Sunday, September 8, 2024
HomeCrimeदिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टर्मिनल-1 की छत गिरी; 1 व्यक्ति की...

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टर्मिनल-1 की छत गिरी; 1 व्यक्ति की मौत, 6 घायल

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया। जिसकी चपेट में आकर कई कारें दब गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे का निरिक्षण करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू एयरपोर्ट पहुंचे। निरिक्षण के बाद उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया। मंत्री ने कहा कि मृतक के परिवार को 20 लाख जबकि घायलों को तीन लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां पर भारी बारिश के कारण आज सुबह आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक बड़ा हादसा हुआ। आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने से यहा ंपर एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से इस प्रकार की जानकारी दी गई है। इस हाससे 6 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की चपेट में कई गाडिय़ां भी आ गईं। 

हादसे में जान गंवाने वाले वाले व्यक्ति  के परिजनों को मिलेंगे 20 लाख रुपए
बारिश के कारण हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले वाले व्यक्ति के परिजनों को सरकार की ओर से  20 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 3-3 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने ली जानकारी
खबरों के अनुसार, तेज हवाओं और बरसात के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 के प्रस्थान गेट के बाहर ड्रॉपिंग एरिया में छत का एक हिस्सा ढह गया। जानकारी मिलने पर नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना एवं नुकसान की जानकारी ली।

हादसे के बाद हवाई अड्डे पर मच गई अफरा-तफरी
सूत्रों के अनुसार, आज करीब छह बजे ड्रॉपिंग एरिया में छत को संभालने के लिए लगाया गया लोहे का एक विशाल खंभा एवं छत का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया इसके कारण कुछ टैक्सी चालक और अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायलों को करीब अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments