Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 109 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 109

सोनिया-राहुल के विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, विपक्षी एकता की बैठक के बाद लौट रहे थे दिल्ली

भोपाल: बेंगलुरु में हुई महा गठबंधन की बैठक से लौट रहे सोनिया और राहुल गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग भोपाल एयरपोर्ट पर की गई। वे बेंगलुरु में हुई महा गठबंधन की बैठक से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते उनके विमान की यह आपात लैंडिंग कराई गई।

image 36

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस विमान से सोनिया और राहुल आ रहे थे, मौसम खराबी होने के कारण उसे भोपाल एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। जानकारी मिलते ही भोपाल के कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और अन्य कांग्रेस नेता भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे।
पता चला है कि सोनिया और राहुल अब 9:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विपक्षी पार्टियों के गठबंधन का नाम होगा I.N.D.I.A- राहुल गांधी

बेंगलुरु में चल रही विपक्षी दलों की बैठक का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि विपक्षी दलों के नए गठबंधन का नाम INDIA (Indian National Developmental Inclusive Alliance) होगा ।

देश का पूरा का पूरा धन चंद लोगों के हाथ में है। लड़ाई एनडीए और इंडिया के बीच है। इंडिया और नरेंद्र मोदी के बीच है। लड़ाई भाजपा की विचारधारा के खिलाफ है। हम एक साथ लड़ाई लड़ेंगे। राहुल गांधी ने यह बातें संयुक्त विपक्ष की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहीं। राहुल गांधी ने कहा कि आज बहुत सार्थक काम हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने गठबंधन का नाम इंडिया रखने के पीछे की वजह भी बताई।

लड़ाई विपक्ष और भाजपा की नहीं
राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं है। देश की आवाज़ को कुचला जा रहा है, यह लड़ाई देश के लिए है इसलिए  इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम चुना गया। नरेंद्र मोदी और इंडिया के बीच लड़ाई है। उनकी विचारधारा और इंडिया के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि हम एक एक्शन प्लान तैयार करेंगे और एक साथ मिलकर देश में हमारी विचारधारा और हम जो करने जा रहे हैं उसके बारे में बोलेंगे।

आखिर कैसे पड़ा INDIA नाम
विपक्ष के 26 दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जब हम चर्चा कर रहे थे, तो हमने खुद से ये सवाल पूछा कि लड़ाई किसके बीच है। यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं है। देश की आवाज को दबाया और कुचला जा रहा है। यह देश की आवाज के लिए लड़ाई है। इसीलिए यह ‘इंडिया’ नाम चुना गया। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी कोई हिंदुस्तान के सामने खड़ा होता है, तो जीत किसकी होती है यह बताने की जरूरत नहीं है।

57e 1

प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं- कांग्रेस

लोकसभा चुनाव से पहले रणनीति पर चर्चा करने के लिए हो रही 26 विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुग खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। खड़गे ने कहा, ‘इस बैठक में हमारी मंशा अपने लिए सत्ता हासिल करने की नहीं है। हमारा इरादा हमारे संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरेपक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है।

बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही इस बैठक में ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, हेमंत सोरेन और MK स्टालिन जैसे मुख्यमंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। इनके अलावा सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव और शरद पवार जैसे दिग्गज नेता भी बेंगलुरु पहुंचे हैं।

कौन-कौन सी पार्टियां हुईं शामिल

कुल 26 दलों के नेता बेंगलुरु में चले रहे इस महामंथन में शामिल हुए हैं। इनमें कांग्रेस, TMC, शिवसेना (उद्धव गुट), NCP (शरद पवार गुट), CPI, CPI(M), JDU, DMK, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, RJD, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, PDP, RLD, सीपीआई (ML), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (M), मनीथानेया मक्कल काची (MMK), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी शामिल हैं।

दिल्ली में आज NDA की मीटिंग, PM करेंगे अध्यक्षता

वहीं दिल्ली में आज NDA की मीटिंग की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मीटिंग में 38 पार्टियां हिस्सा ले रही हैं। लेकिन इनमें 13 पार्टियां ऐसी हैं, जिनके लोकसभा में एक भी सांसद नहीं हैं। ये सभी नेता इससे पहले गृह मंत्री Amit Shah से भी मिल चुके थे। 

एनडीए की इस बैठक में चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ओपी राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) समेत कई नए सहयोगी दल शामिल हुए।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गुट, उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) और पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जन सेना के नेता भी इस बैठक में शामिल हुए।

