Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 110 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 110

जैसलमेर में स्कूल बस पलटने से एक टीचर की मौत, 35 बच्चे घायल; 12 गंभीर घायलों को जोधपुर किया गया रेफर

0

पोखरण के भेंसदा गांव के पास एक स्कूल बस के पलट जाने से 36 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए जबकि बस में सवार स्कूल शिक्षक की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की है। बस छात्रों को उनके स्कूल ले जा रही थी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे बचाव अभियान चलाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत को देखते हुए 11 छात्रों और एक शिक्षक को जोधपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर जोधपुर जिला प्रशासन भी हरकत में आया और अस्पताल स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखते हुए घायलों के वहां पहुंचने से पहले जरूरी इंतजाम किए गए। पुलिस के मुताबिक, बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे, जिसके चलते एक मोड़ पर ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस पलट गई। यह भी बताया गया है कि बस की फिटनेस मार्च में समाप्त हो गई थी, बावजूद स्कूल के अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज किया। 

हालात का जायजा लेने के लिए जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक विकास सांगलवान भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले फरवरी 2022 में जैसलमेर से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। इसमें जिले के फलसूंड इलाके में एक स्कूल बस पलट गई जिसमें दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई थी जबकि बीस अन्य घायल हो गए थे। उस समय भी अधिकारियों ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। लेकिन बुधवार को सारे दावे धरे के धरे रह गए।

image 19

राजस्थान के पाली जिला में मानसून की बरसात केे बाद जलमग्न हुआ, तखतगढ में हालात विकट 29 बांध ओवरफ्लो

पाली :  राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बरसात के अलर्ट के बीच सोमवार को, पाली जिले के तख्तगढ़ में जलभराव के बाद हालात बिगड़ गए। सुमेरपुर उपखंड इलाके में लगातार भारी बरसात के बाद आसपास के क्षेत्र के नदी नालों में उफान आ गया था। जिसके चलते तख्तगढ़ कस्बे में बाढ़ के हालात पैदा हो गए। रविवार शाम से शुरू हुई बरसात सोमवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम। स्थिति यह थी कि सोमवार सुबह 10 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। अच्छी बरसात से हेमावास सहित जिले के 29 बांध ओवरफ्लो चल रहे है। बांडी नदी की रपट फिर चलने लगी है। वही कई नदी-नालों में पानी आया। सोमवार को पाली जिले के सुमेरपुर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 78 MM बरसात हुई। इधर जवाई बांध का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। सोमवार शाम तक जवाई बांध का गेज 48.50 फीट तक पहुंच गया। जिले के तखतगढ में भारी बरसात से एक बार फिर हालात विकट बन गए है।

यात्रियों की जान डाली जोखिम में
जिले के रोहट क्षेत्र के कुलथाणा के निकट सुकड़ी नदी पर बरसाती पानी बह रहा था। सड़क नजर नहीं आ रही थी। उसके बाद भी जालोर डिपो के रोडवेज बस के ड्राइवर ने यात्रियों की जान जोखिम में डालने का काम किया और रपट के ऊपर से बस को तेज स्पीड से दौड़ा दिया। गनीमत रही कि किसी तरह का हादसा नहीं हुआ। ड्राइवर की इस हरकत से बस में बैठे यात्रियों की जान हलक में आ गई।

सड़कों पर पानी-पानी, घरों में घुसा पानी
पाली शहर में रविवार को हुई बरसात से शहर की आदर्श नगर, लोढ़ा स्कूल, इंद्रा कॉलोनी रोड, रामदेव रोड, मंडिया रोड, बालिया स्कूल रोड सहित कई मोहल्लों की सड़कें पानी में डूबी रही। रामदेव रोड क्षेत्र में तो स्थिति यह थी कि वहां के दुर्गा कॉलोनी में कई घरों के अंदर तक बरसाती पानी घुस गया। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। उन्होंने नगर परिषद के ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारण नाराजगी जताई।

image 17
image 15

हेमावास बांध बना पिकनिक स्पॉट
शहर के निकट स्थित हेमावास बांध पिकनिक स्पॉट बना हुआ है। बांध ओवरफ्लो चल रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में शहरवासी हेमावास बांध घूमने जा रहे है। कई जने बांध के आगे खड़े होकर फोटो, सेल्फी लेते नजर आए। शहर के सुमेरपुर रोड बांडी नदी की रपट पर एक बार फिर पानी बहने लगा। ऐसे में लोग बांडी नदी की रपट पर बहते पानी को देखने पहुंचे।

image 16

जिले के 29 बांध ओवरफ्लो
जिले भर में अच्छी बरसात होने से जिले के 29 बांध ओवरफ्लो चल रहे है। जिनमें हेमावास, वायद, गिरोलिया, बाणियावास, एंदला, ढारिया, फुलाद, जोगड़ावास प्रथम, जोगड़ावास द्वितीय, पिपला, लटाड़ा, राजपुरा, जूना मलाड़ी, सेणी की नाल, हरिओम सागर, केसूली, सिंदरू, काली बोर, केर, तखतगढ, गलदेरा, बलवना, गोडाणा, मांडवा, मिठड़ी, सादड़ी, काणा, मुंथाना और गोरादड़ा बांध ओवरफ्लो चल रहे है।

नाव में बैठाकर मुल्जिम को ले गए कोर्ट

थाने में दो से तीन फीट पानी भर गया पुलिसकर्मी नाव या ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर या अन्य साधनों से इलाके में गश्त करते दिखे। हालात यह थे कि थाने में हिरासत में लिए आरोपी को भी कोर्ट में पेशी के लिए नाव से ले जाकर ट्रैक्टर में शिफ्ट किया गया।

एक ओर बारिश बंद होने के बाद भी थाना तालाब बना हुआ है, दूसरी ओर कस्बे के रास्ते भी नालों की तरह पानी से लबालब भरे हुए हैं। हालांकि शाम तक बारिश बंद होने के बाद कुछ पानी कम हुआ है। लेकिन अभी भी पूरा कस्बा और थाना पानी से लबालब दिख रहे हैं।

image 18

अनियंत्रित जीप पलटी, दो की मौत, सात जने घायल

0

समदड़ी मोबाइल न्यूज़/ समदड़ी सिवाना स्टेट हाइवे पर सोमवार शाम को देवड़ा मेली के बीच एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में सवार आठ जने घायल हो गए, जिनमें से एक महिला की बाद में मौत हो गई।


पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि सभी यात्री थोब के निवासी थे और सिवाना के पास हल्देश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर गांव लौट रहे थे। इस दौरान शाम करीब सात बजे देवड़ा मेली के बीच बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में थोब निवासी बोलेरो चालक सुरेश (30) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि बोलेरो में सवार थोब निवासी दिव्या पुत्री प्रेम, बेबी पुत्री रामचंद्र, मनीषा पत्नी वीरेंद्र, वीरेंद्र पुत्र पारसमल, राधा पत्नी पारसमल, वीरमारम पुत्र सावलाराम, रणवीर पुत्र चेनाराम व सायरीदेवी पत्नी हरीराम सेन घायल हो गए। मनीष की अस्पताल में मौत हो ई। सूचना पर जब हैड कांस्टेबल नरपतसिंह मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे, तब तक घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले जा चुके थे। मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

सेना के जवानों ने धक्का लगाकर स्टार्ट की रूकी हुई ट्रेन! वायरल वीडियो की सच्चाई जान माथा पीट लेंगे आप

0

ई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हो सकता है कि इसे देखकर आपकी हंसी न रूके। ये वीडियो इंडियन रेलवे से जूड़ा है। इस वीडियो में पुलिस के जवानों और पैसेंजर को ट्रेन को धक्का लगता हुए देखा जा सकता है।

हालांकि वायरल वीडियो कहां की और कब की है इस बात का पता नहीं चला है। उत्तम हिन्दू इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें ट्रेन को धक्का देकर स्टार्ट करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। हो सकता है कि वीडियो को देखते हुए आपको हंसी भी आए।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन एक पटरी पर खड़ी है। यात्री और कुछ जवान ट्रेन के नीचे खड़े हैं। तभी अचानक कुछ लोग उसे धक्का देने लगते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी और कुछ रेलवे स्टाफ को मिलकर ट्रेन को धक्का लगाते हुए देखा जा सकता है। लोग ट्रेन को जिस दिशा में धक्का दे रहे होते हैं, ट्रेन उस दिशा में थोड़ी भी आगे नहीं बढ़ती है।

वायरल वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि फिर लोग दूसरी दिशा में ट्रेन को धक्का देने लगते हैं और थोड़ी ही देर में ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगती है। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ती है सभी लोग खुश होते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बीत दिनों इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें लोग ट्रेन इंजन को धक्का लगा रहे थे।

धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने मरीना बीच पर कबतूरों को किया दाना वितरण

चेन्नई: सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह ने सोमवार सुबह को मरीना बीच चेन्नई पर कबुतरों को दाना वितरण किया। इस कार्यक्रम में भगाराम सोलंकी, भीमराज माली, खीमचंद सुराणा ,जगदीश सीरवी, हरदेव गुजर समेत बडी संख्या लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर धर्मगुरू दीवान साहब का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

भगाराम सीरवी ने बताया की कबूतर दाना वितरक समिति के सौजन्य से ये कार्यक्रम प्रतिदिन किया जाता है। उन्होनें कहा की धर्मगुरू दीवान माधवसिंह अगले कुछ दिनों चेन्नई के बडेर का अवलोकन करेंगे।

गुजरात से राज्यसभा की तीन सीट पर बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस

जानकारी के अनुसार, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, गुजरात के अस्तित्व में आने के बाद से कांग्रेस का प्रदर्शन अबतक का सबसे शर्मनाक रहा। भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने गुजरात राज्यसभा चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि हम इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। कारण का खुलासा करते हुए कांग्रेस ने कहा कि हमारे पास गुजरात विधानसभा में अधिक सीटें नहीं हैं।

जानिए, क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष दोषी ने शुक्रवार को कहा कि हमारी पार्टी ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में अच्छे आंकड़े नहीं पा सके। इसलिए हमने फैसला किया है कि आने वाले वाले राज्यसभा चुनाव में हम नहीं लड़ेंगे। अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। 

जानिए, क्या है राज्य विधानसभा की स्थिति

जानकारी के अनुसार, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, गुजरात के अस्तित्व में आने के बाद से कांग्रेस का प्रदर्शन अबतक का सबसे शर्मनाक रहा। भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर ही प्रदर्शन कर पाई थी।  

अब पढ़िए, कैसे होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने जून में गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की है। राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 24 जुलाई को होगा। राज्यसभा में गुजरात की 11 सीटें हैं, जिसमें से आठ सीटें भाजपा तो वहीं तीन सीटें कांग्रेस के पास है। विदेश मंत्री एस जयशंकर, जुगलजी ठाकुर और दिनेश अनावडिया का कार्यकाल 18 अगस्त को पूरा होगा। हालांकि, भाजपा ने अबतक अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है तो वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। वहीं, मतदान 24 जुलाई को होगा।

 एक बार फिर आए मामला सामने दलित छात्र को टीचर ने लात घूंसों से जमकर पीटा, वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

0

राजस्थान में एक बार फिर दलित छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। प्रदेश के बाड़मेर जिले में मटकी से पानी पीने पर एक शिक्षक ने दलित छात्र के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के नेतराड गांव का है। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गांव के हायर सेकेंडरी सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। 3 जुलाई को उनका बेटा स्कूल गया था, इस दौरान उसने स्कूल में रखे मटके से पानी पी लिया। इस बात पर स्कूल का शिक्षक  डूंगरा राम भड़क गए और उनके बेटे  के साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। 

प्राइवेट पार्ट पर भी मारी लात

पीड़ित छात्र के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक डूंगरा राम ने उनके बेटे के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी। इससे वह दर्द के कारण परेशान हो गया। बाद में स्कूल के अन्य छात्र बेटे को घर छोड़कर चले गए। दूसरे दिन भी दर्द होने पर बेटे ने परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित छात्र के पिता ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।  

टीचर ने खारिज किए आरोप

इधर, आरोपी शिक्षक डूंगरा राम का कहना है कि मैंने छात्र के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की और ना ही उसके लिए जातिसूचक शब्दों का उपयोग कर अपमानित किया है। गांव की राजनीति या किसी अन्य कारण से परेशान करने के लिए मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्र का मेडिकल करवा लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

image 8

पुलिस पर भड़के परिजन

इस घटना को लेकर छात्र के भाई ने कहा है कि उसका भाई स्कूल के ऑफिस में मटके से पानी पीने गया था, इसी वजह से टीचर डूंगरा राम ने उसके भाई के साथ मारपीट की जिसके चलते उसके गुप्तांगों में गंभीर चोट आई है।  परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक टीचर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है । 

पुलिस ने दिया है जांच का आश्वासन

वहीं इस मामले में चौहटन थाना क्षेत्र के डीएसपी धर्मेंद्र डूकिया का बयान भी सामने आया है।  डीएसपी ने कहा है कि पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर स्टूडेंट का मेडिकल करवा लिया है।  मटकी से पानी पीने जैसे आरोप पर पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है, जिसके आधार पर आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

गीता प्रेस ट्रस्ट नहीं बल्कि मन्दिर है,वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया रवाना

लखनऊ। सनातन साहित्य के प्रकाशन की वैश्विक ख्याति वाली संस्था गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में भाग लेने के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक स्वागत करने को गोरक्षनगरी पूरी तरह से तैयार और बेकरार है। गीता प्रेस पहुंचकर पीएम मोदी एक नया इतिहास भी रचेंगे। किसी भी प्रधानमंत्री का यह गीता प्रेस में प्रथम आगमन होगा। गोरखपुर दौरे पर पीएम मोदी रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही उनके द्वारा 693 करोड़ रुपये की लागत वाली रेलवे स्टेशन रिमॉडलिंग परियोजना का भी शिलान्यास किया जाएगा।

प्रधानमंत्री शुक्रवार (7 जुलाई) को दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी के लिए पहले से गोरखपुर में रहेंगे। गोरखपुर आगमन पर मुख्यमंत्री सबसे पहले गीता प्रेस पहुंचेंगे। यहां आयोजित शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में वह बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। पीएम मोदी गीता प्रेस में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के साथ लीलाचित्र मंदिर का अवलोकन करेंगे। साथ ही उनके हाथों श्री शिव महापुराण के आर्ट पेपर पर प्रकाशित रंगीन चित्रमय विशिष्ट अंक का विमोचन भी होगा।

image 6

गीता प्रेस के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वह वाया अयोध्या गोरखपुर से लखनऊ तक चलने वाली तीव्र गति व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री रेलवे स्टेशन के कायाकल्प वाली रिमॉडलिंग परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। रिमॉडलिंग का यह प्रोजेक्ट हाईटेक आधुनिकता और विरासत का संगम बनेगा। 693 करोड़ रुपये की इस परियोजना की पूर्णता के बाद गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस का अक्स लिए स्टेशन का यह भवन अंदर एयरपोर्ट और शॉपिंग मॉल जैसी सुविधाओं से युक्त होगा।

पीएम की अगवानी को योगी ने गोरखपुर में डेरा डाला

गुरु गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भव्य अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आगमन के एक दिन पूर्व ही डेरा डाल दिया है। गीता प्रेस व रेलवे स्टेशन पर होने वाले समारोह के कार्यक्रम स्थलों पर जाकर मुख्यमंत्री ने सघन मुआयना किया। मुख्यमंत्री उसी रास्ते से रेलवे स्टेशन पहुंचे जिस रास्ते कल शुक्रवार को प्रधानमंत्री को जाना है। रूट का हाल जानते हुए वह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गए। यहां रेलवे व प्रशासन के अफसरों से अब तक हुई तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया है दोनों स्थानों के समारोह यादगार और उपलब्धियों से पूर्ण होंगे इसलिए इसे भव्य व ऐतिहासिक बनाने में सभी को पूरे मनोयोग से जुटना है। उन्होंने कहा कि पीएम के आगमन से जुड़ी तैयारियों में कहीं भी कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

घर-घर बढ़ रही सनातन धर्म की संस्कृति

गीता प्रेस ने घर-घर में सनातन धर्म की संस्कृति को आगे बढ़ाया है। जिस तरह गीता प्रेस की पुस्तकों ने छाप छोड़ी है उसके हर शब्दों में एक अलग विरासत छिपी है। ये गीता प्रेस लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है.कार्यक्रम के बाद पीएम का रोड शो भी हुआ जहां लोगों ने पूष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री गीता प्रेस कार्यक्रम के बाद सीधे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे ,जहां उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही नए स्टेशन की नींव भी रखेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्टेशन की तस्वीर साझा की थी जिसपर काफी प्रतिक्रिया मिली लोगों ने कहा कि क्या ऐसा सम्भव है।

सिद्धारमैया ने रिकॉर्ड 14वीं बार पेश किया कर्नाटक का बजट, जानिए कांग्रेस की ‘5 गारंटी’ के लिए सालाना 52,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार ?

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार ने शुक्रवार को वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया. इस बजट में कुल 3.27 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिनमें से 52,000 करोड़ रुपये कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में शामिल 5 गारंटी योजनाओं के लिए खर्च किए जाएंगे।

समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक विधानसभा में बजट के दौरान कर्नाटक मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि 5 प्रमुख चुनावी गारंटियों को पूरा करने के लिए सालाना लगभग 52,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे 1.3 करोड़ परिवारों को फायदा होने की उम्मीद है।

पूर्व CM का रिकॉर्ड तोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

कर्नाटक सरकार में वित्त विभाग भी CM सिद्धारमैया के पास है। उन्‍होंने वित्त मंत्री के रूप में विधानसभा में अपना 14वां बजट पेश करके एक तरह का रिकॉर्ड बनाया। पूर्व मुख्‍यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े (अब दिवंगत) ने 13 बजट पेश किए थे।सिद्धारमैया ने उनके रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपने मेनिफेस्‍टो में इन 5 गारंटी स्‍कीम्‍स को जगह दी, जिसे मतदाताओं ने खूब पसंद किया और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को शानदार जीत मिली। बता दें कि 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटें मिलीं, जबकि BJP को 66 और JDS को मात्र 19 सीटें मिली थीं ।

क्‍या है कांग्रेस की 5 गारंटी योजनाएं?

  1. गृह ज्योति: कांग्रेस ने गृह ज्योति योजना के तहत हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की बात कही है।
  2. गृह लक्ष्मी: इसके तहत कर्नाटक के हर परिवार की मुख्य महिला को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे ।
  3. अन्न भाग्य: इस योजना के तहत हर ​BPL परिवार के लिए प्रति व्यक्ति 10 किलो अनाज फ्री में दिए जाएंगे।
  4. युवा निधि: युवा निधि के तहत स्‍नातक बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपये, जबकि डिप्लोमाधारी बेरोजगारों को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाएंगे।
  5. शक्ति: इस योजना के तहत प्रदेश भर में KSRTC और BMTC की बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क ट्रैवल की सुविधा रहेगी।

राज्य के नए बजट का कुल व्यय 3,27,747 करोड़ रुपये
सीएम सिद्धारमैया ने राज्य का बजट पेश किया है, जिसका कुल व्यय 3,27,747 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसमें राजस्व व्यय 2,50,933 करोड़ रुपये, पूंजीगत व्यय 54,374 करोड़ रुपये और ऋण चुकौती 22,441 करोड़ रुपये शामिल है। उनके द्वारा पेश किए गए पहला बजट 12,616 करोड़ रुपये था, जबकि उनके 13वां बजट 2,09,181 करोड़ रुपये था।

