Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 108 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 108

आईपंथ के धर्मगुरू ने काग परिजनों को संवेदना देने पहुंचे सरथुर बाली

पाली :बाली सोताला के सरथुर गांव में आईपंथ के धर्म गुरु श्री माधवसिंह दीवान ने कहा कि भारत के तिरुपति, साऊथ, दक्षिणी भारत मारवाड़, मध्यप्रदेश, में बने आईं माता जी मन्दिर सभा भवन अब बनाना है अयोध्या में जमीन लेकर आईं माता मन्दिर दीवान चेन्नई से एयरपोर्ट से जोधपुर से गत दिनों में 15दिवशीय चेन्नई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर बाली सोताला के सरथुर काग परिवार के उद्योगपति पेमाराम काग कि स्व माताजी श्रीमती गंगा बाई के निधन पर संवेदना देने पहुंचे।

इस मौके पर समाज को संबोधित करते हुए उनकी समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं बाली सोताला, विजोवा पाली बिलाड़ा धाम, नाडोल रानी रायपुर देसुरी दादाई माताजी वाडा मारवाड़ जंक्शन सभी परगनाओ सोताला के करीब 70गांवो के कोटवाल जमादारी एवं पंचगणों संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी सहित समाज विकास सामाजिक धार्मिक शिक्षा सहित धर्म गुरु ने सीरवी समाज के महानुभावों स्वजातीय महानुभावों ने धर्म गुरु से आशीर्वाद लिया।

काग परिवार को संवेदना दी। इस मौके पर समाज के कोटवाल जमादारी एवं पन्ना लाल माताजी वाडा, धनाराम लालावत बिलाडा धाम, हरजीराम काग आन्ध्र प्रदेश चेनाराम चौधरी पुर्व सरपंच, गणपतलाल एडवोकेट, फुआलाल पुर्व प्रधान जगाराम चौधरी पुर्व चेयरमैन हेमाराम चौधरी, घीसुलाल गमनाराम चौधरी, चेनाराम, विजोवा जसाराम पाली रुपाराम रानी रायपुर परगना सहित बड़ी संख्या में महानुभाव मौजूद थे। ये जानकारी खेताराम महाराज बाली द्वारा दी गई।

image 48

आईमाता वडेर केगेरी में श्री आईजी राजस्थानी फिल्म का किया प्रदर्शन

बेंगलुरू। केगेरी में स्थित श्री आईमाता वडेर प्रांगण में शनिवार रात को श्री आईजी नामक राजस्थानी फिल्म का प्रदर्शन किया गया । फिल्म निर्माता भंवरलाल चोयल ने बताया की फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया । वडेर दर्शकों से खचाखच भर गया । उन्होंने बताया की फिल्म का प्रदर्शन सम्पूर्ण दक्षिण भारत में किया जाएगा।

ये फिल्म नि:शुल्क दिखाया जाएगा। इस मौके पर वडेर के अध्यक्ष कन्हैयालाल लचेटा सचिव सुरेश सीरवी, दुर्गाराम गेहलोत, सह-सचिव सुरेश हाम्बड़, रूपाराम राठौड़ सह-कोषाध्यक्ष नाथूराम, मल्लाराम, रमेश, नेमाराम, मांगीलाल, भोलाराम , राजाराम, हिरालाल, पूर्व अध्यक्ष भोमाराम भायल, मंगलाराम हाम्बड़, खेल मंत्री दुर्गाराम लचेटा मौजूद रहे।

image 49

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कर्नाटक सीरवी महासभा के अध्यक्ष वीरमराम सोलंकी महिला विंग अध्यक्ष लीलाबाई चोयल का समाज की ओर से सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म निर्माता भंवरलाल चोयल, निर्देशक हेमंत चौधरी ,लखन चौधरी का समाज के पदाधिकारीओं ने शाॅल माला मोमेंटो द्वारा बहुमान किया । फिल्म देखने के लिए केंगेरी नाईयनहल्ली मैसूर रोड क्षेत्र से बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने संभाली ।

जोधपुर के बाद अब बाड़मेर में 3 युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, गिफ्ट के बहाने बुलाकर पिलाया नशीला पदार्थ

