Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 8

Warning: Constant WP_CACHE already defined, this will be an error in PHP 9 in /var/www/00cb2bb0-ecba-4fc4-8cef-f7e9d7ceb0ab/mobilenews.info/wp-config.php on line 10
भाजपा नेता मानवेन्द्र सिंह जसोल की सुरक्षा बढ़ाई गई -
17.7 C
Bengaluru
Thursday, November 19, 2026

Mobile News

spot_img

भाजपा नेता मानवेन्द्र सिंह जसोल की सुरक्षा बढ़ाई गई

जोधपुर : भाजपा नेता और पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीकानेर के एक हार्डकोर से जान का खतरा होने की आशंका के चलते चार हथियारबंद पुलिस जवान 24 घंटे तैनात किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री जसवंतसिंह जसोल के पुत्र मानवेन्द्र सिंह जसोल भाजपा नेता हैं और सांसद तथा विधायक रह चुके हैं।

मिली खुफिया सूचना

बीकानेर के एक हार्डकोर से जान का खतरा होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच कराई। जांच में खतरे की आशंका की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट से चार हथियारबंद जवान मुहैया करवाए गए। ये जवान 24 घंटे मानवेन्द्र सिंह जसोल के साथ रहेंगे। उनके जोधपुर स्थित आवास पर भी पुलिस तैनात की गई है।

विदेशी ठिकाने से संचालित हार्डकोर का नेटवर्क

बीकानेर का एक हार्डकोर बदमाश काफी समय से विदेश में है। संभावना है कि वह दुबई में है। यह गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का खास गुर्गा है। उसने जोधपुर के दो अन्य हार्डकोर बदमाशों से संपर्क किया था और संभवत: भाजपा नेता जसोल पर हमले की योजना पर चर्चा की थी। पुलिस को खुफिया सूचना के माध्यम से यह पता चला और गोपनीय जांच में जान के खतरे की पुष्टि हुई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles