Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 113 Of 127 -
18.9 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 113

देश की 15 लाख हिंदू लड़कियों की ये गुप्त जानकारी मुस्लिम देश को किसने बेची, आरोपी गिरफ्तार

0

जयपुर । राजस्थान स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने महिलाओं के ऑनलाइन अंडरगारमेंट्स बेचने वाली कंपनी जिवामी की वेबसाइट हैक कर 15 लाख महिलाओं का डेटा चोरी करने के आरोपित संजय सोनी को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में संजय ने बताया कि कंपनी को 24 अप्रैल को उसने ई-मेल किया, जिसमें कहा कि मैंने आपकी कंपनी के सर्वर को हैक करके 15 लाख हिंदू महिलाओं का डेटा चुरा लिया है।

देशभर की महिलाओं का ये डेटा इस्लामिक देशों को बेचा है। इस मामले की कंपनी अपने स्तर पर जांच कर रही थी कि संजय ने 16 मई को कंपनी को हैसटेग कर ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया कि कंपनी से हिंदू लड़कियों का डेटा लीक हो गया है। इसके बाद संजय ने 24 मई को फिर कंपनी को ईमेल संदेश भेजा कि सिस्टम की कमजोरी के कारण मैंने हिंदू लड़कियों का डेटा चुरा लिया है।कंपनी के प्रतिनिधि उमेश विजय ने दो दिन पहले साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि संजय कंपनी से 1500 डॉलर ले चुका है। अब और पैसा मांग रहा है। उमेश ने रिपोर्ट में कहा कि संजय ने कंपनी को बताया कि उसने महिलाओं से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे उनके नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी, जन्मतिथि और गारमेंट्स के साइज आदि की जानकारी चुरा ली है।

यह जानकारी महिलाएं कंपनी से ऑनलाइन अंडरगारमेंट्स मंगवाते समय कंपनी को भेजती थीं। महिलाओं के नाम से पता चला कि वे हिंदू हैं। उमेश ने बताया कि उनकी कंपनी से 92 लाख ग्राहक जुड़े हुए हैं। उधर, एसओजी ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह कहा है कि जांच की जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि संजय ने महिलाओं के डेटा इस्लामिक देशों को बेचने की जो बात कही है, उसमें कितनी सत्यता है।

पुलिस की तरफ से दावा किया गया है कि बेचे गए ये डेटा केवल जयपुर, जोधपुर या राजस्थान की महिलाओं का नहीं बल्कि देशभर का है। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने अपने हैकर साथियों के साथ मिलकर इस शर्मसार करने वाली करतूत को अंजाम दिया था। साइबर हंटर्स नामक ट्विटर हैंडल से ट्‌वीट में हैकर हिंदू महिलाओं को सतर्क रहने की नसीहत देने वाला पकड़ा गया और उसके गिरफ्तारी के बाद  भाजपा के प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने  कार्रवाई को लेकर ट्‌वीट किया और राजस्थान पुलिस से मामले की जानकारी मांग ली। लेकिन बाद में उन्हें भी शर्मसार होना पड़ा होगा।

पता चला है संजय सोनी टेलीग्राम पर एक हैकर्स ग्रुप का एक्टिव मेंबर है। ‘वी लीक्स डेटा’ नाम के टेलीग्राम ग्रुप में कुल 240 मेंबर है। इस ग्रुप में अलग-अलग कंपनियों और ग्रुप्स के लीक्ड डेटा सभी आपस में शेयर करते हैं।इसी टेलीग्राम ग्रुप में आए जिवामी कंपनी के महिला ग्राहकों के डेटा लेकर संजय अपने हैकर साथियों के साथ कंपनी को ब्लैकमेल कर रहा था।  राजस्थान पुलिस एसओजी ने कोर्ट को बताया कि इन्वेस्टिगेशन में आरोपी संजय सोनी के खिलाफ सभी जुर्म प्रमाणित हो गए हैं।

उसके अकाउंट में फंड रिसीव होने के प्रूफ भी मिल गए हैं, वहीं उसके मोबाइल में कई अलग-अलग दूसरी कंपनियों के भी डेटा पाए गए हैं। जांच में पाया गया कि