0

बाड़मेर. राजस्थान में महिला से जुड़े अपराधों का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जोधपुर मुख्यालय पर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के खेल ग्राउंड में हुआ नाबालिग से गैंगरेप का मामला शांत भी पड़ा कि बाड़मेर जिले में दिल को दहला देने वाली ऐसी ही वारदात सामने आई है। बाड़मेर के शिव थाना इलाके में नाबालिग से गैंगरेप की बड़ी घटना सामने आई है। आरोप है कि यहां भी तीन युवकों ने एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।

बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्रपाल सिंह ने बताया कि वारदात गैंगरेप की यह वारदात बाड़मेर जिले के शिव थाना इलाके में हुई। यहां तीन युवक एक नाबालिग को घर से किसी बहाने से बुलाकर अपनी गाड़ी डालकर किसी जगह ले गए। वहां युवकों ने नाबालिग को ज्यूस में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया. वारदात के बाद पीड़िता को उसके घर के पास पटककर फरार हो गए।

पुलिस ने करवाया पीड़िता का मेडिकल
पीड़िता को जैसे ही होश आया तो उसके पांवों तले जमीन खिसक गई। उसने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता की आपबीती सुनकर उसके परिजन भी सन्न रह गए। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और तीन आरोपियों के खिलाफ मामला मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

रेप और हत्या के दोषी राम रहीम पर मेहरबान खट्टर सरकार, दी 30 दिन की पैरोल, ढाई साल में 7वीं बार आया जेल से बाहर, बागपत में मनाएगा अपना बर्थडे

जहां मणिपुर की घटना को लेकर लोगों का खून खौल रहा है तो वहीं दुष्कर्मी बाबा गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दुष्कर्म और हत्या के आरोपी बाबा को बार-बार क्यों पैरोल मिल रही है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिल गई है। एक बार फिर उसे यूपी के बागपत में स्थित बरनावा आश्रम में रहना पड़ेगा। वहीं, उसके आने से पहले बरनावा आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

बताया गया कि सिरसा से घोड़े और गाय बरनावा आश्रम में पहुंचाई गई हैं। राम रहीम को सजा के दौरान मिली ये सातवीं पैरोल है। यहीं नहीं इसी साल जनवरी में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी। वहीं, दुष्कर्मी बाबा राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने से सवाल उठने लगे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काटने वाले को इतनी जल्दी-जल्दी पैरोल कैसे मिल रही है। बता दें कि रोहतक की सुनारिया जेल से 30 दिन का पैरोल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम गुरुवार को बरनावा आश्रम पहुंचा। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं। 

पैरोल पर बरनावा में चौथी बार आया डेरा प्रमुख

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में पैरोल पर चौथी बार आया है। यहां वह सबसे पहले बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन व 15 अक्टूबर को 40 दिन, इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन के पैरोल का समय बिताकर तीन मार्च को सुनारिया जेल गया था।

सजा के दौरान मिली ये सातवीं पैरोल


राम रहीम को सजा के दौरान मिली ये सातवीं पैरोल है। इसी साल जनवरी में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली थी। पिछली पैरोल में राम रहीम ने तलवार से केक काटकर सेलिब्रेट किया था। राम रहीम का 15 अगस्त को जन्म दिन है, इसलिए सजा मिलने के बाद वह पहली बार जेल से बाहर अपना जन्म दिन प्रेमियों के बीच मनाएगा।

बुधवार को वायरल हुआ था राम रहीम का वीडियो


इससे पहले राम रहीम की बुधवार रात को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें उसने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भगवान से दुआ मांगी है। वीडियो में राम रहीम डेरा प्रेमियों से राहत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील कर रहा है। हालांकि, यह वीडियो राम रहीम की पिछली पैरोल की है। उस समय वह बागपत में गया था, तब असम में बाढ़ आई हुई थी।

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल

– राम रहीम को पहली बार 24 अक्टूबर 2020 को बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी। 
– डेरा प्रमुख को दूसरी बार 21 मई 2021 को फिर बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी।
– तीसरी बार 7 फरवरी 2022 को राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी गई थी।
– वहीं चौथी बार जून 2022 को डेरा प्रमुख को एक महीने की पैरोल दी गई।
– पांचवीं बार अक्टूबर 2022 को डेरा प्रमुख राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल दी गई।
– छठवीं बार 21 जनवरी 2023 को राम रहीम को फिर 40 दिनों की पैरोल दी गई।
– वहीं आज 20 जुलाई 2023 को 7वीं बार फिर डेरा प्रमुख को पैरोल दी गई है, जो 30 दिन की है।

महाकाल की सवारी के दौरान थूकने वाले के घर पर चला बुलडोजर, DJ और ढोल बजवाकर हुई कार्रवाई

उज्जैन : उज्जैन में महाकाल बाबा की सवारी पर कुछ लोगों के थूकने का वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो बैंड वालों ने बनाया था, जो बाद में वायरल हो गया।  बाबा महाकाल की नगर में दूसरी सवारी के दौरान छत से थूकने वाले आरोपी का घर बुधवार को प्रशासन ने गिरा दिया। इस कार्रवाई के पहले ढोल और डीजे बजाया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया। ज्ञात हो कि 17 जुलाई को महाकाल की दूसरी सवारी के दौरान दो नाबालिग और एक अन्य आरोपी के छत से थूकने का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह और एक अन्य आरोपी को जेल भेज दिया था।

बुधवार सुबह पुलिस व नगर निगम की टीम आरोपी अदनान मंसूरी का टंकी चौक स्थित तीन मंजिला मकान तोड़ने पहुंची। निगम कर्मचारियों ने पहले आरोपी के घर से सामान बाहर निकाला और फिर बुलडोजर की मदद से मकान का अवैध हिस्सा ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान एएसपी आकाश भूरिया व अन्य अफसर सहित पुलिस और निगम का अमला मौजूद रहा। कार्रवाई पूरी नहीं होने तक टंकी चौक इलाके की दुकानों को खुलने नहीं दिया गया।


AIMIM ने विरोध जताया
भोपाल में एआईएमआईएम नेता तौकीर निजामी ने कहा कि महाकाल सवारी के दौरान जो भी हुआ, गलत हुआ, लेकिन छोटी सी गलती पर मकान गिराकार बच्चों और महिलाओं को रोड पर लाना उचित नहीं है।

मुनादी का नियम
वही बुलडोजर के दौरान ढोल और डीजे बजाने को लेकर सफाई देते हुए उज्जैन के एडिशनल एसपी भूरिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मुनादी का नियम है, इसलिए, ढोल और डीजे लेकर बजाए गए

जीवन में पाप कर्मों से हमें बचना चाहिए: संत रामप्रकाशजी

बेंगलुरू : सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट बलेपेट भवन में गुरूवार चातुर्मास विराजित रामप्रकाशजी ने शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। कथा मे बताया कि शिव महापुराण उत्तम शास्त्र है। पृथ्वी लोक में सभी मनुष्यों को भगवान शिव के विशाल स्वरूप को समझना चाहिए। इसे पढना एवं सुनना सर्वसाधक है। यह मनोवांछित फलों देने वाला है। इसे मनुष्य निष्पाप हो जाता है। तथा इस सुखों का उपभोग करके अंत में शिवलोक को प्राप्त करता है। वे सदा सुखी रहते है। कथा का शुभारंभ आईमाता के समक्ष दीप प्रज्वलित से हुआ।

इस कार्यक्रम में वडेर के सचिव अमराराम चोयल ने कहा की सभी श्रद्धालुओं को चातुर्मास में कथा सुनने का लाभ लेना चाहिए। मंदिर के पुजारी अन्नाराम परिहारिया ने भगवान शिव शंकर के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर आरती व प्रसाद के लाभार्थी हरिराम गेहलोत, प्रकाश गेहलोत, नारायण लाल पंवार, केसाराम हाम्बड़ रहे।

इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अन्नाराम परिहारिया कोषाध्यक्ष मोतीराम लचेटा सह-कोषाध्यक्ष लक्ष्मण राम पंवार बलेपेट वडेर के पूर्व सचिव नारायणलाल लचेटा,पूर्व सचिव ओमप्रकाश बर्फा, सांस्कृतिक कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर काग, महिला मंडल अध्यक्ष भंवरीबाई, सचिव रेखा बाई ने व्यवस्था में सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरूष मौजूद थे।

भायंदर स्टेशन के सामने की इमारत का हिस्सा ढहा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाडी गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। मलबे में 150 से ज्यादा लोगों के फंसे हने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद पहुंचे है। एनडीआरएफ की चार टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “घटनास्थल पर 45-47 घर हैं जिसमें से 15-17 घर मलबे के नीचे दब गए हैं। बचाव अभियान जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस परिस्थिति के बारे में फोन पर जानकारी ली है। जो भी सहायता की जरूरत है वो केंद्र की तरफ से आवश्य मिलेगा। सभी लोग बचाव कार्य में जुटे हैं।“

भायंदर स्टेशन के सामने की इमारत का हिस्सा ढहा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कई जगहों पर जर्जर इमारत गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी तरह मुंबई के करीब भायंदर स्टेशन (पूर्व) के सामने की इमारत का एक हिस्सा ढह गया है। इसमें कई लोगों के दबने की आशंका है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौजूद है। मुंबई में लगातार दो-तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है।

रायगढ़ भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

F1cq

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाडी गांव में भूस्खलन की घटना सामने आई है। एनडीआरएफ की 4 टीमों को भेजा गया है। अब तक सात लोगों के शव मलबे से मिले है और कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे और घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

मेरा दिल पीड़ा, क्रोध से भरा हुआ है, मॉनसून सत्र से पहले मणिपुर की घटना पर बोले पीएम मोदी

संसद का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। संसद के मानसून सत्र से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मणिपुर में कुछ पुरुषों द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की घटना की निंदा की। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की घटना ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने मेरा दिल पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है। इस घटना ने देश को शर्मिंदा कर दिया है। पीएम मोदी ने संसद भवन परिसर में मानसून सत्र के शुरू होने से ठीक पहले आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं लोकतंत्र के मंदिर में खड़ा हूं और मणिपुर की, जो घटना सामने आई है वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। गुनाह करने वाले कौन हैं, कितने हैं, वह अपनी जगह है, लेकिन इसकी वजह से देश के 140 करोड़ लोगों को शर्मसार होना पड़ता है। इन घटनाओं की जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।’

प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों से इस तरह की घटनाएं रोकने और खासकर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर सख्त रुख अख्तियार करने की अपील करते हुए कहा कि मैं सभी मुख्यमंत्रियों से अनुरोध करता हूं कि वह अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को मजबूत करें और खासकर महिलाओं की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाए। राजनीति से उठकर महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं देशवासियों विश्वास दिलाता हूं कि महिलाओं के सम्मान के लिए सारे कदम उठाए जाएंगे और मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है ऐसे करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।’

इससे पहले उन्होंने विपक्षी दलों से संसद चलाने में सहयोग देने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि यह पवित्र सावन का महीना है और लोकतंत्र के मंदिर में पवित्र काम करने के लिए इससे उत्तम अवसर कुछ नहीं हो सकता है। मुझे विश्वास है सभी माननीय सांसद जनहित में इस सत्र का उपयोग करेंगे और संसद की जो जिम्मेदारी है उनका निर्वहन किया जाएगा। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि संसद में जो बिल लाए जा रहे हैं वो जनता की भलाई के लिए हैं। बता दें कि इस सत्र में कई बिलों को पेश किया जाएगा, ऐसा माना जा रहा है कि संसद का पहला मानसून सत्र हंगामेदार रहने वाला है। 

राजस्थान में 6 महीने की मासूम सहित 4 को मारकर जलाया, सामूहिक हत्याकांड से हड़कंप, पुलिस ने ताऊ के बेटे को हिरासत में लिया

0

जोधपुर। जिले के ओसियां क्षेत्र के एकलखोरी के चौराइ गांव में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने परिवार की 6 महीने की मासूम को भी नहीं छोड़ा बुधवार सुबह चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे है। वहीं जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी मौके पर पहुंचे हैं।

