए बंदोली में डीजे और हल्दी की रस्म पर भी रोक लगाने के साथ ही दूल्हे को अब इन आयोजनों में क्लीन शेव आने का नियम बनाया गया है। सोनाई मांझी में सीरवी समाज परगना समिति की बैठक में मौजूद समाजबन्धुओं ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि समिति के दायरे में जो गांव शामिल हैं, उन गांवों में रहने वाले समाज के लोग अपने बच्चों के विवाह में प्री वेडिंग शूटिंग नहीं करवाएंगे।

साथ ही शादी से पहले लड़का और लड़की को बाहर घूमने के लिए नहीं भेजेंगे। अध्यक्ष कूकाराम परिहार ने बताया कि हल्दी की रस्म में फूल, कपड़ाें, थीम के अनुरुप टेंट आदि का लाखाें रुपए व्यर्थ ही देखादेखी खर्च कर दिए जाते हैं, जिसकाे देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। उन्हाेंने बताया कि ये सारे निर्णय गुरु पूर्णिमा से समाज में लागू हाेंगे।

राजस्थान के इस घर में एकसाथ रहते हैं 185 लोग, एक दिन में खाते हैं ये 75 किलो आटा

आज के दौर में बहुत ही कम ऐसा घर देखने को मिलता है जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ रह रहे हो। आज के समय में सभी को अकेले और कम लोगों के बीच रहना पसंद होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे परिवार से मिलाने जा रहे है जहां एक सदस्य नहीं बल्कि घर के कुल 185 सदस्य साथ रहते है। Mmmयह परिवार नसीराबाद उपखंड के रामसर गांव में रहता है और सभी एक साथ मिलजुल कर बहुत खुशी से रहते है। इस परिवार के मुखिया भंवरलाल माली है और परिवार के सभी अहम फैसले यही लेते है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इस घर के परिवार के लिए रोजाना 75 किलो आटे की रोटियां बनाई जाती है।mm10 चूल्हों में रोटियां तैयार की जाती है। परिवार में कुल 55 पुरुष , 55 महिलाएं और 75 बच्चे है। इस परिवार में कुल 125 वोटर्स है जिसके कारण यह परिवार सरपंच के चुनाव के दौरान काफी अहम हो जाता है। किसी भी चुनाव में इस परिवार को काफी तवज्जो दी जाती है। परिवार के भागचंद माली ने बताया कि उनके दादा सुल्तान एक माली थी यह परिवार उन्ही का है। सुल्तान माली के 6 बेटे थे जिनमें से उनके पिता भवंर लाल सबसे बड़े है और उनके बेकी के छोटे भाई रामचंद्र, मोहन, छगन, बिरदीचंद और छोटू, शुरुआत से ही उनके दादा सुल्तान माली ने सबको एक साथ जोड़ कर रखा और एक संयुक्त परिवार में रहने की ही सीख दी।mmmभागचंद माली ने आगे बताया कि पहले उनका परिवार केवल खेती करता था लेकिन जैसे-जैसे परिवार बढ़ने लगा वैसे ही कमाई के साधन भी बढ़ने लगे। परिवार के मुखिया भंवरलाल ने कहा कि सयुंक्त परिवार में जो मजा है वो कही और नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सयुंक्त परिवार में रहने से किसी भी काम का भोझ एक व्यक्ति पर नहीं पड़ता और सयुंक्त परिवार में रहने से सभी आर्थिक रूप से भी मज़बूत होते है ।

1 107

सिडनी में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम को PM मोदी ने किया संबोधित, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज ने किया भव्य स्वागत

सिडनी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया। सिडनी के ओलंपिक पार्क में मंगलवार को ‘मोदी-मोदी’ को शोर गूंज उठा। पीएम मोदी ने यहां 20 हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान ऑस्‍ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्‍बनीज ने कहा कि ‘पीएम मोदी बॉस हैं!’ भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी को सुनने के लिए स्डेडियम में भारतीय समुदाय के 20 हजार से अधिक लोग उपस्थित थे।

इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने उनका स्वागत गर्मजोशी से किया। प्रधानमंत्री मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ देश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के इस कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी राजकीय अतिथि के रूप में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर हैं।

