10 C
New York
Friday, October 18, 2024

देशभर में दशहरे की धूम, लाल किला के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी

5 / 100

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के लाल किले में माधव दास पार्क में श्री धार्मिक लीला समिति की ओर से आयोजित दशहरा कार्यक्रम में पहुंचे। राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर तिलक लगाया।

श्री धार्मिक लीला समिति के आयोजकों ने दशहरा कार्यक्रम में राष्ट्रपति को “त्रिशूल” और प्रधानमंत्री को “गदा” भेंट की। उन्हें “शक्ति और सुशासन” के प्रतीक के रूप में धनुष और बाण भी भेंट किए गए। राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने भगवान राम के हाथों रावण के अंत को दर्शाने वाली रामलीला का मंचन देखा। राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘रावण दहन’ करने के लिए पुतले पर बाण चलाया। इसके बाद भीड़ की जोरदार जयजयकार के बीच रावण, उसके बेटे मेघनाद और भाई कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

image 28
देशभर में दशहरे की धूम, लाल किला के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी 2

जय श्री राम के जयघोष से गूंजा लीला स्थल

कमेटी द्वारा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को धनुष और बाण दिया गया। सांकेतिक तौर पर पुतले पर तीर चलाने के बाद कुंभकरण, मेघनाद और रावण का पुतला दहन शुरू हो गया। बिना पटाखों के पुतला दहन हुआ। लीला स्थल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। पुतला दहन के दौरान कागज की उड़ती राख मंच तक भी पहुंची। आसमान में धुआं भी हो गया।

कुर्ता-धोती पहनकर पहुंचे थे पीएम मोदी

इस बीच एक सुरक्षाकर्मी राष्ट्रपति की तरफ छाता लेकर भी बढ़ा। हालांकि उन्होंने कर्मी को मना कर दिया। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करीब आधे घंटे तक लीला स्थल पर मौजूद रहे। मंच से दोनों ने कोई भाषण नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दशहरा कार्यक्रम में कुर्ता-धोती पहनकर आए थे।

सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन के चलते लीला स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस से लेकर अर्धसैनिक बल, कमांडों सहित कई दूसरी सुरक्षा कंपनियों ने व्यवस्था को संभाल रखा था। बिना पास के किसी को भी लीला स्थल पर प्रवेश नहीं दिया गया। लीला देखने के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वारों पर भारी तादाद में लोग पहुंचे।

मेट्रो स्टेशन का गेट बंद से हुई दिक्कत

लीला समाप्त होने के बाद लालकिला मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा कारणों से गेट नंबर चार बंद था। जिसके चलते बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ गेट नंबर एक पर जुट गई। स्टेशन में प्रवेश-निकासी के लिए लोगों को खासी दिक्कत हुई। लोग एक-दूसरे को धक्का मारते दिखे।

नवश्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में राहुल और सोनिया गांधी

वहीं नवश्री धार्मिक रामलीला समिति, लाल किला में शाम 6.56 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने मोमेंटो और अंगवस्त्रम भेंट कर उनका स्वागत किया। शाम 7.06 बजे दोनों ने धनुष से बाण चलाकर कार्यक्रम को प्रतीकात्मक रूप से शुरू किया। इसके बाद श्रीराम ने रावण वध किया और दशहरा मनाया गया। युद्ध के दौरान प्रभु श्रीराम और रावण के रथों से युद्ध की झांकी निकाली गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles