Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 111 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 111

कर्नाटक विधानसभा में भारी बवाल, कांग्रेस सरकार की 5 गारंटियों को लेकर BJP ने किया हंगामा

कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Assembly) में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब विपक्षी पार्टी BJP ने चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा किए गए पांच चुनावी वादों के कार्यान्वयन में कथित देरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।कर्नाटक में विधानसभा की बैठक में भाजपा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ गया था कि स्पीकर यूटी खादर को सदन कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा।  विधानसभा सत्र का दूसरा दिन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई के बीच बहस के साथ शुरू हुआ। भाजपा ने सत्तारूढ़ पार्टी पर चुनाव के दौरान किए गए पांच वादों को पूरा करने में देरी करने का आरोप लगाया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने बहुत सारे वादे किए, ‘लेकिन उनमें से एक भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है। हम इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी कोई ताजा मांग नहीं है, हम बस इतना चाहते हैं कि कांग्रेस अपने पांच वादों को पूरा करें। अगर अगले हफ्ते के भीतर कांग्रेस की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया तो हम राज्य में प्रदर्शन करेंगे।’ 

सत्र के दौरान जब स्पीकर ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक शिवालिंगे गौड़ा से सवाल करने को कहा तो भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, आर अशोक और अश्वथनारायण के साथ अन्य विधायक खड़े होकर प्रश्नकाल को निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कांग्रेस द्वारा किए वादों पर चर्चा करने के लिए समय देने की मांग करने लगे।

भाजपा विधायकों की इस मांग पर सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आपत्ति जताई। उन्होंने भाजपा से प्रश्नकाल खत्म होने का इंतजार करने को कहा। कई विधायक भाजपा की मांग पर आपत्ति जताते हुए सदन की वेल में आ गए। स्पीकर ने हंगामे को शांत करने के लिए 15 मिनट के लिए सदन को स्थगित करने का निर्णय लिया। 

महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, अजीत पवार हुए एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल, छगन भुजबल ने भी ली शपथ

महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। एनसीपी नेता अजित पवार राजभवन पहुंचे और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि अभी देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री हैं और अब उनके साथ अजित पवार भी उपमुख्यमंत्री पद संभालेंगे। अजित पवार के साथ 9 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है।

भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि PM मोदी जी की दृष्टि को समर्थन देने के लिए आज NCP के अजीत पवार और उनके साथ के नेता आए हैं और शपथ ग्रहण भी करेंगे। महाराष्ट्र को मजबूती देने के लिए यह समीकरण बैठा है। यह समीकरण महाराष्ट्र को आगे लेकर जाएगा।

एनसीपी के विधायक जिन्होंने अजित पवार को समर्थन दिया है उसमें दिलीप वालसे पाटील, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, किरण लहमाटे, निलेश लंके, धनंजय मुंडे, रामराजे निंबाळकर, दौलत दरोडा, मकरंद पाटील,अनुल बेणके, सुनिल टिंगरे, अमोल मिटकरी, अदिती तटकरे, अमोल कोल्हे, शेखर निकम, निलय नाईक शामिल हैं. हालांकि, कुछ के नाम अभी उजागर नहीं किए गए हैं ।

ब्रह्मधाम गादीपति का 43वां चातुर्मास खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ पर 3 जुलाई से

राजपुरोहित समाज कुलगुरु खेतेश्वर भगवान की प्रेरणा से पीठाधीश्वर तुलसारामजी महाराज का 43वां चातुर्मास 3 जुलाई से 29 सितंबर तक ब्रह्म सरोवर श्रीक्षेत्र ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा में निश्चित किया है। इसकी घोषणा गुरुदेव ने हजारों भक्त भाविकों की मौजूदगी में खेतेश्वर घाट की हरिद्वार में की।

चातुर्मास शुभारंभ से पूर्व गुरु महाप्रसादी एवं रात्रि जागरण का कार्यक्रम होगा। वहीं 3 जुलाई को सुबह ब्रह्मधाम तीर्थ पर गुरु चरण पादुका पूजन कर ब्रह्म सरोवर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा पर 43वां चातुर्मास व्रत एवं तप साधना प्रारंभ करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त भाविक मौजूद रहेंगे।

पीठाधीश्वर के चातुर्मास तप साधना स्थल की घोषणा के बाद से राजपुरोहित समाज बंधुओं और अन्य सभी भक्त भाविकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं इस वर्ष खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ स्थल पर होने से आस-पास क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है। आयोजन को लेकर के तैयारियां जारी है।

राजस्थान में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा ट्रक-टैंकर भिड़ंत में दो जिंदा जले

0


श्रीगंगानगर : राजस्थान में गुरुवार को दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। शाम करीब 4.30 बजे जोधपुर में टैंकर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। पलभर बाद ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई। टैंकर और ट्रक के ड्राइवर जिंदा जल गए। उधर, श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में दोपहर 2.30 बजे बस से बाइक टकरा गई। बाइक सवार दो लोग बस के पहिए में फंस गए, जिन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए गए। इसके बाद बस में आग लग गई। हादसे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। दोनों शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है ।


जोधपुर में जिंदा जल गए दो ड्राइवर
जोधपुर के देचू स्थित क्षेत्रवा इलाके के बावकास चौराहे पर पेट्रोल से भरे टैंकर और सोनामुखी (सूखी पत्तियां) से भरे एक ट्रक में भीषण टक्कर हुई। इसके बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवरों को निकलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते दोनों गाड़ियां आग का गोला बन गईं।


एक बॉडी हुई बरामद
जोधपुर से पेट्रोल लेकर जैसलमेर के लिए टैंकर निकला था। फलोदी से सोनामुखी की पत्तियां लेकर जोधपुर की तरफ ट्रक जा रहा था। रास्ते में दोनों की टक्कर हो गई। देचू थाना के एएसआई पुखसिंह राजपुरोहित का कहना है कि सोनामुखी से भरे ट्रक के ड्राइवर का जला हुआ शव शाम 6 बजे निकाल लिया गया। दूसरे टैंकर में पेट्रोल होने के कारण लगातार विस्फोट हो रहे हैं। देर शाम तक आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश कर रही थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया है। बाकी आग बुझने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। दोनों ड्राइवरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


हादसे के बाद जोधपुर-फलोदी हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। देचू थाना से पुलिस शाम 4.45 बजे मौके पर पहुंच गई थी, जिसने फायर ब्रिगेड बुलाकर लोगों को मौके से दूर किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा एक कार को बचाने के चक्कर में हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बस के टायर में फंसे बाइक सवार
श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में दोपहर 2.30 बजे बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार दोनों लोग टायर में फंस गए। काफी दूर तक बस दोनों को घसीटती ले गई। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद बस और बाइक में आग लग गई। दुर्घटना 6पी गांव के पास हरप्रभ आसरा आश्रम के सामने हुआ।

jpo 1


40 यात्री सवार थे बस में
बस में सवार यात्री गंगाराम ने बताया कि यह बस खाजूवाला से हनुमानगढ़ जा रही थी। इसमें करीब 40 यात्री थे। 6पी गांव के पास सामने से आ रही बाइक को बस ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बस रोक ड्राइवर व कंडक्टर फरार हो गए।


शाम 4 बजे आग पर काबू पाया
यात्री ने बताया कि बाइक और बस के टायर में रगड़ होने के कारण चिंगारी निकली। टूटी बाइक से रिसे पेट्रोल के कारण बाइक व बस में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 15 मिनट बाद अनूपगढ़ से दमकल मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शाम 4 बजे के करीब आग पर काबू पाया।मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और दोनों शवों को राजकीय अस्पताल अनूपगढ़ की मॉर्च्युरी में रखवाया।

jpo


गांव वालों ने बस यात्रियों को निकाला
हादसे के बाद टायर में फंसे बाइक सवारों के शव बाहर निकाले गए। फिर एक-एक कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लाल और थानाधिकारी फूलचंद शर्मा मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना बीएसएफ को भी दी गई। फायर ब्रिगेड, बीएसएफ के पानी के टैंकर और निजी पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर लाल ने बताया कि शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

ईद-उल-अजहा पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बकरीद की शुभकामनाएं ट्वीट कर कहा ये, राष्ट्रपति मुर्मू, राहुल गांधी ने भी कहा-ईद मुबारक

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को ईद-उल-अजहा (Eid al-Adha)/बकरीद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन आप सभी के लिए सुख और समृद्धि लाए। साथ ही हमारे समाज में एकजुटता और सद्भाव की भावना को भी कायम रखे। ईद मुबारक।”