हिरोशिमा में G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह सिडनी में एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो की 2016 की जनगणना के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में 6,19,164 लोगों ने घोषित किया कि वे भारतीय मूल के हैं। ये ऑस्ट्रेलियाई आबादी का 2.8 प्रतिशत हैं। उनमें से 5,92,000 भारत में पैदा हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 2014 में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की थी।

महाराणा प्रताप जयंती पर जय बाईसा राज राजपूताना निकालेगी रैली

कोटा। महाराणा प्रताप जयंती पर जय बाईसा राज राजपूताना संस्था की संस्थापक हेमलता सिंह गहलोत के नेतृत्व में रैली निकाली जाएगी। संस्थापक हेमलता सिंह गहलोत व सचिव हेमलता हाड़ा ने बताया कि आज शाम 5 बजे नयापुरा स्थित क्षारबाग से महाराणा प्रताप सर्किल तक पैदल रैली निकाली जाएगी। उन्होंने रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की समाज के लोगों से बन्धु से अपील की है।

 बैठक में नीतू सिंह चौहान को कोटा दक्षिण के सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर हेमलता हाडा सरोज झाला, शशि चौहान, आभा चौहान, दुर्गेश सिसौदिया, सुनीता राणावत, कोमल सिसौदिया, गायत्री राठौड़,नीतू चौहान उपस्थित रहे।

विधायक का आरोप कांग्रेसी है चोर भाजपा MLA का ट्रेन से मोबाइल चुरा ले गया चोर, वापस करने के मांगे 25 हजार

कोटा। अपने विवादास्पद बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले रामगंजमंडी से बीजेपी विधायक मदन दिलावर का जयपुर से कोटा लौटने के दौरान मोबाइल फोन ट्रेन के एसी कोच से चोरी हो गया। घटना 11 मई की बताई जा रही है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 13 मई को दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि बाद में जब कॉल किया तो चुराने वाले ने मोबाइल के बदले 25 हजार की डिमांड कर दी। दिलावर का कहना है कि उन्होंने अपने संपर्कों के जरिये पता करवाया तो सामने आया कि वह युवक कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। लोगों ने बताया कि वो कांग्रेस का कार्यकर्ता है। मोबाइल तलाशने को लेकर जीआरपी पुलिस जांच कर रही है।

विधायक मदन दिलावर ने जीआरपी को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 11 मई को जयपुर से कोटा हिसार एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे थे। वह ट्रेन के कोच नंबर ए वन की सीट नंबर 13 पर सवार थे। उनके मोबाइल उनके गनमैन हरीश के पास थे जो उन्होंने रात करीब ढ़ाई बजे सीटों के बीच में बने रैक पर रखकर सो गए। जब ट्रेन कोटा पहुंची तो उठने के बाद जब मोबाइल देखे तो नही मिले। टकाफ़ी तलाशने के बाद भी उनका पता नही लगा। बार बार दोनों ही नंबरों पर कॉल किए लेकिन बंद मिले। दूसरे दिन फिर जब कॉल किया तो उस पर रिंग गई। एक व्यक्ति ने कॉल उठाया और खुद का नाम बनवारी मीणा निवासी पीलोद सवाई माधोपुर का होना बताया। उसने कहा कि दोनों मोबाइल उसके पास है, उसने रूपयों के लिए मोबाइल उठाए हैं। अगर मोबाइल वापस चाहिए तो 25 हजार रुपए दो और मोबाइल ले जाओ। मदन दिलावर ने बताया कि गनमैन ने इस बारे में जानकारी दी तो मैंने कहा कि चोर को झांसे में लेने के लिए रुपए देने के लिए हामी भरो। इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी। लेकिन बाद में चोर ने मिलने से मना कर दिया।

इधर, दिलावर का आरोप है कि जब उन्होंने अपने सूत्रों से बनवारी नाम के आदमी की उस इलाके में पता करवाया तो सामने आया कि वह कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। दिलावर का कहना है कि हो सकता है इसके पीछे भी कोई साजिश हो। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मोबाइल बरामद कर चुकी है।