शिक्षा के लिए 37,587 करोड़ रुपये आवंटित
2023-23 के बजट में शिक्षा के लिए 37,587 करोड़ रुपये और महिला एवं बाल विकास के लिए 24,166 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो यह कुल बजट आवंटन का क्रमशः 11% और 7% है। वहीं, कुल बजट का 4% यानी 14,950 करोड़ रुपये स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए आवंटित किए गए हैं।

इसी वित्त वर्ष में लागू होंगी पांचों गारंटियां
सीएमओ ने कहा कि इस बजट में संसाधन जुटाने और कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में वादा की गई सभी पांच गारंटियों को लागू करने पर जोर दिया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Karnataka Budget 2023) ने 3.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ राज्य का बजट पेश किया।

प्रत्येक माह मिलेंगे 4 हजार से 5 हजार रुपये
चुनाव के दौरान घोषणापत्र में किए गए 5 चुनावी वादों को पूरा करते हुए कर्नाटक सरकार प्रत्येक परिवार को प्रति माह 4,000 रुपये से 5,000 रुपये की औसत अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। 5 पोल गारंटी के माध्यम से, लगभग 52,000 करोड़ रुपये सालाना खर्च किए जाएंगे और 1.3 करोड़ परिवारों को लाभ होने की उम्मीद है।

केंद्र पर हमला करने की तैयारी में सिद्धारमैया सरकार

सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार देश को बीजेपी के खिलाफ संदेश देना चाहती है। उन्होंने जीएसटी हिस्सेदारी और राज्य को चावल बेचने में केंद्र के कथित असहयोग के मामले में सिद्धारमैया द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला करने का संकेत दिया।

राज्य सरकार के पास एट्टिनाहोल, मेकेदातु, अपर कृष्णा, अपर भद्रा, कलासा बंदुरी और अलमट्टी जैसी प्रमुख सिंचाई और विकास परियोजनाओं के लिए गारंटी और आरक्षित निधि के लिए संसाधन जुटाने की अनिवार्यता है। इसके साथ ही, सिद्धारमैया के सामने बेंगलुरु के विकास के लिए उचित फंड सुनिश्चित करने की भी चुनौती है।

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 4 प्रदेश अध्यक्ष बदले, सुनील जाखड़ को पंजाब तो बाबूलाल मरांडी को झारखंड, जी किशन रेड्डी को तेलंगाना की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले चार राज्‍यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिये हैं। भाजपा ने तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंपी है। देश में अगले साल जबकि तेलंगाना में इसी साल लोकसभा चुनाव हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही ये फेरबदल किया गया है।

जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

image 4

बाबूलाल मरांडी झारखंड में बीजेपी के कद्दावार नेता माने जाते हैं। वो राज्य के पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय करवा लिया था। गौरतलब है कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। अभी एनडीए गठबंधन के पास 12 सीट हैं।

सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। पूर्व में वो कांग्रेस पार्टी के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सुनील जाखड़ को इससे पहले राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद जाखड़ ने कहा था कि। निजी स्वार्थ के लिए राजनीति का इस्तेमाल नहीं करता। मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया, तोड़ने का नहीं।

अलग पार्टी भी बना चुके हैं बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी 4 बार लोकसभा का चुनाव भी जीत चुके हैं। उन्हें राज्य के ईमानदार और कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता है। छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़े बाबूलाल मरांडी के कई मुद्दों पर भाजपा से मतभेद थे, जिसके चलते उन्होंने नई पार्टी बना ली थी। बाबूलाल मरांडी 2006 में भाजपा से अलग हुए थे, लेकिन 2019 में फिर से अपनी पार्टी का विलय करके घर वापसी कर ली थी।