बेंगलुरु: सीरवी समाज मरथहल्ली समाज भवन में शीतला माताजी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
मंगलवार, 11 मार्च 2025 की रात्रि 8:00 बजे से भजन संध्या और बोलियों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे।
बुधवार, 12 मार्च 2025 को प्रातः 6:15 बजे से हवन, धार्मिक अनुष्ठान और विधि-विधान के साथ शीतला माताजी की मूर्ति की स्थापना संपन्न हुई। इसके पश्चात समाज द्वारा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया और बोलियों के लाभार्थियों का सम्मान किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक मंडल व महिला मंडल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समाज के प्रमुख उपस्थित सदस्य:
संस्था के अध्यक्ष कालूराम भायल, सचिव वालाराम गेहलोत, सांस्कृतिक समिति के प्रकाश भायल, सूराराम राठौड़, भोमाराम परिहारीया, चोलाराम भायल, सेंषाराम परिहरिया, ओमप्रकाश चोयल, दुर्गाराम पंवार, चुतराराम काग, सोनाराम पंवार, नेमाराम आगलेचा** तथा महिला मंडल से गेरी देवी, नैनी बाई सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस आयोजन ने समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को और अधिक सुदृढ़ किया।