इंदौर में बीजेपी के पोषित गुंडों से परेशान होकर ‘यह मकान बेचना है’, पुराने जनसंघी ने लगाया अपने घर पर बोर्ड

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पुराने जनसंघी परिवार ने अपने घर पर मकान बेचने का बोर्ड चस्पा कर दिया है। बोर्ड के माध्यम से बताया गया कि बीजेपी पोषित गुंडों के परेशान होकर वह मकान बेचने को मजबूर हुए हैं।

मामला बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्लर्क काॅलोनी (दो नंबर विधानसभा क्षेत्र) का है। जिस मकान पर बोर्ड लगा है वह अजय मिश्रा का है। उनके परिजनों ने बताया कि गुंडों ने मिश्रा के साथ पिटाई की और उन्हें चाकू मारे है। परदेशीपुरा पुलिस भी उनके खिलाफ एक्शन नहीं ले रही है। इससे परेशान होकर बोर्ड लगाना पड़ा।

हालांकि, पीड़ित परिवार ने गुंडों के नाम के बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होंने उनका नाम नहीं बताया। घटना सामने आने के बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में केंद्रीय मंंत्री और मध्य प्रदेश के प्रभारी भूपेंद्र यादव और सहप्रभारी अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए कहा कि क्या वह शिवराज सिंह चौहान सरकार का आकलन करेंगे?

पाकिस्तान ने सीमा हैदर का गुस्सा वहां के हिंदू मंदिरों पर उतारा, अंधाधुंध गोलीबारी और रॉकेट लॉन्चर से किया हमला

गौतमबुद्ध नगर की पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर अब हिन्दुओं के लिए परेशानी बन गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में कट्टरपंथी गैंग के द्वारा एक मंदिर पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि कट्टरपंथी गैंग ने मंदिर के ऊपर रॉकेट लॉन्चर छोड़ा। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हमला करने वाले डकैतों ने सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेजने की मांग की है।

रॉकेट लॉन्चर छोड़कर माता का मंदिर उजाड़ा
बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम की है। पूरा मामला सिंध प्रांत में स्थित काशमोरा इलाके का है। जहां पर हिंदू समुदाय के द्वारा एक छोटा सा मंदिर बनाया हुआ है। वहां पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में माता का मंदिर उजड़ गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय हमला हुआ, उस समय मंदिर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हमलावरों ने मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर छोड़ा। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले 8-9 थे। सभी के हाथ में बंदूकें थी। उनकी तलाश की जा रही है।

7 जुलाई 2023 को जमानत मिली थी
सीमा हैदर और सचिन को जेवर सिविल कोर्ट ने बीते 7 जुलाई 2023 को जमानत दी थी। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि किसी भी हालत में सचिन और सीमा हैदर रबूपुरा छोड़कर नहीं जा सकते। किसी शर्त पर दोनों को जमानत दी गई थी। साथ ही कोर्ट ने यह शर्त रखी थी कि जब भी पुलिस या खुफिया एजेंसी पूछताछ के लिए बुलाएगी तो सीमा को आना पड़ेगा। इसी शर्त पर दोनों को जमानत मिली है।

कब क्या हुआ
आपको बता दें कि डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023 की सुबह सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 3 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया। उसके बाद दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया था। सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए। जहां से सीमा हैदर, उसके आशिक सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल और सीमा के 4 बच्चों को 7 जुलाई 2030 को जमानत मिल गई। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि सीमा हैदर किसी भी शर्त पर रबूपुरा छोड़कर नहीं जा सकती है। इसी शर्त के साथ उसको जमानत मिली।

सीमा और सचिन की कहानी
आपको बता दें कि सीमा गुलाम हैदर पाकिस्तान के कराची में स्थित सिंध प्रांत की रहने वाली है। सीमा गुलाब हैदर की शादी 2014 में हुई थी, उसके 4 बच्चे हैं। शादी के कुछ सालों बाद सीमा हैदर का तलाक हो गया। वर्ष 2019 से सीमा अकेले रह रही थी। इसी दौरान उसने अपना जीवनसाथी ढूंढने के लिए काफी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पब्जी गेम का सहारा लिया। पब्जी गेम पर खेलते-खेलते उसकी दोस्ती ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन से हुई। सचिन अंबेडकर नगर में अपने पिता नेत्रपाल के साथ रहता है। सीमा को सचिन की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने पहली बार काठमांडू में मुलाकात की। पहली मुलाकात के बाद दोनों नजदीक आ गए और एक साथ रहने का वादा किया। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। करीब 2 महीने पहले सीमा नेपाल बॉर्डर क्रॉस करते हुए पाकिस्तान से भारत पहुंची। वह अपने साथ 4 बच्चों को भी लेकर आए। वह डेढ़ महीने तक ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रही थी।

डॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित सिया ब्रह्म धाम आसोतरा में सम्मानित

आसोतरा : डॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने परम पूज्य ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर 1008श्री तुलसाराम जी महाराज से आशीर्वाद लिया एवं ब्रह्म धाम ,बैकुंठ धाम के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर ब्रह्मधाम आसोतरा में परम पूज्य ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर संत तुलसाराम जी महाराज के 43 वे दिव्य चातुर्मास में डॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित कल्लपा हिंगोला हॉल रामासनी बाला बन्नूर मैसूर को वेदांत आचार्य डॉक्टर धनारामजी महाराज ने प्रशस्ति पत्र शॉल एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया

पर्यावरण जागृती संगठन मैसूर के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित रामासनी बाला समाज सेवा गौ सेवा एवं मानव सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। डॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित शिक्षा निधि में विशेष योगदान हेतु डॉ वेदांतआचार्य डॉक्टर ध्यानाराम महाराज ने ब्रह्म धाम में आपको सम्मानित किया। डॉ महेंद्र सिंह राजपुरोहित रामासनी बाला के साथ रामलाल बालोतरा गिरधारी लाल सिया बालोतरा, शैतान सिंह खेरवा, गोविंद सिंह कालूडी, ओम सिंह हिंगोला, श्रवण सिंह हिंगोला, देवी सिंह हिंगोला, राजू सिंह हिंगोला, रावल सिंह कनोडिया, पुरोहितान ब्रह्म सरिता रमेश जैतपुर हनुमान जयपुर सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे। ब्रह्म धाम में सेवारत सेवा धारियों का में हो रहे अच्छे कार्य के लिए महेंद्र सिंह राजपुरोहित और सबका हौसला बढ़ाया।

प्रेमी को बंदी बनाकर लड़की से नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के हॉकी मैदान में

0

प्रेमी के साथ भागकर आई थी गेस्ट हाउस में रूम नहीं मिला था

जेएनयु यूनिवर्सिटी अजमेर के ब्यावर से युवक के साथ भागकर जोधपुर आई एक नाबालिग से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित हॉकी मैदान में रविवार तड़के तीन छात्रों ने सामूहिक बलात्कार किया। उदय मंदिर थाना पुलिस ने दो छात्रों सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार ब्यावर निवासी 17 वर्षीय लड़की किसी युवक के साथ घर से भाग गई थी।

दोनों शनिवार रात जोधपुर पहुंचे। उन्हें किसी अन्य शहर जाना था। इसलिए वे तड़के चार बजे पुरानी हाईकोर्ट रोड होकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाने लगे। टाउन हॉल के पास तीन जनों ने उन्हें रोका। युगल ने रेलवे स्टेशन का पता पूछा। आरोपी छात्रों ने ट्रेन में बिठाने का झांसा दिया और टाउन हॉल के सामने क्षतिग्रस्त दीवार से होकर रेलवे ट्रैक के दूसरी तरफ स्थित जेएनवीयू पुराने परिसर में हॉकी मैदान के पिछले हिस्से में ले गए।

मैदान की झाडि़यों की ओट में आरोपियों ने युवक को पकड़ लिया और नाबालिग से बारी बारी तीनों ने सामूहिक बलात्कार किया। फिर तीनों वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। वारदात सुनकर हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की और विवि के छात्रावास व रातानाडा में दबिशें दी। तीन संदिग्धों को पकड़ थाने ले जाया गया, जहां तीनों से पूछताछ की जा रही है।

कृष्णा गेस्ट हाउस में रुके थे

डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन ने बताया कि अजमेर जिला निवासी नाबालिग युवक व युवती शनिवार रात को जोधपुर आए थे। पावटा स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में रुके थे। यहां होटल के मैनेजर सुरेश ने नाबालिग होने की स्थिति में दोनों को अलग-अलग कमरे में ठहराया। सुरेश ने बदतमीजी दिखाते हुए नाबालिग लड़की के पास जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। जब लड़की चिल्लाई तो दोनों को गेस्ट हाउस से रात को ही बाहर निकाल दिया था।

