Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 112 Of 127 -
20.1 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 112

सवाल पूछने वाली पत्रकार की नौकरी खा गई ईरानी कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि देश में प्रेस की आजादी की बात करने वाली मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी से जब पत्रकार ने सवाल पूछा तो वह उस पर भड़क गईं और उसे तब केंद्रीय मंत्री के गुस्से का कोप भाजन बनना पड़ा और अब उसकी नौकरी भी चली गई।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर बताया कि एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार ने ईरानी से कल सवाल किया था तो उसे केंद्रीय मंत्री के गुस्से का सामना करना पड़ा और उसे धमकी दी गई कि वह उसके मालिक से बात करेंगी लेकिन आज सच में उस पत्रकार की नौकरी चली गई। पार्टी ने कहा “स्मृति ईरानी कल जिस पत्रकार को धमका रही थीं आज उसकी नौकरी चली गई।

पत्रकार ने स्मृति से सवाल करने का गुनाह किया था, नौकरी खत्म। इतनी नफरत।” कांग्रेस ने ईरानी का पत्रकार को धमकाने वाला वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वह कह रही हैं “आप होंगे बड़े रिपोर्टर। आपको मेरे क्षेत्र की जनता का अपमान करने का अधिकार नहीं है। मैं आपके मालिक को फोन करूंगी।

मैं बहुत प्यार से आपसे निवेदन कर रही हूं आगे से ऐसा मत करना।” इसके साथ ही पार्टी ने देश में प्रेस की आजादी को लेकर भी एक बैनर पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि प्रेस की आजादी को लेकर 180 देशों में भारत का स्थान 161वां है जो पिछले वर्ष 150वां था।

शक्ति योजना के तहत कर्नाटक की महिलाएं सीमावर्ती राज्यों में 20 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकती हैं सिद्धारमैया

कर्नाटक। कांग्रेस शासित कर्नाटक सरकार ने रविवार को शक्ति योजना शुरू की। इसके तहत सरकारी कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC), बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) और अन्य निगमों में सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने महिलाओं को मुफ्त टिकट जारी किए।

347

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे। महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त करने से पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले 30 फीसदी महिलाएं बस से यात्रा करती थीं। लेकिन भाजपा सरकार में महिलाओं ने बस से यात्रा करना कम कर दिया। अब मात्र 24 फीसदी महिलाएं ही बस से यात्रा करती हैं।

सिद्दारमैया ने आगे कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि महिलाएं अपने घरों से निकलें। सीएम ने रविवार को बस यात्रा करके महिलाओं को खुद पास दिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी रहे। महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी।

शक्ति सिंह गोहिल बने गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष, दीपक बाबरिया हरियाणा-दिल्ली के प्रभारी बने

कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को अपनी गुजरात इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त तथा वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया को दिल्ली एवं हरियाणा में पार्टी के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गोहिल और बाबरिया की नियुक्ति की। गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके गोहिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर जगदीश ठाकोर का स्थान लेंगे।

कांग्रेस गुजरात के लिए जल्द ही नए प्रभारी की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी की सबसे बुरी हार के बाद इस्तीफा दे दिया था। साल 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 182 में से सिर्फ 17 सीट पर जीत मिली थी। हार के बाद राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी पद छोड़ने की पेशकश की थी।

गुजरात से ताल्लुक रखने वाले बाबरिया को गोहिल के स्थान पर हरियाणा और दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है। वह पहले मध्य प्रदेश के प्रभारी भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने सांसद वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी और महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने अपने दो नेताओं मंसूर अली खान और पीसी विष्णुनाथ को तेलंगाना के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत, दोस्तों संग नहाने गए थे, दोनों परिवार में मातम छा गया गांव में कोहराम मच गया

0

संवाददाता हनुमान सिंह राजपुरोहित :

जोधपुर के बालेसर क्षेत्र भाटेलाई चारणान ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम मूंडसर गांव के तालाब में दोस्तों के साथ नहाते वक्त मंगलवार शाम 8 वर्षीय विकास और 10 वर्षीय नरपत तलाब में डूब गए दोनों की मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया। गांव में कोहराम मच गया।


गरीब परिवारों को मिला अनहोनी सेगहरा दुख


हादसा बालेसर थाना क्षेत्र के भाटेलाई चारणान ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम मूंडसर में डूबने से दो बच्चों की मौत विकास पुत्र पेमाराम एव नरपत पुत्र चुनाराम मंगलवार दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में स्नान करने गए थे। सभी बच्चे तालाब के पानी में खेलते हुए स्नान कर रहे थे। इसी बीच विकास और नरपत गहरे पानी में चले गए। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं पड़े तो वहां मौजूद दूसरे बच्चे परेशान हो गए। शोर मचाते हुए रोने लगे। दो बच्चे भागकर घर पहुंचे और घटना के बारे में बताया। थोड़ी देर बाद बच्चों के परिवार के लोग पहुंचे और फिर किसी तरह डूबे बालकों को बाहर निकाला। खबर पाकर बालेसर थाने की पुलिस पहुंच गई। आनन-फानन उन्हें निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों की मां को संभालना मुश्किल हो रहा था ।

दो बहनों का इकलौता भाई था विकास


ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला विकास अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था और पिता भी खानों में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वहीं, नरपत गांव की स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता था। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उनकी मौत से उन दोनों के माता-पिता के साथ ही पड़ोसियों के आखों आंसू छलक पड़े।

महिला वकील की गोली मारकर हत्या, तलाक के बाद ससुराल वालों से चल रहा था विवाद

0

मेरठ में टीपीनगर थाने के पास ही न्यू मेवला कॉलोनी निवासी महिला वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को बाइक सवार दो हमलावरों ने दुस्साहसिक तरीके से अंजाम दिया। हमलावरों ने महिला पर उस वक्त गोलियां बरसाईं जब वह दूध लेकर घर लौट रही थी। घर पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ले ली है। महिला का अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा था और इसी के चलते पुलिस से जान बचाने की कई बार गुहार लगा चुकी थी। इसके बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया और आज उसकी हत्या कर दी गई।

न्यू मेवला कॉलोनी निवासी अंजलि गर्ग का अपने पति नितिन गर्ग से पिछले दो साल से विवाद चल रहा था। अंजलि फिलहाल जिस मकान में रह रही थी, वह ससुराल पक्ष के नाम पर था और उसे ससुरालियों ने शालू बेकरी के मालिक यशपाल को बेच दिया था। इस दौरान काफी विवाद हुआ था, लेकिन अंजलि ने मकान नहीं छोड़ा था। दोनों पक्षों के बीच लगातार तनातनी चल रही थी। 

बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे अंजलि पड़ोसी के यहां से दूध लेकर अपने घर लौट रही थी। जैसे ही अंजलि मकान के बाहर वाला लोहे का गेट खोल रही थी, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। एक बदमाश आया और उसने अंजलि की कनपटी पर गोली मार दी। इसके बाद अंजलि को एक और गोली मारी और मौके से फरार हो गए। 

अंजलि की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में फिलहाल पुलिस को घटना की सीसीटीवी हाथ आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि महिला का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था और संभवत: इसी विवाद में हत्या हुई है। प्रकरण में पुलिस छानबीन जारी है।

तलाक के बाद अकेली रहती थी, पति-ससुर हिरासत में

टीपीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि अंजली की शादी चार्टर्ड एकाउंटेंट नितिन गर्ग से हुई थी। वह दिल्ली में नौकरी करता था। हालांकि, अंजली का पति से विवाद हो गया। 3 साल पहले तलाक हो चुका था। तलाक के बाद वह घर में अकेली रहती थी। अंजली कचहरी में वकील थीं। पड़ोसियों के मुताबिक, उनका पति और ससुर से 7-8 साल से मकान को लेकर विवाद चल रहा था।

 अभी जिस घर में अंजली रहती थी, वह मकान उसके ससुर पवन गर्ग का है। इसमें वो पति और परिवार की मर्जी के बगैर रह रही थी। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि मकान विवाद को लेकर दोनों पक्ष यानी अंजली और उसके ससुर पवन लगातार एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दे रहे थे। दोनों पक्षों को पुलिस ने पांबद किया था।

18 मई को IG से की थी शिकायत

18 मई को मेरठ आईजी से शिकायत की थी। इसकी एक कॉपी सामने आई है। इसमें ससुर पवन गर्ग पर कई आरोप लगाए हैं। यह भी लिखा है कि 17 मई की शाम ससुर पवन गर्ग दो संदिग्ध अज्ञात व्यक्ति को लाकर घर दिखा रहा था। ताकि हत्या कराई जा सके। महिला ने यह भी लिखा था कि अगर मेरे साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी पवन गर्ग पर होगी। साथ ही, अगर पवन गर्ग के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उसी पर होगी।

अंजली ने शिकायत में यह भी लिखा था कि पवन गर्ग उसका पीछा करता है। उसके घर के बाहर पागलों की तरह चक्कर लगाता रहता है। वो उसे मारना चाहता है। महिला ने ये भी कहा था कि ससुर ने मेन गेट पर खड़े होकर दरवाजा पीटा, अश्लील और गंदी गालियां दी है। अक्सर वो एक्टिवा से उसका पीछा करता है। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें पवन गर्ग पीछा करता हुआ नजर आ रहा है।