पीएम ने कुवैत के नेताओं को दी शुभकामनाएं
वहीं, पीएम मोदी ने ईद उल-अजहा (Eid al-Adha) के मौके पर कुवैत के नेताओं और वहां के लोगों को भी शुभकामनाएं दीं। कुवैद के आमिर शेख नवाफ, कुवैद के क्राउन प्रिंस शेख मिशाल, कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद नवाफ और कुवैत के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। कुवैत में भारतीय दूतावास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ईद उल अजहा के पवित्र त्योहार पर शुभकामनाएं दीं। दूतावास ने कहा कि पीएम ने कहा कि यह पवित्र त्योहार भारत में लाखों मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है। यह हमें त्याग, करुणा और भाईचारे के मूल्यों की याद दिलाता है, जो एक शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के निर्माण के लिए आवश्यक हैं, जिसकी हम सभी इच्छा रखते हैं।

पीएम मोदी ने शेख हसीना को दी शुभकामनाएं
इसके साथ ही पीएम मोदी ने बुधवार को ईद-उल-अजहा के पवित्र त्योहार के मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पवित्र त्योहार भारत और बांग्लादेश के लोगों को और भी करीब लाएगा।

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने ईद उल अजह के पवित्र त्योहार के अवसर पर पीएम शेख हसीना और बांग्लादेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में, पीएम ने विश्वास जताया कि यह पवित्र त्योहार भारत और बांग्लादेश के लोगों को और भी करीब लाएगा। बता दें कि ईद उल अजहा को बलिदान के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। ये दिन दुनिया भर के मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। यह इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने ज़ुल-हिज्जा के 10वें दिन पड़ता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा, “ईद-उल-अजहा के अवसर पर, मैं सभी साथी नागरिकों, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी से समाज में भाईचारा और सद्भाव फैलाने की दिशा में काम करने का संकल्प लेने को भी कहा।

साथ ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने भी देश के लोगों को ईद के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ईद मुबारक! यह शुभ अवसर सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली लाए।” उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी मुबारकबाद दी है।

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, “समस्त देशवासियों को ईद-उल-अज़हा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्यौहार आपके जीवन में ढेर सारी प्रगति लेकर आये, आप सदैव सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध रहें।” वहीं, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने लिखा, “कुर्बानी के त्योहार ईद-उल-अजहा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं… यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, दिलों में प्यार और देश में शांति लाए।”

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामराजपेट के ईदगाह मैदान में सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए और उन्होंने कहा, “हम यहां लोगों के लिए शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना करने आए हैं। कुछ ताकतें हैं जो सांप्रदायिक तनाव और दुश्मनी पैदा करना चाहती हैं। हमें उन्हें महत्व नहीं देना है, हमें शांति के लिए काम करना होगा। “

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पंजा शरीफ़ दरगाह, कश्मीरी गेट में नमाज़ अदा की तो वहीं, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बिहार के सुपौल में नमाज अदा की। उधर, डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने दिल्ली में नमाज अदा की। 

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद आज देशभर में मनाई जा रही है। इस्लामी मान्यता के अनुसार, पैगंबर हज़रत इब्राहिम अपने बेटे हज़रत इस्माइल को इसी दिन अल्लाह के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके बेटे इस्माइल को जीवनदान दे दिया। इसी की याद में यह त्योहार मनाया जाता है।

a6f7

सिवाना (बाड़मेर): मिठौड़ा के पूर्व सरपंच एंव पूर्व जिला परिषद सदस्य आमसिंह मिठौड़ा की हत्या

0

फॉर्म हाउस पर सो रहे पूर्व सरपंच एवं जिला परिषद सदस्य की बदमाशों ने गला काटकर मर्डर करने का मामला सामने आया है। वहीं इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बाड़मेर सिवाना थाने के मिठौड़ा गांव का है। जानकारी मिलने पर एएसपी सुभाष खोजा, डीएसपी पचपदरा, बालोतरा सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए है। वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