पावटा में मिले तीनों आरोपी

image 31

पुलिस ने बताया कि युवक-युवती जब गेस्ट हाउस से निकले तब पावटा चौराहे के पास तीनों आरोपी उन्हें मिले। उन्होंने दोनों को खाना खिलाया और कहा कि हम आपको रेलवे स्टेशन छोड़ देते हैं, लेकिन यह भी कहा कि रास्ते में पुलिस मिलेगी इसलिए रेलवे लाइन के सहारे चलते हैं। पावटा राईकाबाग ब्रिज के पास आरोपी और नाबालिग युवती रेलवे लाइन के सहारे जोधपुर स्टेशन की ओर आगे बढ़े। बीच में ओल्ड कैंपस के नजदीक आरोपियों ने युवती को उठाकर जबरन हॉकी मैदान में ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बीच युवक को बंधक बनाए रखा। यह घटना सुबह चार से पांच बजे के बीच की है।

पीड़िता को अस्पताल ले गई पुलिस

सामूहिक बलात्कार पीड़िता नाबालिग को पुलिस अस्पताल ले गई और उपचार करवाया। उसके बयान के आधार पर एफआइआर दर्ज की जा रही है।

आस पास लगे सीसीटीवी और हार्डकोर पुलिसिंग के आधार पर एक आरोपी की पहचान की गई। उसकी लोकेशन रातानाडा के गणेशपुरा में मिली। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो तीनों आरोपी वहीं मिले। पुलिस को देख वो भागने लगे। पीछा करने पर आरोपी पहाड़ी से गिर गए। जिससे 2 आरोपियों के पांव फैक्चर हो गया। वहीं एक आरोपी के हाथ में चोट लगी। घटना के बाद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर हॉस्पिटल में इलाज करवाया इसके बाद उन्हें बापर्दा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समंदर सिंह निवासी बाड़मेर, भट्टम सिंह निवासी बाड़मेर, धर्मपाल सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी छात्र नेता के समर्थन में प्रचार के लिए आए हुए थे। डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी छात्र नेता लोकेंद्र सिंह के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे। लोकेंद्र सिंह एबीवीपी से टिकट की दावेदारी कर रहा है। यहां पर कंवरराज सिंह ने उनकी रहने की व्यवस्था राईकाबाग में की थी। कंवर राज सिंह ही उनके खाने पीने की व्यवस्था करता था।

पुलिस ने बताया लड़की के पिता का देहांत हो चुका है। उसकी सगाई हो गई थी। इसलिए घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ आ गई। इसको लेकर अजमेर जिले के ब्यावर थाने में परिजनों ने मामला भी दर्ज करवाया था। पुलिस के अनुसार पीड़िता का आज ही मेडिकल और 164 में बयान करवाए जाएंगे। इसके बाद लड़की के भाई भाभी को सौंपा जाएगा।

पति ने बिना पूछे सब्जी में डाल दिए टमाटर, आगबबूला पत्नी ने दिया जिंदगीभर का दर्द, पुलिस को बताई आपबीती

शहडोल : टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों ने पिछले कुछ दिनों से रसोई का स्वाद बिगाड़ रखा है। इतना कि टमाटर की वजह से अब पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई है। यकीन करना मुश्किल है, लेकिन ये अजीबो-गरीब मामला शहडोल के बेम्हौरी से सामने आया है। मध्यप्रदेश में एक पति को 3 टमाटर ज्यादा इस्तेमाल करना महंगा पड़ गया। इस बात से उसकी पत्नी इतना ज़्यादा नाराज़ हो गई कि अपनी छोटी सी बेटी को लेकर घर ही छोड़ दिया।

दरअसल शहडोल के रहने वाले संजीव बर्मन ढाबा चलाते हैं इसके साथ ही वो लोगों को टिफिन भी मुहैया कराते हैं। महंगाई के इस दौर में एक दिन जब टिफिन के लिए वो सब्जी बना रहे थे तो उन्होंने इसमें 3 टमाटर ज़्यादा डाल दिए। गलती ये हुई कि उन्होंने इसके लिए अपनी पत्नी से इजाज़त नहीं ली। बस पत्नी इससे नाराज़ हो गईं और उनसे झगड़ा करने लगीं। वहीं पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस दोनों के बीच सुलाह कराने की कोशिश में जुटी है ।

शख्स ने सुनाई ये कहानी
शख्स ने बताया कि झगड़ा होने के बाद मैं धनपुरी थाने पहुंच गया। मैंने पुलिस को बताया है कि पत्नी सुबह वाली बस में बैठकर कहीं चली गई है। वह अपने साथ बेटी को भी ले गई है। अब मैं उसे वापस लाने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन वो टमाटर डालने वाली बात को लेकर ज्यादा खफा है। पुलिस के सामने पति संजीव वर्मा ने कसम खाकर शपथ ली कि अब जब तक टमाटर के दाम सामान्य नहीं हो जाते वह उनका इस्तेमाल सब्जी में नहीं करेगा। बस पुलिस उसकी पत्नी को बेटी समेत वापस बुलवा दे। टमाटर के बढ़े दाम को लेकर पति पत्नी के बीच हुए इस विवाद की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है।

जीवन में धर्म की प्रकृति बिना नहीं मिलता है सुख है. =मुनिश्री राजपद्मसागरजी म.सा.

बेंगलुरू : जे. पी.पी श्रमणी भवन में श्रद्धालुओं को समझाते हुए मुनि श्री राजपद्मसागरजी म.सा कहा कि पाप उपार्जन करने के अनेक स्थान होते पर धर्म करने के स्थान सीमीत यानि थोडे-कम स्थान रहते है। ऐसे स्थान पर जाकर धर्म- आराधना करनी चाहिए. और जितना हो सके उतना पाप स्थानों में नहिं जाना चाहिए। नवकार मंत्र के विषय में कहा कि नमस्कार महामंत्र सर्वसिद्धिदायक महामंत्र है श्रद्धा भाव से आराधना- साधना-जाप एवम् स्मरण करने से अनेक प्रकार कि सिदिया प्राप्त होती है। नवकार मंत्र के साथ- साथ – तीर्थ यात्रा करनी है।

अष्टापद – सिद्धाचल ऐसे तारक. तीर्थो की यात्रा होती है. जो हमे पवित्र – एवं हमारी आत्मा को निर्मल-स्वच्छ बनाते है । विमलाचल की यात्रा करने से अनंत जन्मो से हमारी आत्मा में मेल – मल-कर्म लगे है । तो ऐसे पावन तीर्थों की स्पर्शना से आत्मा मल-रहित बनती है।


और मुनिश्री श्रमणपद्मसागरजी म.साने करा कि.. विनय गुण जिनशासन का मूल है । और मोक्षमार्ग के अनुष्ठानो में व्यापक है। विनय गुण के द्वारा-गुणवानो की भक्ति एवं सेवा करने से आध्यात्मिक मार्ग सरल बन जाता है । दिनांक 18 रविवार के दिन वंदे जिनशासनम के विषय में पूज्य गुरुदेव के मुखारविंद से अद्भूत प्रस्तुति सुबह 8: बजे और से 18 से संतिकर महातप का शुभारंभ होने जा रहा है।

भारत की अंतरिक्ष यात्रा का नया अध्याय, 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा चंद्रयान-3

भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हो चुकी है। चंद्रयान-3 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रमा की यात्रा पर रवाना हो गया है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है। ‘चंद्रयान-2’ मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर ‘विक्रम’ ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल नहीं हुआ था। अगर इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। ISRO ने अगस्त के अंत में ‘चंद्रयान-3’ की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की योजना बनाई गई है। उम्मीद है कि यह मिशन भविष्य के Interplanetary अभियानों के लिए सहायक होगा। चंद्रयान-3 मिशन में एक स्वदेशी प्रणोदन मॉड्यूल, लैंडर मॉड्यूल और एक रोवर शामिल है जिसका उद्देश्य अंतर-ग्रहीय अभियानों के लिए आवश्यक नई टेक्नोलॉजी को विकसित करना और प्रदर्शित करना है।

Chandrayaan- 3 Live: अमित शाह ने वैज्ञानिकों को बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की शुक्रवार को सराहना की और कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास ने भारत को एक उल्लेखनीय अंतरिक्ष यात्रा की पटकथा लिखने के रास्ते पर प्रेरित किया है, जिसका जश्न आने वाली पीढियां मनाएंगी।

Chandrayaan 3 Live: एक अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित होगा चंद्रयान-3