अन्य एंगल पर भी जांच

महिला वकील की हत्या क्यों की गई? इस सवाल का अभी जवाब नहीं मिल पाया है। पति के साथ विवाद के साथ ही पुलिस इस लाइन पर भी जांच कर रही है कि महिला वकील थी। क्या किसी से और से महिला का विवाद था। महिला का अपने ससुराल जाना-आना पूरी तरह बंद था। लेकिन मायके आती-जाती थी। पहले कभी घर पर ऐसे कोई हमला या विवाद नहीं हुआ। महिला का मायका मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में है। पुलिस ने उसके मायके वालों को सूचित कर दिया है।

वोपारी गांव में गाजेबाजे संग हुई प्रतिष्ठा प्रतिष्ठा महोत्सव मंदिर में विराजी आईमाता

पाली : वोपारी गांव में नवनिर्मित आई माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं समाज भवन के उद्घाटन समारोह के तहत आयोजित नवदिवसीय महोत्सव के तहत बुधवार को दिनभर कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। ग्राम में दिनभर मेले सा माहौल रहा। आस -पास गांवों के ग्रामीणों के अलावा प्रवासी बंधुओं ने भी आयोजन में शिरकत की। आईमाता के जयकारे से वोपारी गांव गूंज उठा। मंदिर समिति अध्यक्ष चेनाराम चोयल ने बताया कि महोत्सव के तहत आचार्य पं किशनचन्द्र ओझा के आचार्यत्व में आयोजित यज्ञ में मुख्य यजमानों सहित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सपत्नीक पूर्णाहुति देकर धर्मलाभ अर्जित किया।

पुष्प वर्षा के साथ मंदिर में आईमाता सहित विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा ,पाट स्थापना, अखंड ज्योत स्थापना के साथ मंदिर शिखर पर कलश व अमर ध्वजा की स्थापना की गई। इस मौके आईमाता के जयकारों से वातावरण धर्ममयी बन गया । इस मौके आयोजित धर्मसभा में सीरवी समाज धर्मगुरु दीवान माधवसिंहजी ने कहा कि परोपकार की जड़ सदैव हरी होती है। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्मो का फल अच्छा ही मिलता है। समय -समय ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहते है । जिसमें मन बेहद प्रसन्न होता है । दीवान ने कहा कि सीरवी समाज वोपारी ने बडेर के साथ भवन की प्रतिष्ठा कर रहे है। ये वोपारी गांव के लिए गौरव की बात है। श्रद्धालुओं ने आईमाता मंदिर निर्माण कर अपने धर्म एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने का बहुत अच्छा कार्य किया। दिवान ने आईपंथ के नियमों की पालना करने पर जोर दिया।

hj

उन्होनें कहा कि जिस स्थान पर देवी देवताओं की आस्था के नियमित पूजा अर्चना की जाती है। वहां किसी प्रकार का संकट नही मंडराता। समाज के लोग जहां भी बसे है। वहां माताजी के मंदिरों का निर्माण करवाकर अपनी संस्कृति से जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े होने के बावजूद सीरवी समाज के लोगों ने आर्थिक प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ते हुए यह साबित कर दिखाया । महोत्सव के तहत आयोजित महामंगललारती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया । तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। प्राण प्रतिष्ठा-महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने धर्मगुरू दीवान का बहुमान किया।

352

रात्रि भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार गजेन्द्र जी राव ने एक बढ़ कर एक सुरीली आवाज में शानदार प्रस्तुतियां दी, भजन संध्या के दौरान सीरवी महासभा के अध्यक्ष पी.पी.चौधरी सांसद पाली, बीजेपी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी, पूर्व विधायक केशाराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य पुनाराम चौधरी, सज्जन चौधरी,युवा नेता विजय मरूधर, सोजत विधायिका श्रीमती शोभा चौहान, मारवाड़ जं. वर्तमान विधायक खुशवीरसिंह जोजावर, सुनील सीरवी एवं विभिन्न राजनैतिक दलों से पधारे पदाधिकारियों का मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कमेंट द्वारा माला साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

