Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
- Page 10 Of 127 -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img
Home Blog Page 10

जालौर में अभय दास महाराज के बायोसा मंदिर दर्शन को लेकर विवाद गहराया, पुलिस घेरे में फंसे महाराज

0

जालौर: प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक अभय दास महाराज द्वारा जालौर के ऐतिहासिक किले में स्थित बायोसा माता मंदिर के दर्शन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गहराता जा रहा है। दो दिन पहले जब महाराज मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए, तो प्रशासन को मिली आंतरिक सूचना के आधार पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने उनके दर्शन पर रोक लगा दी।

इस रोक के विरोध में अभय दास महाराज ने कथा मंच से ही जिला प्रशासन और आयोजक कमेटी को ललकारते हुए कहा, “मैं बायोसा माता के दर्शन करने जरूर जाऊंगा, कोई रोक सके तो रोक ले।”

पुलिस से बचते हुए पहुंचे छत पर, प्रशासन की घेराबंदी

बयान के बाद अभय दास महाराज बजरंग दल और अपने समर्थकों के साथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। जैसे ही वे किले की घाटी के नीचे पहुंचे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन वे चकमा देकर निकल गए और शहर के बाजार में भागते-भागते एक मकान की छत पर जा बैठे। पुलिस ने अब उस मकान की घेराबंदी कर ली है और महाराज वहीं छत पर मौजूद हैं।

image 51

प्रशासन को आशंका है कि मामला सांप्रदायिक तनाव का रूप न ले ले, इसी वजह से अधिकारी सतर्कता और समझदारी से स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आयोजक कमेटी भी महाराज को समझाने में लगी हुई है।

बयान और गिरफ्तारी के बाद तनाव की आशंका

मामला उस समय और संवेदनशील हो गया जब कथा के दौरान अभय दास महाराज ने जालौर किले की घाटी में स्थित बायोसा मंदिर के पास बनी एक मजार को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद विशेष समुदाय के दो युवकों ने महाराज के वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। अभय दास महाराज की शिकायत पर दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

image 52

इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने आशंका जताई कि महाराज का बायोसा माता मंदिर जाना सांप्रदायिक तनाव को जन्म दे सकता है। इसी वजह से प्रशासन ने उन्हें मंदिर जाने की अनुमति नहीं दी। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

दिल्ली के बाद अब बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

0

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर करीब 20 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया।

पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल, रोहिणी सेक्टर-3 के अभिनव पब्लिक स्कूल और रोहिणी सेक्टर-24 के सावरन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सभी स्कूलों को खाली कराया गया और पुलिस व दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

दिल्ली में सुबह से शुरू हुआ अलर्ट

दमकल विभाग के अनुसार, अभिनव पब्लिक स्कूल के बारे में सुबह 8 बजे और सावरन स्कूल के बारे में सुबह 8:16 बजे धमकी की जानकारी मिली थी। इसके बाद सभी स्कूलों की गहन तलाशी ली गई और सुरक्षा जांच जारी है।

बेंगलुरु में 40 स्कूलों को मिला धमकी भरा ई-मेल

दिल्ली के अलावा शुक्रवार को बेंगलुरु के कम से कम 40 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। बेंगलुरु पुलिस की टीमों ने स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन धमकियों के पीछे कौन है।

लगातार मिल रही धमकियों ने बढ़ाई चिंता

इन दिनों देशभर के स्कूलों को बार-बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। यह न सिर्फ एक सुरक्षा खतरा है बल्कि कानून की दृष्टि से एक गंभीर अपराध भी है। आम जनता को यह जानकारी होना ज़रूरी है कि ऐसी धमकियों को हल्के में लेना गलत है।

धमकी देने पर कितनी सजा?