आशंका जताई जा रही है कि घर में सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर आग लगाई गई है। मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष है। सभी के शव एक झोपड़ी के जले हुए मिले हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव और जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं।  

जोधपुर ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि चेराई  चौकी के अंतर्गत रामनगर गांव में झौपड़ी में 4 जले शव होने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची।  मामले की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारी और जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस की टीमों ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामला हत्या का लग रहा है। परिजन घटना से जुड़ी रिपोर्ट दे रहे हैं। जिस पर अनुसंधान किया जा रहा है।

एसपी ने कहा-एफएसएल टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। प्रथम दृष्टया देखने पर हत्या करने के बाद जलाने का मामला नजर आ रहा है। लेकिन एफएसएल की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरा खुलासा हो पाएगा।

ताऊ के बेटे को हिरातस में लिया
पुलिस ने इस मामले में मृतक के ताऊ के बेटे पप्पू राम को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद और आपसी रंजिश के चलते सामूहित हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पहले चारों की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की गई थी। बाद में  सभी के शवों को आग लगा दी गई।

सरकार कुर्सी बचाने और वापस लाने में व्यस्त
इस सामूहिक हत्याकांड को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साढे 4 साल में अपराधी बेखौफ हैं। सरकार केवल कुर्सी बचाने में और कुर्सी वापस लाने में व्यस्त है। घटना का पता चलते ही मेरी ग्रामीण एसपी से बात हुई है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद  चारों शवों को जलाया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच हो, ऐसे आरोपियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा- हम पिछले साढे 4 साल से कह रहे हैं कि अपराधी बेखौफ हैं। सरकार केवल अपनी कुर्सी और सरकार बचाने में मशगूल है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा मासूम बच्ची को भी जला जला दिया गया जिसका कोई दोष नहीं था, उसने जीवन की शुरुआत की थी।  

धर्म हमारे जीवन को प्रसन्नता से भर देता है : मुनिश्री राजपद्मसागरजी म.सा

बेंगलुरू : श्रीरामपुर स्थित जे.पी.पी श्रमणी भवन में प्रवचन अनेक श्रावक एवं श्रविकाओं को धर्म के विषय मैं समझाते हुए मुनिश्री राजपद्मसागरजी म.सा.ने कहा : हमें जीवन जीने के लिए सब कुछ चाहिए, पैसे चाहिए, खाना चाहिए, गाडी चाहिए, रहने के लिए खुद का घर चाहिए, और धर्मबिंदु ग्रंथ के रचचिता आचार्य श्रीमद् हरिभद्र सूरीजी म.सा कहते कि जीवन को सुंदर ढंग से जीना हो, किर्ती- यश कि प्राप्ति करना हो तो अरिहंत परमात्मा के द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलना और धर्म की आराधना- एवं उनकी उपासना करनी चाहिए।

मुनि श्री राजपद्मसागरजी म. सा ने कहा कि धर्म की जो आराधना करता है, वो अच्छी गति को पाता है. और शंत्रुजय महातीर्थ के बारे में समझाया कि जो अनेक ऐसे पापी भी पावन बने है। ऐसे तीर्थ की यात्रा करना। सिद्धाचल’ मतलब कहा कि सिधा चलना है। जो सिधा चलता है, उसको सिद्धगति की प्राप्ति हो जाती है। और जो अरिहंत परमात्मा के बताये हुए मार्ग पर नहीं चलता वो संसार में भटकता है।


और मुनिश्री श्रमणपद्मसागरजी म.सा ने कहा कि अरिहंत परमात्मा करुणा के सागर होते है। उनके अंदर करुणारस का सागर है, जो अरिहंत परमात्मा होते है वो सभी जीवो को सुखी बनाए बनाऊ ऐसी उनकी उत्कृष्ट भावना ही उनको अरिहंत प्रभु बनाती है. और 23 जुलाई रविवार के दिन महामंगलकारी भव्य-भावो से भर देने वाला भक्तामर महा अनुष्ठान है । सामुहिक पुण्य उपार्जन करने का शुभ अवसर आया है, तो चुके नहि सब साथ में मिलकर पुण्य उपार्जन करने का ।