351347317 1

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष चेनाराम चोयल उपाध्यक्ष मोहनलाल चोयल, हरीराम चोयल, प्रतापमल पंवार, सूजाराम चोयल, सचिव नारायणलाल पंवार, सहसचिव उम्मेदराम चोयल, मगाराम पंवार, कोषाध्यक्ष थानाराम चोयल सह-कोषाध्यक्ष वालाराम पंवार, पन्नालाल चोयल, कोटवाल वेनाराम चोयल, जमादारी पूनाराम चोयल, सलाहकार वेनाराम चोयल, डुगाराम चोयल, थानाराम चोयल, वालाराम सानपरा, भुण्डाराम चोयल एवं सदस्य चुन्नीलाल पवार, अमराराम पंवार, सुजाराम पंवार, मांगीलाल चोयल, चेनाराम काग,मागीलाल चोयल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं ट्रस्टीगण समस्त पंचगण वोपारी सहित समाज के गणमान्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अनुराग ठाकुर से मिले पहलवान, 15 जून तक नहीं होगा आंदोलन, जानिए खेल मंत्री के साथ किस बात पर बनी सहमति

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ खिलाड़ियों की बैठक खत्म हो गई है। ये मीटिंग लगभग साढ़े पांच घंटे चली।केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ घंटों चली बैठक में शामिल होने के बाद प्रदर्शनकारी पहलवानों ने कहा कि सरकार ने उन्हें WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच का स्टेटस 15 जून तक देने का आश्वासन दिया है। वहीं बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैंने खिलाड़ियों को बातचीत के लिए न्योता दिया था, सकारात्मक बातचीत हुई है।

पहलवानों ने दिया बयान

दूसरी तरफ बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने कहा कि हमारी सरकार से कुछ मुद्दों पर बात हुई है। वो इस बात पर सहमत हुए हैं कि खिलाड़ियों के ऊपर जितने केस हुए हैं वो सब हटाए जायेंगे। हमारी कुछ मांगों को सरकार की ओर से माना गया है, लेकिन अभी और भी मांगे हैं जिसपर हमारा सरकार से मतभेद है। हमें उम्मीद है जल्द ही वो बातें भी मान ली जायेंगी। उन्होंने कहा कि हमने कुछ मुद्दों पर चर्चा की थी। पुलिस की जांच 15 जून तक पूरी हो जानी चाहिए और मंत्री ने हमसे तब तक विरोध प्रदर्शन नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने ये भी कहा कि महिला पहलवानों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। खिलाड़ियों के मुताबिक, आंदोलन खत्म नहीं हुआ है।

आंदोलन की अगुआई कर रहे पहलवानों में शामिल विनेश फोगाट बैठक में शामिल नहीं हुई। वह हरियाणा के अपने गांव बलाली में एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हुईं। हालांकि उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सारे पत्थर नहीं होते हैं मलामत का निशां, वो भी पत्थर है जो मंजिल का निशां देता है।” इस बैठक में टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया, रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और उनके पहलवान पति सत्यव्रत कादियान ने हिस्सा लिया। पहलवानों का समर्थन कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

दूसरी बार किया था आमंत्रित

बताते चलें, विरोध करने वाले पहलवानों को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद सरकार ने दूसरी बार आमंत्रित किया था। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान बातचीत के लिए पहुंचे थे। एक दिन पहले मंगलवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को बातचीत का आमंत्रण भेजा था। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा, सरकार पहलवानों से चर्चा के लिए इच्छुक है। मैंने एक बार फिर पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाया है।

सरकार के बुलावे पर साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया

इससे पहले, पहलवान साक्षी मलिक ने अनुराग ठाकुर के निमंत्रण पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। साक्षी साक्षी मलिक ने कहा कि सरकार की तरफ से मिले प्रस्ताव पर हम अपने वरिष्ठों और समर्थकों से चर्चा करेंगे। जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम सहमत होंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात से सहमत होकर अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे। बैठक के लिए अभी कोई समय तय नहीं है।

पाली रेलवे स्टेशन पर महिला की लापरवाही, आरपीएफ के जवान की तत्परता से हादसा टला

0

पाली : राजस्थान के पाली रेलवे स्टेशन से दिल दहलाने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतर रही थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ के जवान सुनील ने तत्परता से महिला को संभाल लिया। वरना महिला की ट्रेन के नीचे कुचलकर जान जा सकती थी। इस घटना से प्लेटफार्म पर सनसनी फैल गई। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जवान की खूब प्रशंसा की।

पाली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 9:45 पर जैसलमेर को काठगोदाम ट्रेन पहुंची। इसी बीच पाली निवासी महिला अपने परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाने के लिए रेलवे स्टेशन आई। इस दौरान महिला अपने पुत्र के साथ ट्रेन के डिब्बे में रिश्तेदार से बातचीत करने चली गई। इस बीच अचानक ट्रेन रवाना हो गई। इसे देखकर महिला जल्दी बाजी में ट्रेन से उतरने लगी। तब यह हादसा पेश आया।