Media रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति बम जैसी खतरनाक चीज की धमकी देता है, तो उसे भारतीय कानून के तहत 2 से 7 साल की जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है। अगर यह धमकी आतंकवाद से संबंधित पाई जाती है — यानी उसका उद्देश्य देश में डर, दहशत या अशांति फैलाना हो — तो BNS की धारा 113(5) के तहत मामला और गंभीर बन जाता है। इसमें आरोपी को आजीवन कारावास और भारी जुर्माने की सजा का प्रावधान है।

पुरानी और भ्रामक जानकारी से फैला भ्रम: विकास दुबे का 7 बार सांप काटने का दावा फर्जी

0

फतेहपुर, जुलाई 2025: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विकास दुबे का दावा — कि उसे 40 दिनों में 7 बार सांप ने काटा — पूरी तरह फर्जी निकला है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि विकास को केवल एक बार ही सांप ने डसा था। साथ ही डॉक्टरों ने ‘स्नेक फोबिया’ की पुष्टि की है और मानसिक स्वास्थ्य जांच की सिफारिश की है।

विकास दुबे का अजीब दावा, सांप ने दिया था “सपना”

फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव निवासी 24 वर्षीय विकास दुबे उस वक्त सुर्खियों में आया, जब उसने यह सनसनीखेज दावा किया कि 40 दिनों में उसे 7 बार सांप ने डसा। उसने बताया कि वो सांप से बचने के लिए अपनी मौसी और चाचा के घर तक गया, लेकिन सांप ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा।

इतना ही नहीं, विकास ने यह भी कहा था कि सांप ने उसे सपने में आकर चेतावनी दी थी कि वह कुल 9 बार उसे डसेगा, जिनमें से 8 बार वह बच जाएगा, लेकिन 9वीं बार उसे कोई नहीं बचा पाएगा।

सीएमओ ने गठित की जांच टीम, सिर्फ एक बार ही डसा गया

इस विचित्र दावे के बाद, जिला प्रशासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को जांच के आदेश दिए। CMO ने तीन सदस्यीय चिकित्सीय टीम गठित की, जिसमें शामिल डॉक्टरों ने अस्पताल में विकास के इलाज के रिकॉर्ड और संबंधित डॉक्टर से बातचीत की। जांच में साफ हुआ कि विकास को सिर्फ 2 जून को ही पहली बार अस्पताल में भर्ती किया गया और उसी दिन उसे एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन दिया गया।

पुरानी पोस्ट फिर वायरल, झूठा दावा फैला रहा भ्रम

सोशल मीडिया पर 16 जुलाई 2024 की एक पुरानी पोस्ट फिर से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया कि विकास दुबे को 40 दिनों में 7 बार सांप ने डंसा। यह दावा न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि झूठा भी साबित हुआ 

रिपोर्ट में हुआ स्नेक फोबिया का खुलासा

जांच में यह बात भी सामने आई कि विकास दुबे को “स्नेक फोबिया” है — यानी उसे सांपों को लेकर मानसिक भ्रम और डर है। चिकित्सकीय टीम ने यह भी सुझाव दिया कि विकास को मानसिक रोग विशेषज्ञ से परामर्श दिलाया जाए। डिप्टी सीएमओ आरके वर्मा ने पुष्टि की कि 6 अन्य बार इलाज में कोई सांप काटने के प्रमाण नहीं मिले।

प्रशासन से मांगी थी मदद, दहशत में था परिवार

विकास और उसके परिजनों ने दावा किया था कि सांप के सपने और लगातार डसने की घटनाओं से वे दहशत में हैं और उन्होंने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। इसी के बाद जांच के आदेश दिए गए थे। अब इस पूरे मामले को स्थानीय प्रशासन ने मनोवैज्ञानिक उपचार की दिशा में मोड़ दिया है।

कर्नल बाठ केस: अब CBI करेगी जांच, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

0

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अब कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ से जुड़ा मारपीट केस सीबीआई को सौंपा जाएगा। पहले यह जांच चंडीगढ़ पुलिस के पास थी, लेकिन कोर्ट ने इसे असंतोषजनक बताया।

कर्नल बाठ की पत्नी ने अदालत के फैसले को राहत देने वाला बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पूरी सच्चाई सामने आएगी।

पुलिस जांच में गंभीर लापरवाही

कोर्ट ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर पाई। जांच पूरी करने के लिए अगस्त तक का समय दिया गया था, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

पार्किंग विवाद से शुरू हुआ मामला

13-14 मार्च की रात कर्नल बाठ अपने बेटे के साथ पटियाला के हरबंस ढाबा पहुंचे थे। पार्किंग को लेकर पुलिस से बहस हुई। आरोप है कि पुलिस ने दोनों के साथ मारपीट की। इस घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए।

image 47

रक्षा मंत्रालय से लेकर कोर्ट तक पहुंचा मामला

पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन जब मामला रक्षा मंत्रालय और सेना हेडक्वार्टर तक पहुंचा, तब FIR दर्ज हुई। 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए, जिनमें 5 इंस्पेक्टर शामिल हैं।

कोर्ट में उठी निष्पक्ष जांच की मांग

बाठ परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी। उनका कहना था कि जब पुलिस खुद आरोपी है, तो वो निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती। अब हाईकोर्ट ने यह मांग मान ली है।

स्मार्ट मीटर की स्मार्ट हरकत! खाली घर का बिल 1.26 लाख रुपए, उपभोक्ता के उड़े होश

0

जोबनेर : राजस्थान के जोबनेर में स्मार्ट मीटर योजना को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विद्युत वितरण निगम द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सराय मोहल्ला निवासी अमीरुद्दीन रंगरेज को अपने खाली पड़े घर का बिजली बिल मिला — और वो भी ₹1,26,296 का।

स्मार्ट मीटर की टिमटिमाहट का ये हाल!

बिजली विभाग द्वारा हाल ही में पुराने मीटर को हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अमीरुद्दीन के अनुसार, उनके घर में न तो कोई रह रहा है और न ही कोई बिजली उपभोग हो रहा है। उनका परिवार पिछले कई सालों से जयपुर में रह रहा है, जबकि जोबनेर का घर बंद पड़ा है। इसके बावजूद, नए स्मार्ट मीटर ने एक महीने में 14422 यूनिट खपत दिखा दी।

पिछले छह महीनों से रीडिंग थी शून्य

उपभोक्ता अमीरुद्दीन ने बताया कि पिछले छह महीनों से बिजली की रीडिंग ‘शून्य’ आ रही थी और वे नियमित रूप से ₹153 का बिल भरते आ रहे थे। परंतु स्मार्ट मीटर लगने के बाद, बिना कोई लोड के इतना बड़ा बिल आना न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि डरावना भी है।

बिजली विभाग की सफाई और जांच का वादा

जब उपभोक्ता ने विद्युत विभाग के जोबनेर कार्यालय में शिकायत की, तो कनिष्ठ अभियंता हरलाल बूरी ने कहा कि यह तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्या का निदान किया जाएगा और बिल की पुनः जांच की जाएगी।

स्मार्ट मीटर योजना पर सवाल

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई स्मार्ट मीटर योजना को लेकर अब जनता में संदेह और भय बढ़ने लगा है। जहां योजना का उद्देश्य पारदर्शिता और उपभोक्ता सुविधा था, वहीं इस प्रकार के मामले न केवल भ्रमित कर रहे हैं, बल्कि बाकी उपभोक्ताओं को भी चिंता में डाल रहे हैं।

बांदा में बुलडोजर कार्रवाई पर विधायक और एसडीएम आमने-सामने

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एसडीएम रजत वर्मा और विधायक प्रकाश द्विवेदी के बीच टकराव देखने को मिला है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने फोन पर एसडीएम को धमकी भी दे डाली है। विधायक ने एसडीएम को धमकाते हुए कहा कि अगर मनमानी करोगे तो आकर ठीक कर दूंगा, जिससे बताना हो बता देना। दूसरी तरफ एसडीएम रजत वर्मा का कहना है कि उनके साथ गलत बर्ताव किया जा रहा है।

दरअसल ये पूरा मामला बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि ब्रह्माण परिवार के घर के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया गया। आरोप था कि अवैध कब्जा करके ये घर बनाए गए थे। ऐसे में प्रशासन ने नोटिस देकर घर खाली करने का आदेश दिया। मगर जब घर खाली नहीं हुए तो प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन करके घरों को गिरा दिया। इसी को लेकर विधायक प्रकाश द्विवेदी और एसडीएम रजत वर्मा आमने-सामने आ गए।

image 44

क्या है ये पूरा मामला?

यह मामला बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सहकारी समिति से जुड़ा है। यहां समिति के अंदर करीब 25 सालों से संजय पांडेय मकान बनाकर रह रहे थे। आरोप है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करके मकान बनाया गया था। इस मामले में कोर्ट में भी सुनवाई चल रही थी। प्रशासन का कहना है कि नोटिस देकर घर खाली करने का आदेश दिया गया था, लेकिन पालन नहीं हुआ।

इसके बाद एसडीएम रजत वर्मा और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध मकान को गिरा दिया गया। परिवार ने इस कार्रवाई का विरोध किया और भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बिना नोटिस के कार्रवाई की गई है।

भाजपा विधायक एसडीएम पर भड़के

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने विधायक प्रकाश द्विवेदी से मामले की शिकायत की। विधायक मौके पर पहुंचे और एसडीएम को फोन पर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि एक बार अनुरोध करेंगे, उसके बाद मनमानी करोगे तो आकर ठीक कर देंगे। तुमने 2 महीने से लोगों को परेशान कर रखा है। मैं शासन में शिकायत करूंगा।

मेरे साथ हो रहा गलत व्यवहार: एसडीएम रजत वर्मा

एसडीएम रजत वर्मा ने कहा कि सहकारी समिति द्वारा शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस की डिमांड की गई थी। हमने व्यवस्था की और संभावना देखते हुए मैं खुद भी मौके पर गया। जमीन समिति की है और कार्रवाई भी उनके विभाग ने की है। मुझे विधायक द्वारा फटकार लगाई गई और गलत व्यवहार किया गया है।

पटना में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0

पटना में नाबालिग लड़की की मौत: कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध के बाद बिगड़ी तबीयत, दो लड़के हिरासत में

पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की की तबीयत कथित बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध के बाद अचानक बिगड़ गई थी। लड़की जहानाबाद की रहने वाली थी और उसकी मुलाकात करीब 10 दिन पहले मसौढ़ी के एक नाबालिग लड़के से हुई थी।

शुक्रवार को वह पटना पहुंची, जहां लड़के ने उसे करबिगहिया क्षेत्र में स्थित अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर संबंध बनाए। उसी दौरान लड़की को अत्यधिक ब्लीडिंग होने लगी। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर किया गया। पीएमसीएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, दो लड़के हिरासत में

शनिवार को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। जक्कनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि लड़की के फर्द बयान के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

दादा ने बताया: घर से पिता के पास जाने की बात कहकर निकली थी

लड़की के दादा ने बताया कि वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ी थी और इसके बाद स्कूल जाना बंद कर दिया था। वह अपने पिता के पास जहानाबाद जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन पटना कैसे पहुंची, इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। जब परिवार के लोग पटना पहुंचे तो उन्हें उसकी मौत की खबर मिली। परिवार के अनुसार, जिस लड़के को पुलिस ने पकड़ा है, उसे वे नहीं पहचानते।

लीला साहू ने सड़क की मांग की, सांसद बोले- डिलीवरी की तारीख बता दो, हम अस्पताल में भर्ती करवा देंगे