ISRO प्रमुख सोमनाथ ने 600 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत वाले इस मिशन के सफल प्रक्षेपण के बाद कहा कि चंद्रयान-3 को एक अगस्त से चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर किये जाने की योजना है। इसरो के अधिकारियों के अनुसार, उड़ान भरने के लगभग 16 मिनट बाद प्रणोदन मॉड्यूल रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया । चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मिशन नियंत्रण कक्ष (एमसीसी) से कहा कि रॉकेट ने चंद्रयान-3 को सटीक कक्षा में स्थापित कर दिया है।

image 22

Chandrayaan-3 Launch Live: दुनिया भारत की तरफ देख रही है- जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सराकर के 9 साल के कार्यकाल में अब हम केवल रॉकेट लॉन्च करने तक ही सीमित नहीं हैं…दुनिया अब नेतृत्व करने के लिए हमारी ओर देख रही है, पहले दुनिया हमें इस तरह नहीं देखती थी।

Chandrayaan 3 Live: 23 अगस्त शाम 5.47 बजे चंद्रमा पर पहुंचेगा चंद्रयान-3

ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि अगर सबकुछ सामान्य रहा तो चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम करीब 5.47 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा।

Chandrayaan-3 Launch Live: पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्च पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर रहा कि चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाने लिए ऊंची उड़ान है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर वैज्ञानिकों को बधाई। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूँ!

Chandrayaan-3 Launch Live: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर ट्वीट आया है। चंद्रयान-3 के लॉन्च होने के बाद उन्होंने जय हिंद लिखकर ट्वीट किया।

Chandrayaan-3 Launch Live: ऑर्बिट में स्थापित हुआ चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 लॉन्च के बाद सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित हो चुका है। चंद्रयान-3 के मिशन डायरेक्टर एस मोहन कुमारने जानकारी दी कि चंद्रयान-3 अभी तक के सभी चरणों को पूरा कर चुका है।

Chandrayaan-3 Launch Live: तीसरा चरण भी सफलतापूर्वक पार

चंद्रयान 3 ने लॉन्च के बाद तीसरा और अंतिम चरण पूरा कर लिया है। अब क्रॉयोजनिक इंजन स्टार्ट हो चुका है। यह चंद्रयान को लेकर आगे की ओर बढ़ रहा है।

image 23

Chandrayaan-3 Launch Live: 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा

चंद्रयान-3 के करीब 20 दिन बाद 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। इसके बाद चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाने के बाद 23-24 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा।

Chandrayaan-3 Launch Live: 50 दिन बाद चांद पर होगा लैंड

चंद्रयान-3 करीब 50 दिन बाद 23-24 अगस्त को चांद पर लैंड कर सकता है। अगर इसमें इसे सफलता नहीं मिली तो सितंबर में एक बार फिर कोशिश की जाएगी।

Chandrayaan-3 Launch Live: चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च

श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। कुछ ही देर में यह पृथ्वी की कक्षा से बाहर चला जाएगा।

Chandrayaan-3 Launch Live: चंद्रयान की लॉन्चिंग पर कौन-कौन मौजूद

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को मौके पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन सेंटर पहुंचे हैं। इनके अलावा पूर्व इसरो चीफ राधाकृष्णन, के सिवन और एएस किरण कुमार आदि मौजूद हैं।

Chandrayaan 3 Launch Live: इस बार फेल नहीं होगा मून मिशन- माधवन नायर

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले इसरो चीफ जी माधवन नायर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इंसानी तौर पर इस मिशन के लिए जो भी संभव था वह किया जा चुका है। ऐसा कोई कारण नहीं नजर आता कि मिशन चंद्रयान-3 फेल हो।

Chandrayaan-3 Launch Live: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग देखने पहुंचे स्कूली छात्र

थोड़ी देर में चंद्रयान-3 लॉन्च होने वाला है। इस पल का गवाह बनने के लिए 200 से अधिक स्कूली छात्र आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे हैं। छात्र इस मौके को लेकर खासा उत्साहित हैं। कुछ छात्रों ने कहा कि वह बड़ा होकर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं।

Chandrayaan-3 Launch Live: आज देश के लिए महत्वपूण दिन-केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। चंद्रयान-3 मिशन के द्वारा भारत एक बार फिर चांद पर कदम रखने की कोशिश करेगा। इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की पूरी टीम के साथ-साथ और समस्त देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि हम शीघ्र ही चांद पर भी तिरंगा फहराएंगे।

Chandrayaan-3 Launch Live: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले-भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देगा ये मिशन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चंद्रयान-3 के लॉन्च को लेकर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। मिशन चंद्रयान-3 की लांचिंग, नये भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है। यह मिशन सफल हो, इसके लिए इसरो की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

Chandrayaan-3 Launch Live: नितिन गडकरी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष की सीमाओं को आगे बढ़ाने वाला एक उल्लेखनीय मिशन है। यह मिशन हम सभी को बड़े सपने देखने और सितारों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा।

image 25

Chandrayaan-3 Launch Live: चांद की सतह पर कब होगी लैंडिंग?

यह पूरा मिशन 45 से 50 दिन का होगा। इसरो प्रमुख ने बताया है कि अगर मिशन प्लान के तहत चला तो 23-24 अगस्त को लैंडर और रोवर को चांद की सतह पर उतारने की कोशिश की जाएगी। अगर किसी कारण लैंडिंग में दिक्कत हुई तो सितम्बर महीने में फिर से लैंड कराने की कोशिश की जाएगी। 

Chandrayaan-3 Launch Live: पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 लॉन्च के लिए दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 लॉन्च के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जहां तक ​​भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं! मैं आप सभी से इस मिशन और अंतरिक्ष, विज्ञान और इनोवेशन में हमने जो प्रगति की है, उसके बारे में और अधिक जानने का आग्रह करता हूं। इससे आप सभी को बहुत गर्व महसूस होगा।

Chandrayaan-3 Launch Live: चंद्रयान-3 लॉन्च का लाइव कहां देख सकेंगे?

इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर आप लॉन्च व्यू गैलरी की सीट बुक कर सकते है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 के लॉन्च को देखने के लिए इसरो की वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते है। इसके अलावा आप इसरो की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी लॉन्च का सीधा प्रसारण देख सकते है।

Chandrayaan-3 Launch Live: चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू

चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। रॉकेट में एल-1 स्टेज के लिए फ्यूल भरने का काम पूरा हो चुका है। अब सी-25 स्टेज के लिए फ्यूल भरने का काम किया जा रहा है। बता दें कि दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

image 26

Chandrayaan-3 Launch Live: डीएमआरसी ने दी बधाई

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर बधाई दी है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि अगला स्टेशन चांद होगा।

Chandrayaan-3 Launch Live: चंद्रयान -3 लैंडर, चंद्रयान -2 की तुलना में ज्यादा मजबूत

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) के पूर्व निदेशक एस पांडियन ने चंद्रयान-3 लॉन्च पर कहा कि हमने पर्याप्त सावधानी बरती है। एक सेंसर के बजाय, हमने दो सेंसर लगाए हैं। हमने चंद्रयान -3 लैंडर को चंद्रयान -2 की तुलना में अधिक मजबूत बनाया है।

Chandrayaan-3 Launch Live: एलवीएम-3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 की सफलता काफी हद तक इसे लेकर जाने वाले बाहुबली रॉकेट लॉन्चर एलवीएम-3 पर टिकी है। लॉन्च व्हीकल मार्क-III को बाहुबली रॉकेट भी कहा जाता है। पिछले साल अक्टूबर में एलवीएम-3 ने 36 सैटेलाइट को लेकर उड़ान भरी थी। इसके बाद से ही इस रॉकेट लॉन्चर को बाहुबली रॉकेट लॉन्चर कहा जाने लगा। इसरो को इसे बनाने में 15 साल का समय लगा था। यह इसरो द्वारा बनाया गया सबसे ताकतवर रॉकेट है। इस रॉकेट का इस्तेमाल हैवी लिफ्ट लॉन्च में किया जाता है। इस रॉकेट ने अभी तक के सभी मिशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। चंद्रयान-2 को भी इसी रॉकेट से लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-3 इसका चौथा मिशन है। इसे बनाने में कुल 3,000 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

Chandrayaan-3 Launch Live: हेलीकॉप्टर और क्रेन से गिराकर भी हुई चंद्रयान के लैंडर की टेस्टिंग

2019 की नाकामी के बाद इसरो (ISRO) चंद्रयान- 3 के जरिये चंद्रमा के सतह की जानकारी जुटाने को तैयार है। इस बार मिशन में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत ना आए इसके लिए लैंडर की कई बार टेस्टिंग की गई है। इसे क्रेन से लेकर हेलीकॉप्टर से गिराकर भी टेस्ट किया गया। इसरो का कहना है कि लैंडर में इस बार काफी बदलाव भी किए गए हैं।

Chandrayaan-3 Launch Live: इसरो ने सभी तैयारी की पूरी

चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने तैयारी पूरी कर ली। दोपहर 2.35 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा।

Chandrayaan-3 Launch Live: लॉन्च से पहले मंदिर पहुंचे ISRO वैज्ञानिक

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले गुरुवार को मिशन से जुडे़ वैज्ञानिकों ने तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर में पूजा अर्चना की। इसरो के वैज्ञानिक सचिव शांतनु भटवाडेकर, सहित इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम ने चंद्रयान-3 मिशन से पहले आंध्र प्रदेश के तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की। समाचार एजेंसी ANI ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।

Chandrayaan-3 Launch Live: चंद्रयान-3 मिशन पर टिकी है पूरी दुनिया की नजर

चंद्रयान-3 मिशन पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। चंद्रयान मिशन के जरिए इसरो चांद पर होने वाली घटनाओं और रसायनों का पता लगाएगा। इस मिशन को 2008 में इसरो द्वारा शुरू किया गया था। इस मिशन के शुरू होने के 312 दिन बाद चंद्रयान से इसरो का संपर्क टूट गया। हालांकि इसरो ने इस मिशन को सफल बताया था। दुनिया के सभी देशों के बीच चांद पर जाने की होड़ लगी हुई है। वैज्ञानिकों ने चांद को प्रारंभिक इतिहास का भंडार बताया है। उनका कहना है कि चांद पृथ्वी से ही टूट कर बना है। मानव गतिविधियों के कारण पृथ्वी से जो रिकॉर्ड मिट गए हैं वो चन्द्रमा पर अभी भी संरक्षित हैं। चांद की खोज से हमें धरती के प्रारंभिक इतिहास को समझने का मौका मिलेगा। पृथ्वी के साथ चन्द्रमा के रिश्ते और सोलर सिस्टम को भी गहराई में समझने का मौका मिलेगा। 

image 27

Chandrayaan-3 Launch Live: 11 जुलाई को पूरा किया था ट्रायल

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) यानी इसरो (ISRO) ने मंगलवार 11 जुलाई को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लिए ‘लॉन्च रिहर्सल’ को पूरा किया था।

चंद्रयान 3 मिशन के तहत भारत इस बार चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब लैंडिंग की कोशिश करने वाला है। ये चांद का वो इलाका है जहां पर सूर्य की किरणे नहीं पड़ती हैं और तापमान -230 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू

सम्राट चौधरी समेत कई BJP नेता गिरफ्तार, लाठीचार्ज से भड़के जेपी नड्डा, बोले- ये नीतीश सरकार की बौखलाहट का नतीजा

0

पटना : विधानसभा का घेराव करने निकले बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस की तरफ की गई लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है। दरअसल बीजेपी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के मुद्दे पर गुरुवार को मार्च निकाल रही थी। इस बीच मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने जमकर लाठी भांजी जिसमें जहानाबाद जिला के महामंत्री की मौत हो गई है।

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत की पुष्टि की है। इसके अलावा पुलिस द्वारा इस लाठीचार्ज में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दें कि विजय कुमार सिंह साल 2013 से 2016 तक बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष थे और साल 2023 में उन्‍हेंने जिला महामंत्री पद पर कार्य करना शुरू किया था।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर पर पुलिस ने लाठी मारी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उनको आनन-फानन में तारा अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए जवाब दे दिया था। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

बतादें, बीजेपी कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा तक विरोध मार्च निकाल रहे थे। जिला प्रशासन ने इस मार्च को रोकने के लिए शहर में हजारों की संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे के बाद जैसे मार्च में शामिल बीजेपी नेता गांधी मैदान से विधानसभा की तरफ बढ़ने लगे। तभी डाकबंगला चौराहे के पास पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की जिसमें नाकाम होने पर पुलिस ने मार्च में शामिल लोगों पर जमकर लाठियां भांजना शुरू कर दिया।

लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में गंभीर रूप से चोट लगने की वजह से मौत हो गई है। इतना ही नहीं लाठीचार्ज में कई बीजेपी सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को गंभीर रूप से चोटें आईं हैं।

इस दौरान बीजेपी के महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में चोटें लगी हैं। इस मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने न सिर्फ भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया बल्कि प्रदर्शनकारियों पर पानी के बौछार भी किए।

वहीं इस मामले में बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुई लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। जिस व्यक्ति पर चार्जशीट दायर हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गए हैं।