जवान सुनील ने तत्परता से महिला को संभाला

ट्रेन में बैठे परिजन से महिला बातचीत कर रही थी। तभी ट्रेन सिटी देकर रवाना हुई। ट्रेन के अचानक रवाना होने से महिला हड़बड़ा गई और ट्रेन के गेट की ओर आई। इस बीच ट्रेन चलती देखकर वह नीचे उतरने का प्रयास कर रही थी। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर खड़े रेलवे पुलिस के जवान सुनील ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए लपक कर महिला को पकड़ लिया और एक तरफ कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद एक यात्रियों ने भी महिला को संभालने में सहयोग किया। इस दौरान अगर थोड़ी सी भी देर होती तो, शायद महिला की जान जा सकती थी। इस दौरान महिला का बेटा भी ट्रेन से उतरते समय गिर गया।

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हिंदुत्व संगठन बजरंग सेना का कांग्रेस में विलय

भोपाल। ‘जय श्रीराम’ का नारा आमतौर पर भगवा खेमे से जुड़ा है, लेकिन मंगलवार शाम मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में वही नारा गूंज उठा, जब बजरंग सेना ने सबसे पुरानी पार्टी के मुख्यालय पर पहुंचकर समर्थन देने की घोषणा की। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को समर्थन देने के लिए ‘बजरंग सेना’ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

बजरंग सेना के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा अपने समर्थकों सहित पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।

इस अवसर पर कमलनाथ ने ‘जय श्रीराम’ के साथ अपना भाषण शुरू किया। भगवान हनुमान का भक्त होने का दावा करने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा, “बजरंग सेना ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है, इसका मतलब है कि वे सच्चाई का समर्थन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश भाजपा के तहत घोटालों का राज्य बन गया है। महाकाल लोक में घोटाला, नर्मदा घोटाला .. हमें अपनी संस्कृति की रक्षा करनी है।”

राज्य के पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी, जिन्होंने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे, बजरंग सेना के नेताओं के साथ थे।

सीहोर जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में डेरा डाले हुए जोशी ने कहा कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने 15 महीने के कार्यकाल में गायों के संरक्षण के लिए बहुत काम किया है।

जोशी ने कहा, कमलनाथ ने अपने कई समकालीनों की तरह कभी भी धर्म पर राजनीति नहीं की। उन्होंने अपने गृह जिले छिंदवाड़ा में भगवान हनुमान का एक विशाल मंदिर बनवाया। जब मैंने इस बारे में बजरंग सेना के नेताओं से बात की, तो वे तुरंत कमलनाथ को अपना समर्थन देने के लिए तैयार हो गए।

सामाजिक और धार्मिक मुद्दों को उठाने वाली बजरंग सेना का गठन 2013 में छतरपुर जिले में रणवीर पटेरिया ने किया था।

पटेरिया ने बाद में आईएएनएस से बात करते हुए कहा, बजरंग सेना का कांग्रेस में विलय नहीं हो रहा है। हमारे कुछ नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और उन्होंने बजरंग सेना से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस को हमारा मुद्दा आधारित समर्थन है।

गाजे-बाजे संग दीवान का किया बधावणा, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

एक जैसी वेशभूषा में शामिल हुई महिलाएं जगह-जगह बरसाए फूल

पाली : ग्राम वोपारी में नवनिर्मित आईमाता मंदिर वडेर की प्राण प्रतिष्ठा-महोत्सव के तहत मंगलवार को दिन भर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिन भर गांव में मेले सा माहौल रहा। महोत्सव के तहत धर्मरथ वैल धर्मगुरू दीवान माधवसिंहजी का बधावणा किया गया। दीवान के स्वागत को ग्रामीणों ने पलक पावड़े बिछाए। इस मौके विभिन्न मार्गो से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाएं महिलाएं एक जैसी वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

v2

शोभायात्रा में ढोल, डीजे, हाथी व झांकियों ने मन मोह लिया। शोभायात्रा में वोपारी गांव व अन्य गावों आई गेरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न स्वांग रचे गेरिया ने हाथों में छतरिया लिए, पैरों में बंधे घुंघुरू की खनक संग चंग की थापपर जमकर थिरकने का आनंद लिया। महोत्सव के तहत आचार्य पं किशनचन्द्र ओझा के आचार्यत्व में आयोजित यज्ञ में मुख्य यजमान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपत्लीक आहुतियां दी। रात्रि जागरण कार्यक्रम में समाज बंधुओ ने चढ़ावे की बोलियां भी लगाई गई। इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व युवाओं तथा मातृशक्ति का सहयोग रहा।