0

सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी जिले की यूट्यूबर लीला साहू ने गांव की जर्जर सड़कों को लेकर आवाज उठाई, लेकिन सांसद राजेश मिश्रा के जवाब ने मामले को सियासी रंग दे दिया। लीला साहू नौ महीने की गर्भवती हैं और सड़क की खराब हालत के कारण अस्पताल पहुंचना उनके लिए जोखिम भरा हो गया है।

image 40

दलदल बनी सड़कें, खतरे में लीला की जान

लीला साहू पिछले एक साल से सोशल मीडिया के माध्यम से अपने गांव में सड़क बनवाने की मांग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपील करते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें कीचड़ भरी सड़कों पर चलने में हो रही परेशानियों को दिखाया गया है। वीडियो वायरल होते ही मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया।

image 38

सांसद का जवाब- डिलीवरी की तारीख बता दें

सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लीला की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “वह मुझे डिलीवरी की तारीख बता दें, हम एक सप्ताह पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा देंगे।” उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

image 41

मंत्री ने कहा- हर मांग के लिए नहीं है बजट

प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि विभाग के पास हर मांग को पूरा करने के लिए बजट नहीं होता। सड़क निर्माण की प्रक्रिया जटिल है और इसमें समय लगता है। दोनों नेताओं के बयानों को लेकर जनता और सोशल मीडिया पर नाराजगी देखी जा रही है।

खाटू श्याम मंदिर में क्यों चली लाठियां? दुकानदारों ने श्रद्धालुओं पर किया हमला, महिलाएं और बच्चे भी घायल

0

सीकर : राजस्थान के सीकर जिले स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर दुकानदारों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। यह शर्मनाक घटना श्याम कुंड क्षेत्र में हुई, जहां मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच तीखा विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

बारिश से बचने को दुकान में खड़े हुए श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालु तेज बारिश से बचने के लिए एक दुकान के भीतर खड़े हो गए थे। श्रद्धालुओं का दावा है कि वे केवल कुछ समय के लिए शरण ले रहे थे, लेकिन दुकानदारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते डंडों से हमला कर दिया गया। इस पिटाई में महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए।

आभूषण भी छीने, महिलाओं को बनाया निशाना

श्रद्धालुओं का आरोप है कि मारपीट के दौरान महिलाओं के मंगलसूत्र, सोने की चैन और बालियां तक छीन ली गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें भगदड़ और मारपीट की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं।

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

बिजली कटौती की शिकायत पर मंत्री ने लगाए जयश्रीराम के नारे, बिना जवाब दिए रवाना

0

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे बिजली कटौती से परेशान लोगों की शिकायत सुनने के बजाय जयश्रीराम और जय हनुमान के नारे लगाकर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। यह घटना सुल्तानपुर जिले के सूरापुर बाज़ार की है।

मंत्री एके शर्मा बुधवार को जौनपुर के शाहगंज में एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में सूरापुर बाज़ार में रुक गए। वहां व्यापार मंडल पदाधिकारियों, व्यापारियों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और सूरापुर विद्युत सब स्टेशन से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखा। व्यापारियों ने बिजली आपूर्ति की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया, साथ ही पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने और बिल वसूली की शिकायतें भी साझा कीं।

image 34

24 घंटे में सिर्फ 3 घंटे बिजली, कोई जवाब नहीं

व्यापारियों ने मंत्री से कहा कि कस्बे में 24 घंटे में सिर्फ तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे व्यापार और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद मंत्री शर्मा ने न तो कोई स्पष्ट आश्वासन दिया और न ही किसी अधिकारी को निर्देश दिए।

image 35

हाथ उठाकर लगाए नारे, फिर रवाना हो गए

शिकायतें सुनने के बाद अचानक मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने दोनों हाथ उठाकर “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के नारे लगाने शुरू कर दिए। उनके साथ मौजूद भीड़ ने भी इन नारों में उनका साथ दिया, और इसके तुरंत बाद मंत्री वहां से अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।

image 36

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें मंत्री से समाधान की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें सिर्फ नारे सुनने को मिले। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।