ये पूरी गैंग इंटरनेट पर हैकिंग कर कंपनियों के डेटा चुराती और इसके बाद इन डेटा को  वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करती है। कंपनी जब इनकी बात नहीं मानती तो ये इंटरनेट पर कम्युनल एंगल देकर कंपनियों की छवि बिगाड़ते और उसे अपनी डिमांड पूरी करने पर मजबूर कर देते हैं।

महाभारत के शकुनि मामा गूफी पेंटल ने 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शाम को होगा अंतिम संस्कार

महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल का निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी ने पहले वीकेंड पर बवाल ही मचा दिया है। फिल्म को प्रमोशन का भरपूर फायदा मिल रहा है। बीआर चोपड़ा के टीवी शो महाभारत में शकुनी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गुफी पेंटल का सोमवार को निधन हो गया। वह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। गुफी पेंटल 79 वर्ष के थे।

पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा, ‘गहरे दुख के साथ हम अपने पिता गुफी पेंटल (शकुनी मामा) के निधन की सूचना देते हैं। आज सुबह उनका निधन हो गया।’ गुफी पेंटल के निधन के बाद उनके भतीजे हितेन पेंटल ने कहा कि ‘बेहद दुखद है कि वह अब हमारे बीच नहीं है। अस्पताल में सुबह करीब 9 बजे उनका निधन हो गया। गुफी पटेल अपने पीछे बेटे, बहू और एक पोते को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार अंधेरी में आज शाम 4 बजे होगा।

gufi paintal

ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी समस्याएं
इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी थी कि ‘गुफी पेंटल की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें ब्लड प्रेशर और हार्ट की समस्या थी। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। अब उनकी तबीयत और बिगड़ गई है तो उन्हें अस्पताल ले गए। वह पिछले 7-8 दिनों से अस्पताल में हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।’

‘महाभारत’ से मिली पहचान
गुफी पेंटल ने 80 के दशक में ‘सुहाग’ और ‘दिल्लगी’ जैसी फिल्में कीं। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो ‘सीआईडी’ और ‘हैलो इंस्पेक्टर’ में भी काम किया। उन्हें असली पहचान बीआर चोपड़ा के ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का किरदर से मिली।  

बालोतरा: डिस्कॉम विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत

0

बालोतरा: डिस्कॉम विभाग की लापरवाही से लाइनमैन की मौत विद्युत लाइन सही करते समय करंट आने से लाइनमैन की मौत, कल्याणपुर के ब्लाउ जाटी गांव में काम कर रहा था तोगाराम, करंट आने से तोगाराम की मौके पर ही हुई मौत, कल्याणपुर क्षेत्र के थुम्बली जीएसएस पर कार्यरत था तोगाराम

शिक्षा से ही व्यक्ति व व्यक्तित्व का विकास संभव : आईपीएस कैलाश सीरवी

बेंगलुरू : सीरवी समाज महालक्ष्मी लेआउट बडेर में रविवार को समाज की ओर से आयोजित समारोह में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 465वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने कैलाश सीरवी को सम्मानित किया गया ।स्वागत सामारोह में महाल्क्षमी वडेर के सचिव प्रतापराम गेहलोत, सह-सचिव हरजीराम गेहलोत, कोषाध्यक्ष मोहनलाल लचेटा, सलाहकार नारायणलाल लचेटा, जीताराम हाम्बड एवम समस्त कार्यकारिणी कमेंटी मेंबर एंव बलेपेट बडेर के अध्यक्ष हरजीराम गेहलोत, सचिव अमराराम चोयल खेल मंत्री कैलाश भायल, सुकतकट्टे वडेर के सचिव हनुमानराम बर्फा, पूर्व सचिव भँवरलाल गेहलोत, हनुमन्तनगर वडेर के सहलाकार डायाराम गेहलोत, सेसाराम बर्फा सहित समस्त महालक्ष्मी लेआउट बडेर के पदाधिकारियों ने कैलाश सीरवी का माला साफा पहनाकर सम्मान किया।

कैलाश सीरवी ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति व व्यक्तित्व का विकास संभव है। उन्होनें कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है। शिक्षा के लिए सही दिशा व उचित मार्गदर्शन के साथ प्रयास करना चाहिए। इस कार्यक्रम में महासभा महिला अध्यक्ष लीलाबाई ने विचार व्यक्त किए। बलेपेट बडेर के अध्यक्ष हरजीराम गेहलोत ने कहा कि नव चयनित प्रतिभाओं छात्र छात्राओं के लिए प्रतिमा समारोह आयोजन करना चाहिए।

सचिव अमराराम चोयल ने कहा कि विद्यार्थी समाज का वर्तमान और भविष्य होते है। इन्हें समय समय पर प्रोत्साहित, मार्गदर्शन बनकर ही हम भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य का खाका तैयार कर उन्नतिशील समाज की कल्पना कर सकते है । मंच सचालन बलेपेट बडेर के पूर्व सचिव नारायणलाल लचेटा ने किया ।सचिव प्रताप राम ने धन्यवाद दिया ।

उड़ीसा ट्रेन हादसा: गौतम अडाणी का बड़ा ऐलान, अनाथ बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा अडाणी समूह

बालासोर। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुए भीषण ट्रेन हादसे ने सिर्फ उड़ीसा ही नहीं बल्कि पूरे देश को झंझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वही एक हजार से ज्यादा लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इन सबके बीच कई बड़े दिक्कत नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। कोई हादसे की अलग वजह बता रहा है तो कोई रेल मंत्री से इस्तीफा मांग रहा है।

हादसा बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शाम करीब 7 बजे हुआ। दो पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच हुई भयानक टक्कर के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी किड़कियों के कांच टूट गए और करीब 50 लोग बाहर जाकर गिरे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार को ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे वाली जगह पर पहुंचें थे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना की जनकारी ली। PM मोदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से सीधे बात की। PM मोदी ने अधिकारियों से लोगों के अच्छे इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की सीबीआई जांच का एलान किया है। इस बड़े हादसे के बाद प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोग भी जरूरतमंदों की मदद करने लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस बीच अब इस झंझोर देने वाले हादसे में किसी ने अपना परिवार खोया तो किसी ने अपने माता-पिता। किसी की उम्मीदें टूटी तो किसी का सहारा। इस हादसे में ऐसे बहुत से लोग है जिनका अब परिवार में कोई नहीं बचा बहुत से बच्चे अनाथ हो गए हैं, जो अब किनके सहारे रहेंगे। ऐसे में देश के जाने माने बिजनेसमैन गौतम अडानी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा। पीड़ितों एवं उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है”।

रणदीप सुरजेवाला को UP की कोर्ट से झटका: 23 साल पुराने केस में गैर जमानती वारंट जारी; प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को पहुंचा था नुकसान

रेवाडी़:  22 साल पुराने मामले को लेकर वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को राहत देने की अर्जी को खारिज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने रणदीप सुरजेवाला को 9 जून को पेश होने का आदेश दिया है।

बताया जा रहा है कि सुरजेवाला को आरोप पत्र से मुक्त करने के लिए एक अर्जी हाईकोर्ट में दाखिल की गई है, ऐसे में कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि जब तक हाई कोर्ट का निर्णय आने तक सुरजेवाला को अवसर दिया जाए। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 21 मई वर्ष 2000 में बहुचर्चित संवासिनी कांड के विरोध में वाराणसी के जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था. उस दौरान चक्काजाम, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हुए आयुक्त कार्यालय में तोड़फोड़ किया गया। उस समय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश अध्यक्ष एमपी गोस्वामी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।

आरोप है कि आयुक्त कार्यालय ने नेताओं के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता आयुक्त कार्यालय में तोड़फोड़ करने के साथ सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया और पुलिस पर पथराव किया। अब इस मामले में रणदीप सुरजेवाला को 9 जून को वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे।

ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 288 की मौत; PM मोदी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के छह से सात डिब्बे पटरी से उतरने के बाद दूसरी ट्रैक पर आ रही एक ट्रेन से टकरा गए। कुल तीन ट्रेनों के बीच हुए भीषण हादसे में अब मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है। शनिवार शाम तक 288 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 747 लोग घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा शुक्रवार शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालिमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी। इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही, उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि इस हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी

ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के बाद पीएम मोदी बालासोर पहुंचे हैं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया, इसके बाद पीएम मोदी बालासोर के अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा।

पीएम बोले – दोषियों को मिलेगी सख्त से सख्त सजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर के अस्पताल में पीड़ितों से मिलने के बाद मीडिया से कहा, ”जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है, यह बहुत दर्दनाक और संवेदना से भी परे मन को विचलित करने वाला है। जिन परिवारजनों को इंजरी हुई है, सरकार उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार के लिए घटना अत्यंत गंभीर है। हर प्रकार की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसको सख्त से सख्त सजा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

im

मां-बाप के शव के सामने रो-रोकर बच्चे ने भी दे दी जान

बालासोर ट्रेन हादसे की कई रुला देने वाली कहानी है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाए। एक चश्मदीद ने बताया- मां-बाप मर चुके थे और बच्चे ने भी उनके सामने रो-रोकर जान दे दी। मंजर बेहद खौफनाक था।

 ट्रेन हादसे के घायलों से मिले PM नरेंद्र मोदी, बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

0

ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस के छह से सात डिब्बे पटरी से उतरने के बाद दूसरी ट्रैक पर आ रही एक ट्रेन से टकरा गए। कुल तीन ट्रेनों के बीच हुए भीषण हादसे में अब मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है। शनिवार शाम तक 288 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 747 लोग घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा शुक्रवार शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालिमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी। इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही, उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि इस हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

कर्नाटक में 1 जुलाई से मिलेगी 200 यूनिट मुफ्त बिजली, इस तारीख से लागू होंगी बाकी गारंटी

बेंगलुरु: कर्नाटक में आज सिद्दारमैया सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जिन 5 गारंटी का ऐलान किया था, उसे इसी वित्त वर्ष में लागू कर दिया जाएगा।

1 जुलाई से 200 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त

सिद्दारमैया ने बैठक के बाद एलान किया कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी 1 जुलाई से मिलनी शुरू होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने जुलाई तक बिल का भुगतान नहीं किया है, उन्हें देना होगा।

कब लागू होगी बाकी योजनाएं

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये मासिक सहायता राशि देने की शुरुआत 15 अगस्त से हो जाएगी। ‘अन्न भाग्य’ के तहत एक जुलाई से बीपीएल परिवारों, अंत्योदय कार्ड धारकों को 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि ‘शक्ति’ योजना के तहत एक जून से महिलाएं कर्नाटक में एसी, लग्जरी बसों के अलावा सार्वजनिक परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

गारंटी कार्ड बांटेगी सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार और मैंने गारंटी कार्ड पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और कहा कि हम सभी वादों को लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे लोगों तक पहुंचे।

वोपारी ग्राम में आईमाता मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, भक्ति संध्या में भजनों संग थिरकी आस्था

पाली : ग्राम वोपारी में नवनिर्मित श्री आईमाता मंदिर वडेर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन कई अनुष्ठान हुए। महोत्सव के तहत शुक्रवार को आचार्य पं किशनचन्द्र ओझा पं ललीत कुमार ओझा के आचार्यत्व में आयोजित यज्ञ में मुख्य यजमान सहित श्रद्धालुओं ने सपत्लीक आहुतियां दी। वही गुरूवार को रात्रि जागरण में सोनू सिसोदिया एवं दिनेश राठौड़ द्वारा एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।

भजन गायकों ने आईजी बैगा पधारजो… आईजी आया आगणें.. वोपारी में पधारों आई माताजी आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रद्धालुओं ने थिरकने का आनंद लिया। नृत्य कलाकारों ने नृत्य किया। शुक्रवार प्रात: 10 बजे भागवत कथा का आयोजन किया गया ।कथा वाचक संत कृपाराम महाराज के मुखारविंद से चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन में कृपाराम महाराज ने वर्णन किया की।कथा केवल उपदेश मात्र नही है।

23328c4e 8aec 4b5f b8b5 db798ec18748

यह तो उपचार भी है। तन का रोग तो दवाई से सही हो जाता है ।लेकिन मन के रोग तो कथा से सही हो सकता है।इसलिए कथा सुननी अति आवश्यक है। इस कथा को जो व्यक्ति जीवन में उतरेगा उसका जीवन तो इतने सालों से अस्त व्यस्त था वो जीवन आज से सुव्यवस्थित हो जाएगा। जागरण कार्यक्रम के दौरान समाजबंधुओं द्वारा बोलियां भी लगाई जा रही है। प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में समाज के प्रवासी बंधु आए हुए हैं। कार्यक्रम में समाजबंधु लगे हैं।ये जानकारी नारायणलाल चोयल चेन्नई द्वारा दी गई।