एएसपी सुभाषचंद्र खोजा के मुताबिक मिठौड़ा गांव निवासी आमसिंह (68) पादरू-मिठौड़ा रोड अपने फॉर्म हाउस पर रात को सो रहे थे। रात को करीब 2 बजे अज्ञात बदमाश आए। धारदार हथियार से हमला कर दिया। गला कटने से उसकी मौत हो गई। बदमाश मौके से भाग गए। सुबह करीब 5 बजे हमें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद डीएसपी, सर्किल का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचे तब आमसिंह की मौत हो चुकी थी। डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया है। एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे है। वहीं डीएसपी सर्किल की अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

सुबह बेटा चाय पहुंचा गया

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक आमसिंह फॉर्म हाउस में रात के समय अकेले ही सो रहे थे। सुबह मृतक का बेटा घर से चाय लेकर पहुंचा तो मृत हालात में देखने पर रिश्तेदार व पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गांव पूरे में शोक की लहर फैल गई।

पुत्रवधु है मिठौड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच

मृतक आमसिंह के बड़े बेटे की पत्नी वर्तमान में मिठौड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच है। वहीं मृतक खुद भी सरपंच और जिला परिषद सदस्य रह चुके है। वहीं मृतक खेती-बाड़ी काम है। मिठौड़ा ग्राम पंचायत में चार-पांच टयूबवेल है। फॉर्म हाउस से करीब दो किलोमीटर दूर ही उनका घर है। पूरा परिवार वहीं पर रहता है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं आसपास के रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनसे इन दिनों किसी से कोई कहासुनी हुई है।

एक शाम आई माताजी के नाम भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

बेंगलूरू : कमलानगर सेवा समिति के तत्वाधान में एक शाम आई माताजी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन कमलानगर मैन रोड़ में किया गया। कमलानगर में दुल्हन की तरह मंडप को सजा कर आई माताजी व गणेशजी की तस्वीर स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। भजन कलाकार श्रवण गहलोत, चुन्नीलाल भायल, चेनाराम चोयल, राजाराम चोयल, कुकाराम, बाबुलाल चोयत, भानाराम गेहलोत, मुकेश नाथ ने बाबा रामदेव, गणेशजी, माताजी, भैरवजी एवं गुरुवाणी के भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस कार्यक्रम मे राजस्थान गौ सेवा सत्संग मंडल के माँगीलाल काग, भेराराम काग व सीरवी समाज सुकंदकट्टे, सीरवी समाज महालक्षमी लेउट कमेटी व अन्य सदस्य उपस्तिथ रहे। सुबह से ही श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। इस आयोजन में सभी भक्तो ने सुख व शान्ति की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर प्रसाद की व्यवस्था रखी गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रदालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के प्रायोजक मांगीलाल काग परिवार से रहे।

बाल शिक्षा शिविर के आयोजन में बच्चों को दिए संस्कार

बैंगलोर : सीरवी समाज ट्रस्ट महालक्ष्मी लेआउट वडेर भवन महासभा महिला विग की अध्यक्ष लीला बाई चोयल की अध्यक्षता में बाल शिक्षा शिविर का आयोजन किया गया। महिलाओं, बालक एंव बालिकाओं द्वारा आईमाताजी की आरती करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं व अभिभावकों व गणमान्य जनों ने भाग लेकर बाल संस्कार ज्ञान शाला के आयोजन को सफल बनाया।

लिला बाई ने बच्चों को पुस्तकीय सामान्य ज्ञान व वास्तविक एंव आधुनिक विज्ञान की शैली के साथ बच्चों को सही जीवन जीने की कला, व्यक्तित्व निर्माण, संस्कारों के जीवन में उपयोगिता एवं महत्व को बताने वाले विभिन्न शिक्षा सूत्रों के माध्यम से योग, पौराणिक शास्त्र व संस्कृत श्लोक का प्रशिक्षण दिया। आईमाताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

मिर्जापुर से लौट रही थी बारात, रास्ते में मोदी-योगी पर हुई बहस, तारीफ पर ड्राइवर ने युवक पर चढ़ा दी बोलेरो

0

लोकसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं लेकिन यूपी में माहौल अभी से गर्म और नफरती होने लगा हैं। हालात ये हैं कि राजनीतिक चर्चा किसी के कत्‍ल की वजह बन गई। यह वारदात मिर्जापुर के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र में हुई है। आरोप है कि यहां सोमवार सुबह एक ड्राइवर ने अधेड़ को कार से कुचलकर मार डाला। मृतक के भाई का आरोप है कि मोदी और योगी की तारीफ करने से भड़के ड्राइवर ने यह वारदात की। घटना से क्षुब्ध परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर तीन घंटे तक जाम लगाया।

कोलाही गांव निवासी राकेशधर दुबे के बेटे की बारात मिर्जापुर से लौट रही थी। बारात में शामिल एक कार में राकेशधर, उनका छोटा भाई राजेशधर समेत अन्य बाराती बैठे थे। कार विजयपुर का रहने वाला ड्राइवर चला रहा था। एफआईआर में राकेशधर ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक चर्चा के दौरान ड्राइवर पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा।

download 3

विरोध पर महोखर गांव के पास गाड़ी से धक्का देकर राजेश को गिरा दिया और उस पर दो बार बोलेरो चढ़ा दी। मौके पर ही राजेश धर की मौत हो गई। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। घटना से क्षुब्ध लोगों ने हाईवे पर जाम लगाया जिसे पुलिस के आश्वासन पर खत्म किया गया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया घटना के बारे में

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, मोदी-योगी की तारीफ चालक अमजद पुत्र अजहर उर्फ कल्लू निवासी विजयपुर छानबे को नागवार गुजरी। उसने विरोध में कुछ बातें कहीं जिसे लेकर राजेशधर दुबे ने पलटवार किया। दोनों में कहासुनी होने लगी गैपुरा चौराहा पर एक व्यक्ति को उतारने के बाद चालक बोलेरो लेकर अतरैला मार्ग की ओर जाने लगा. राजेशधर ने एक और व्यक्ति को महोखर छोडने को कहा। जिसपर चालक ने इंकार कर दिया. हालांकि, वाहन बुकिंग करने वाले व्यक्ति से बात होने पर महोखर तक चालक छोड़ने चला गया। वाहन सवार व्यक्ति को उतारने के बाद राजेशधर और चालक में फिर बहस हो गई।

चालक ने दरवाजा खोलकर युवक को दे दिया धक्का

आक्रोशित चालक ने दरवाजा खोलकर राजेशधर को धक्का मारकर बाहर कर दिया. कहा कि तुम्हें नहीं ले जाऊंगा।राजेशधर वाहन के सामने आ खड़े हुए और कहा कि क्यों नहीं ले चलोगे। इतने में चालक ने बोलेरो राजेशधर पर चढ़ा दिया। राजेशधर बोलरो के निचले हिस्से में फंसकर करीब 20 मीटर दूर तक घिसटते गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई. चालक ने ब्रेक लगाया और वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन में तीन छोटे बच्चे और बुजुर्ग बैठे थे।

दिल्ली में व्यवसाय करता था युवक

राहगीर व ग्रामीण घटना से हतप्रभ रह गए घटना की खबर गांव में पहुंचते ही पत्नी शैलकुमारी और बेटी पूजा बेहोश हो गई। राजेशधर को दो पुत्र व एक पुत्री है वो दिल्ली में रह कर व्यवसाय करते थे। परिवार भी दिल्ली रहता है घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के आने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक शाम आई माता के नाम भजन संध्या का हुआ आयोजन

बेंगलुरू :एक शाम आई माताजी के नाम भजन संध्या का आयोजन राजाजीनगर स्थित गेहलोत भवन में रखा गया । भजनों का शुभारंभ आईमाता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भजन गायक कलाकार पपजी, सोहनलाल, रूपेश, नारायणलाल ,मनोहर दास ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर तक झूमने पर मजबूर कर दिया । इस कार्यक्रम में प्रसादी का आयोजन रखा गया।

इस अवसर पर बलेपेट बडेर के पूर्व सचिव नारायणलाल लचेटा,पूर्व अध्यक्ष सोभाराम चोयल, अध्यक्ष हरिराम गेहलोत, सचिव अमराराम चोयल, पूर्व कोषाध्यक्ष सूजाराम एवं बलेपेट बडेर की कार्यकारिणी सदस्य एंव बेंगलोर क्षेत्र से अनेक वडेरों के पदाधिकारी मौजूद रहे । इस कार्यक्रम में अन्य वडेरों से पधारे पदाधिकारीयों ने बलेपेट बडेर के अध्यक्ष हरजीराम गेहलोत सचिव अमराराम चोयल का माला पहनाकर स्वागत किया गया । मंच का संचालन पूर्व सचिव नारायणलाल लचेटा ने किया